Page Loader
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को लगी गंभीर चोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

Mar 14, 2024
08:55 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हाल ही में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। उनके चोटिल होने की जानकारी TMC ने सोशल मीडिया पर दी है। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें उनके माथे से खून निकल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता को कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ममता की तस्वीर देख उनके समर्थक सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

जानकारी

कृपया उनके लिए दुआ करें- TMC

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने ट्वीट कर ल‍िखा, 'हमारी पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी को गंभीर चोटें आई हैं। कृपया सब लोग उनके ल‍िए प्रार्थना करें।' ममता अपने घर पर ट्रेड मिल पर टहलते समय गिर गईं थीं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चोट लगने की जानकारी मिलने के बाद उनके लिए जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है। बता दें कि इससे पहले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भी मुख्यमंत्री चोटिल हो गई थीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट