Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हेंगांग से प्रत्याशी होंगे बीरेन सिंह
राजनीति

मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हेंगांग से प्रत्याशी होंगे बीरेन सिंह

मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हेंगांग से प्रत्याशी होंगे बीरेन सिंह
लेखन प्रमोद कुमार
Jan 30, 2022, 03:02 pm 3 मिनट में पढ़ें
मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हेंगांग से प्रत्याशी होंगे बीरेन सिंह
मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार

भाजपा ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इस बार पार्टी ने अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को उनकी पारंपरिक हेंगांग विधानसभा सीट से टिकट दी है। प्रत्याशियों का ऐलान करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उम्मीद जताई कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा और पार्टी एक बार सत्ता में लौटेगी।

बयान
भाजपा के लिए काम करने वालों को दी गईं टिकटें- यादव

यादव ने कहा कि भाजपा ने मणिपुर में शांति और विकास के साथ सरकार चलाई है। पार्टी सभी 60 सीटों पर आक्रमकता से चुनाव लड़ेगी। सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं और मुख्यमंत्री हेंगांग विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकतर टिकटें उन लोगों को दी गई हैं, जिन्होंने लंबे समय तक भाजपा के लिए काम किया है। इनके अलावा खेलों, प्रशासन और अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

जानकारी
दो चरणों में होंगे मणिपुर विधानसभा चुनाव

मणिपुर की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी और 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। मणिपुर के साथ 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों के भी परिणाम आएंगे।

मणिपुर
छोटे दलों को साथ लेकर आई कांग्रेस

दूसरी तरफ कांग्रेस ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए छोटे दलों के साथ हाथ मिलाया है। मणिपुर कांग्रेस प्रमुख एन लोकेन सिंह ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, जनता दल (सेकुलर) और फॉरवर्ड दल के साथ मिलकर चुनावों में उतरेगी। भाजपा को रोकने के साझा लक्ष्य के साथ इन पार्टियों ने गठबंधन किया है। जल्द ही इस गठबंधन के नाम और न्यूनतम साझा कार्यक्रम का ऐलान कर दिया जाएगा।

जानकारी
कांग्रेस उतार चुकी है 40 उम्मीदवार

कांग्रेस ने भी अपने 40 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह को मौजूदा थाउबल सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं लोकेन सिंह नामबोल से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के पंगेइजम सरतचंद्र सिंह हेंगांग में बीरेन सिंह को चुनौती देंगे।

न्यूजबाइट्स प्लस
मणिपुर में क्या रहे थे पिछले चुनाव के नतीजे?

मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं और 2017 में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 28 सीटें जीती थीं, वहीं भाजपा 21 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। नागा पीपल्स फ्रंट और नेशनल पीपल्स पार्टी ने चार-चार सीटें जीती थीं। चुनाव बाद भाजपा अन्य पार्टियों से जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने में सफल रही थी और एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
कांग्रेस समाचार
भाजपा समाचार
मणिपुर विधानसभा चुनाव
2022 विधानसभा चुनाव
एन बीरेन सिंह
ताज़ा खबरें
एजबेस्टन टेस्ट: पंत और जडेजा की बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, ऐसा रहा पहला दिन
एजबेस्टन टेस्ट: पंत और जडेजा की बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, ऐसा रहा पहला दिन खेलकूद
बेड खरीदते से पहले इन बातों पर दें ध्यान, होगा सही चयन
बेड खरीदते से पहले इन बातों पर दें ध्यान, होगा सही चयन लाइफस्टाइल
#Exclusive: BPCL में विलय के बाद लगभग 600 BORL कर्मचारियों का डिमोशन, सालों की मेहनत बर्बाद
#Exclusive: BPCL में विलय के बाद लगभग 600 BORL कर्मचारियों का डिमोशन, सालों की मेहनत बर्बाद देश
एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, बनाए ये बेहतरीन रिकॉर्ड्स
एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, बनाए ये बेहतरीन रिकॉर्ड्स खेलकूद
कारों में लगती हैं ये लाइटें, हैलोजन और LEDs के अलावा और भी हैं कई विकल्प
कारों में लगती हैं ये लाइटें, हैलोजन और LEDs के अलावा और भी हैं कई विकल्प ऑटो
कांग्रेस समाचार
राज्यसभा के 31 प्रतिशत सांसद दागी, 87 प्रतिशत हैं करोड़पति
राज्यसभा के 31 प्रतिशत सांसद दागी, 87 प्रतिशत हैं करोड़पति देश
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में मांगी माफी, तीन जगहों के नाम भी बदले
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में मांगी माफी, तीन जगहों के नाम भी बदले राजनीति
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार राजनीति
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज राजनीति
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी देश
और खबरें
भाजपा समाचार
अमित शाह ने वादा निभाया होता तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता- उद्धव ठाकरे
अमित शाह ने वादा निभाया होता तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता- उद्धव ठाकरे राजनीति
महाराष्ट्र: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री क्यों बनाया?
महाराष्ट्र: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री क्यों बनाया? राजनीति
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे से जुड़े दिलचस्प तथ्य
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे से जुड़े दिलचस्प तथ्य राजनीति
कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जानिये कैसा रहा सफर
कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जानिये कैसा रहा सफर राजनीति
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस से जुड़े दिलचस्प तथ्य
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस से जुड़े दिलचस्प तथ्य राजनीति
और खबरें
मणिपुर विधानसभा चुनाव
एन बीरेन सिंह बने रहेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, भाजपा ने किया ऐलान
एन बीरेन सिंह बने रहेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, भाजपा ने किया ऐलान राजनीति
विधानसभा चुनावों में भाजपा की लहर, चार राज्यों में जीती; पंजाब में AAP की सुनामी
विधानसभा चुनावों में भाजपा की लहर, चार राज्यों में जीती; पंजाब में AAP की सुनामी राजनीति
विधानसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में AAP आगे, जानिए सभी राज्यों का हाल
विधानसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में AAP आगे, जानिए सभी राज्यों का हाल राजनीति
विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू
विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू राजनीति
एग्जिट पोल क्या और कैसे होते हैं और ये कितने सही साबित होते आए हैं?
एग्जिट पोल क्या और कैसे होते हैं और ये कितने सही साबित होते आए हैं? राजनीति
और खबरें
2022 विधानसभा चुनाव
सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनावों की हार के बाद 5 राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों से मांगा इस्तीफा
सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनावों की हार के बाद 5 राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों से मांगा इस्तीफा राजनीति
गोवा चुनाव परिणाम: बहुमत के आंकड़े से एक कदम दूर भाजपा, लेकिन सरकार बनना तय
गोवा चुनाव परिणाम: बहुमत के आंकड़े से एक कदम दूर भाजपा, लेकिन सरकार बनना तय राजनीति
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: सांताक्रूज सीट से हारे AAP के अमित पालेकर
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: सांताक्रूज सीट से हारे AAP के अमित पालेकर राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व सीट से मिली हार
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व सीट से मिली हार राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: AAP के भगवंत मान ने धुरी सीट से हासिल की बड़ी जीत
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: AAP के भगवंत मान ने धुरी सीट से हासिल की बड़ी जीत राजनीति
और खबरें
एन बीरेन सिंह
मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता
मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता देश
मणिपुर: भाजपा के एन बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
मणिपुर: भाजपा के एन बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022