Loading...
महाराष्ट्र चुनावों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र; 25 लाख नौकरी, किसान कर्ज माफी का वादा
महाराष्ट्र चुनावों के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है

महाराष्ट्र चुनावों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र; 25 लाख नौकरी, किसान कर्ज माफी का वादा

लेखन आबिद खान
Nov 10, 2024
12:09 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई वादे किए गए हैं। पार्टी ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया है। इसके अलावा युवाओं को 25 लाख नौकरी भी देने की बात कही है।

घोषणाएं

जानें घोषणा पत्र की बड़ी बातें

किसानों का कर्ज माफ और भावांतर योजना लाने का वादा।

युवाओं के लिए 25 लाख नई नौकरियां।

छात्रों को 10,000 रुपये महीना।

महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा

बिजली बिलों में 30 प्रतिशत की छूट।

वृद्धावस्था पेंशन की राशि 1,500 से बढ़ाकर 2,100 रुपये की जाएगी।

25,000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती।

आशा वर्करों को 15,000 रुपये महीना।

45,000 गांवों को सड़कों से जोड़ा जाएगा।

राज्य में कौशल जनगणना की जाएगी।

बयान

शाह ने कहा- ये महाराष्ट्र की उम्मीदों का संकल्प पत्र

इस मौके पर अमित शाह ने कहा, "यह महाराष्ट्र की आकांक्षाओं का संकल्प पत्र है। इसमें किसानों का सम्मान और गरीबों का कल्याण है। इसके अंदर महिलाओं का स्वाभिमान है। ये महाराष्ट्र की उम्मीदों का संकल्प पत्र है। ये संकल्प पत्र पत्थर की लकीर जैसा है।"

इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दूसरे नेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

MVA

MVA ने दी है 5 गारंटियां

विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) ने महाराष्ट्र के लिए 5 गारंटियां दी हैं।

इनमें महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये और सरकारी बसों में मुफ्त सफर शामिल है।

किसानों के 3 लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाएंगे।

बेरोजगारों युवाओं को हर महीने 4,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

सभी परिवारों को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और सरकारी अस्पतालों में दवाएं मुफ्त दी जाएंगी।

राज्य में जातिगत जनगणना और इसके बाद आरक्षण की सीमा को हटाया जाएगा।

ADVERTISEMENT

चुनाव

महाराष्ट्र में कब है चुनाव?

महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा।

राज्य में 9.63 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिलाएं हैं। मतदान के लिए कुल 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है और एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं।

महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे 23 नवंबर को झारखंड और दूसरे राज्यों के उपचुनावों के साथ ही जारी किए जाएंगे।

ADVERTISEMENT