LOADING...
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इन मुकाबलों में लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के, जानिए आंकड़े
बर्मिंघम टेस्ट में खूब छक्के लगे थे (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इन मुकाबलों में लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के, जानिए आंकड़े

Jul 18, 2025
07:56 am

क्या है खबर?

टेस्ट क्रिकेट को हमेशा लंबी पारियों और धैर्य का खेल माना जाता है, लेकिन वक्त बदल रहा है। अब कई मुकाबलों में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल रही है। खासकर कुछ मैच ऐसे रहे हैं, जहां बल्लेबाजों ने टेस्ट की पारंपरिक छवि को तोड़ते हुए रनों का पहाड़ खड़ा किया है। ऐसे में आइए टेस्ट क्रिकेट के उन मुकाबलों पर नजर डालते हैं, जब चारों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं।

#1

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2019, विशाखापट्टनम (37 छक्के) 

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम साल 2019 में भारत के दौरे पर आई थी। पहला टेस्ट विशाखापट्टनम में खेला गया था। इस मुकाबले में कुल 37 छक्के और 171 चौके लगे थे। भारतीय टीम ने पहली पारी में 502/7 रन पर पारी घोषित कर दी थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 431 रन बनाए थे। भारत ने दूसरी पारी में 323 रन बनाए और 395 रन का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका अपनी दूसरी पारी में 191 रन ही बना पाई।

#2

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड 2014, शारजाह (35 छक्के) 

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच साल 2014 में शारजाह में टेस्ट मैच खेला गया था। इस मुकाबले में 35 छक्के और 144 चौके लगे थे। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रन बना दिए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने 690 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था। पाकिस्तान की दूसरी पारी 259 रनों पर खत्म हुई और कीवी टीम ने वह मुकाबला पारी और 80 रनों से जीत लिया था।

Advertisement

#3

भारत बनाम इंग्लैंड 2024, राजकोट (33 छक्के) 

साल 2024 में इंग्लैंड भारत के दौरे पर आई थी। सीरीज का तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला गया था। मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 33 छक्के और 140 चौके लगा दिए थे। भारतीय टीम की पहली पारी 445 रन पर समाप्त हुई थी। जवाब में इंग्लैंड ने 319 रन बना दिए थे। भारत ने दूसरी पारी 430/4 रन के स्कोर पर घोषित की थी। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड 122 रन ही बना पाई थी।

Advertisement

#4

इंग्लैंड बनाम भारत 2025, बर्मिंघम (30 छक्के) 

चौथे स्थान पर भी इंग्लैंड और भारतीय क्रिकेट टीम है। दोनों टीमों के बीच चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 30 छक्के और 190 चौके लगे थे। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 407 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य मिला और टीम 271 रन ही बना पाई।

Advertisement