NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मणिपुर: उम्मीदवारों के ऐलान के बाद नाराज भाजपा समर्थकों का हंगामा, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया
    अगली खबर
    मणिपुर: उम्मीदवारों के ऐलान के बाद नाराज भाजपा समर्थकों का हंगामा, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया
    टिकट न मिलने से नाराज भाजपा समर्थकों का हंगामा

    मणिपुर: उम्मीदवारों के ऐलान के बाद नाराज भाजपा समर्थकों का हंगामा, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 30, 2022
    08:16 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा के मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद राज्य में विवाद हो गया है।

    पार्टी के नाराज समर्थकों ने आज राज्य के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के पुतले तक जलाए गए।

    पार्टी के कई नेताओं ने इस्तीफा भी दिया है, हालांकि उनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। ये सभी टिकट न मिलने से नाराज हैं।

    विरोध

    भाजपा कार्यालयों में की गई तोड़फोड़, समर्थकों ने किया प्रदर्शन

    NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर के कई इलाकों में भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा कई जगहों पर भाजपा समर्थक तख्तियां लेकर जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन किया।

    एक जगह पर प्रधानमत्री मोदी और मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के पुतले जलाए गए।

    सूत्रों के अनुसार, टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है।

    स्थिति को देखते हुए इम्फाल में भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    नाराजगी

    क्यों नाराज हुए भाजपा समर्थक और नेता?

    सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों की सूची से मुख्य तौर पर वे भाजपा नेता नाराज हैं जिन्हें कांग्रेस से भाजपा में आए दल-बदलू नेताओं की वजह से टिकट नहीं मिली है।

    भाजपा ने कांग्रेस से आए ऐसे कम से कम 10 नेताओं को टिकट दिया है। पार्टी समर्थक इसी से ज्यादा नाराज हुए हैं।

    इसके अलावा दो पुराने विधायकों का भी टिकट काटा गया है और उनके समर्थक भी इससे खुश नहीं हैं।

    टिकट

    भाजपा ने किसे कहां से टिकट दी?

    आज जारी की गई 60 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को उनकी पारंपरिक हेंगांग विधानसभा सीट से टिकट दी है, वहीं सरकार में मंत्री विश्वजीत सिंह को थोंगजू सीट से मैदान में उतारा गया है।

    पार्टी ने तीन महिला और एक मुस्लिम उम्मीदवार को भी टिकट दी है, वहीं 19 पुराने विधायकों को फिर से मौका दिया गया है।

    सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के सभी विश्वस्तों को टिकट दी गई है।

    कार्यक्रम

    मणिपुर में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव

    मणिपुर की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी और 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। मणिपुर के साथ 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों के भी परिणाम आएंगे।

    राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा के विपरीत कांग्रेस छोटी-छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

    पिछले चुनाव के नतीजे

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं और 2017 में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

    कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 28 सीटें जीती थीं, वहीं भाजपा 21 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। नागा पीपल्स फ्रंट और नेशनल पीपल्स पार्टी ने चार-चार सीटें जीती थीं।

    चुनाव बाद भाजपा अन्य पार्टियों से जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने में सफल रही थी और बीरेन सिंह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    भाजपा समाचार
    मणिपुर विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    नरेंद्र मोदी

    क्या है कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की खासियत जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है उद्घाटन? योगी आदित्यनाथ
    प्रधानमंत्री मोदी ने IIT कानपुर में लॉन्च कीं ब्लॉकचेन-आधारित डिजिटल डिग्रीज कानपुर
    चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को भी दी जा सकेगी 'प्रिकॉशन डोज'- केंद्र वैक्सीन समाचार
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मर्सिडीज-मेबैक एस 650 कार में क्या खास है? भारत की खबरें

    भाजपा समाचार

    उत्तराखंड में भाजपा के लिए बढ़ी परेशानी, मंत्री हरक सिंह रावत ने दी इस्तीफे की धमकी उत्तराखंड
    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के हिंदुओं की 'घर वापसी' वाले बयान पर छिड़ा विवाद, दी सफाई कर्नाटक
    चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में AAP का जबरदस्त आगाज, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी समाचार
    रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियां कराना लोगों की समझ से परे- वरुण गांधी उत्तर प्रदेश

    मणिपुर विधानसभा चुनाव

    मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हेंगांग से प्रत्याशी होंगे बीरेन सिंह कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025