NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी का निधन
    अगली खबर
    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी का निधन
    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी का निधन

    लेखन गजेंद्र
    Feb 23, 2024
    10:07 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। जोशी 86 वर्ष के थे।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, जोशी को 21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती थे।

    शुक्रवार तड़के करीब 3ः00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से महाराष्ट्र में शोक की लहर है।

    निधन

    मई, 2023 में हुआ था ब्रेन हेमरेज

    जोशी को मई, 2023 में ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां ICU में कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उनको घर भेज दिया गया था।

    जोशी के बेटे उमेश ने बताया कि अंतिम यात्रा दोपहर 2ः00 बजे के बाद शुरू होगी। इससे पहले उनका शव माटुंगा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

    उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर होगा।

    शख्सियत

    शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री थे मनोहर जोशी

    महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले जोशी मुंबई के प्रतिष्ठित वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (VJTI) से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे।

    1967 में वह सक्रिय राजनीति में आए और पार्षद के बाद 1970 के दशक में विधान परिषद के सदस्य बने।

    बालासाहेब ठाकरे के भरोसेमंद जोशी 1995 में भाजपा गठबंधन में शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री बने और 1999 तक सत्ता संभाली। वह 2002-2004 तक लोकसभा अध्यक्ष भी रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    शिवसेना समाचार

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: ATM को गैस कटर से काटने की कोशिश में लगी आग, 21 लाख रुपये खाक ATM
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 17 जनवरी के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए आज कितने पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    भाजपा की बजाय शिवसेना में क्यों शामिल हुए मिलिंद देवड़ा?  भाजपा समाचार
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 18 जनवरी के लिए फ्यूल नए दाम जारी, कहां-कहां हुआ सस्ता? पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे खेमे की चेतावनी, कहा- अजित पवार आए तो हम सरकार में नहीं रहेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार 15 दिनों में गिर जाएगी, संजय राउत ने किया दावा महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे को राहत, शिंदे गुट को नहीं मिलेगा शिवसेना की संपत्ति पर हक महाराष्ट्र
    शिवसेना मामला: सुप्रीम कोर्ट में उद्धव ठाकरे की नैतिक जीत, लेकिन एकनाथ शिंदे बने रहेंगे मुख्यमंत्री  महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025