NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 65 प्रतिशत वोट डले
    अगली खबर
    झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 65 प्रतिशत वोट डले
    झारखंड में पहले चरण का मतदान खत्म हुआ

    झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 65 प्रतिशत वोट डले

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 13, 2024
    05:52 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार (13 नवंबर) को पहले चरण के तहत 15 जिलों की 43 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है।

    कुछ संवेदनशील बूथों को छोड़कर अधिकतर बूथों पर शाम 5 बजे तक मतदान हुआ, जबकि संवेदनशील बूथों पर शाम 4 बजे तक ही वोट डाले गए। शाम 5 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ।

    इस दौरान सभी सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं कोई बड़ी हिंसा की खबर नहीं आई।

    सीट

    पहले चरण में किन सीटों पर हुआ मतदान?

    राज्य में पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर मतदान हुआ।

    इन सीटों में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा शामिल है।

    इसी तरह खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ।

    मतदाता

    जानें पात्र मतदाताओं का आंकड़ा

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि पहले चरण में कुल 1.37 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

    इन मतदाताओं में 68.73 लाख पुरुष और 68.36 लाख महिला मतदाता हैं।

    इसी तरह 303 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। इसी तरह 18-19 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख है।

    85 साल से अधिक उम्र के 63,601 और 100 साल से अधिक उम्र के 957 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

    मतदान केंद्र

    पहले चरण के मतदान केंद्र और प्रत्याशियों की संख्या

    पहले चरण के लिए कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 12,716 बूथ ग्रामीण इलाकों में और 2,628 बूथ शहरी इलाकों में हैं।

    पहले चरण में कुल 683 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी। इनमें 609 पुरुष, 73 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी है।

    कुल प्रत्याशियों में 334 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। कुल 43 सीटों में से 17 सामान्य, 6 अनुसूचित जाति (SC) और 20 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित की गई हैं।

    उम्मीदवार

    इन बड़े प्रत्याशियों के भाग्य का हुआ फैसला

    पहले चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, रामदास सोरेन, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, दीपक बिरूवा, बैद्यनाथ राम के अलावा सीपी सिंह, सरयू राय, भानू प्रताप शाही, नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, कमलेश कुमार सिंह, केएन त्रिपाठी, गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर आदि के भाग्य का फैसला होना है।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास और चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल के भविष्य का भी फैसला भी इस चरण में होगा।

    मतदान

    950 बूथों पर शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा मतदान 

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पहले चरण में 950 बूथों पर मतदान का समय शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा। हालांकि, उस समय कतार में खड़े लोग वोट डाल सकेंगे।

    इसी तरह 1,152 मतदान केंद्रों पर पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है। 24 बूथों पर दिव्यांग लोगों को तैनात किया गया है।

    आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 179.14 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    विधानसभा
    चुनाव आयोग

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर ऑस्ट्रेलिया
    दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से किया किनारा, निर्देशक अनीस बज्मी ने की पुष्टि दिलजीत दोसांझ
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून

    झारखंड

    NEET मामला: जले हुए प्रश्न पत्र से स्कूल प्रधानाचार्य तक कैसे पहुंची CBI? पेपर लीक
    हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा झारखंड मुक्ति मोर्चा
    हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभाली राज्य की कमान हेमंत सोरेन
    NEET पेपर लीक मामला: CBI ने बिहार और झारखंड से 2 लोगों को गिरफ्तार किया NEET

    विधानसभा

    पंजाब: अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पंजाब
    महाराष्ट्र: शिंदे और ठाकरे गुट के विधायकों के बीच विधानसभा के बाहर झड़प, जमकर हुई नारेबाजी महाराष्ट्र
    झारखंड: क्या अयोग्य घोषित होंगे मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन? चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट झारखंड
    बेंगलरू: भाजपा विधायक ने फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, गिरफ्तार भी कराया कर्नाटक

    चुनाव आयोग

    हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा का एक गांव जहां सिर्फ 159 मतदाता, हेलीकॉप्टर से भेजी EVM हिमाचल प्रदेश
    मतदान के आंकड़े जारी करने की मांग वाली याचिका पर चुनाव आयोग को मिली राहत सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: क्या है मतदान के आंकड़े जारी करने से जुड़ा मामला और फॉर्म 17C पर विवाद? सुप्रीम कोर्ट
    लोकसभा चुनाव में 64.2 करोड़ ने किया मतदान, रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं ने डाला वोट लोकसभा चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025