NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली में फिर नहीं खुला कांग्रेस का खाता, ऐसी रही पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया
    राजनीति

    दिल्ली में फिर नहीं खुला कांग्रेस का खाता, ऐसी रही पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया

    दिल्ली में फिर नहीं खुला कांग्रेस का खाता, ऐसी रही पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 11, 2020, 01:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली में फिर नहीं खुला कांग्रेस का खाता, ऐसी रही पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया

    दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। खबर लिखे जाने तक आम आदमी पार्टी (AAP) 58 और भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पिछले चुनावों की तरह इस बार भी अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है। इस बार कांग्रेस को वोट प्रतिशत में भी नुकसान उठाना पड़ा है। मतगणना के बीच कांग्रेस के दो नेताओं के बयान सामने आये हैं। आइये, जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

    दिल्ली में अस्तित्व बचाने के लिए लड़ी कांग्रेस- चौधरी

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पर कब्ज़ा करने का कभी नहीं सोचा। हमने सोचा था कि कांग्रेस कुछ सीटें जीते और दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व बना रहे।" चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता है। बता दें कि कांग्रेस चुनाव प्रचार के दौरान भी मैदान से गायब दिखी थी। पहले ही माना जा रहा था कि दिल्ली में मुख्य मुकाबला AAP और भाजपा में होगा।

    भाजपा की हार में खुशी न तलाशे कांग्रेस- जयवीर शेरगिल

    कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने AAP को मुद्दों पर आधारित प्रचार चलाने और जीत के लिए बधाई दी है। कांग्रेस को नसीहत देते उन्होंने हार को सही न ठहराने, भाजपा की जीत में खुशी तलाशने और हार-जीत को चक्र बताने से बचने को कहा है।

    सितंबर में पता चल गए थे दिल्ली के नतीजे- संदीप दीक्षित

    कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि वो पिछले साल सितंबर से ही जानते थे कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों में घटिया प्रदर्शन करेगी। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप ने कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस की शिथिलता को कसूवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस संगठन में शिथिलता दिखी। दिल्ली कांग्रेस और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को दो-तीन लोग इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

    परिणाम स्वीकार, लेकिन हार नहीं- अलका लांबा

    मैं परिणाम स्वीकार करती हूँ,
    पर हार नहीं,

    हिन्दू-मुस्लिम वोटों का पूरी तरह से ध्रुवीकरण किया गया.#कॉंग्रेस पार्टी को अब नए चेहरों के साथ एक नई लड़ाई और #दिल्ली की जनता के लिए एक लंबे संघर्ष के लिए तैयार होना पड़ेगा.

    आज लड़ेंगे तो कल जीतेंगे भी 🇮🇳🙏.#DelhiElection2020 #Delhi

    — Alka Lamba - अलका लाम्बा🇮🇳 (@LambaAlka) February 11, 2020

    कांग्रेस का वोट प्रतिशत घटकर आधा

    कांग्रेस को 2015 के विधानसभा चुनावों में 9.65 प्रतिशत वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 4.10 प्रतिशत हो गया है। यह पिछले चुनावों के मुकाबले आधा है। विकासपुरी से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने मतगणना शुरू होती ही हार मान ली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    लोकसभा
    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली

    पहली बार भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस ने लगाई मुहर नरेंद्र मोदी
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: मतगणना शुरू, शुरुआती रूझानों में आम आदमी पार्टी आगे विधानसभा चुनाव
    'सुकून की सवारी' पर चोरों का धावा, पांच साल में 20 अरब रुपये के वाहन चोरी! भारत की खबरें
    शाहीन बाग पर SC- अनिश्चितकाल के लिए नहीं हो सकता विरोध-प्रदर्शन; सड़कें बंद करना उचित नहीं दिल्ली पुलिस

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे अरविंद केजरीवाल
    गार्गी कॉलेज: महिला आयोग ने लिया छेड़छाड़ की घटना का संज्ञान, धरने पर छात्राएं दिल्ली
    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    कितने सही, कितने गलत साबित हुए थे पिछले दो दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स? दिल्ली

    लोकसभा

    भाजपा के तीन और कांग्रेस के एक सांसद ने तैयार किए बेरोजगारी भत्ते पर अपने-अपने बिल भारत की खबरें
    लोकसभा में हंगामा, हर्षवर्धन का आरोप- कांग्रेस सांसद ने की हमले की कोशिश नरेंद्र मोदी
    संसद में लिखित जवाब में सरकार ने कहा- देशव्यापी NRC पर अभी तक कोई फैसला नहीं नरेंद्र मोदी
    बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानें मुख्य बातें अनुराग ठाकुर

    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली: भाजपा ने किया एग्जिट पोल्स को खारिज, कहा- 11 फरवरी को बनेगी हमारी सरकार दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: फिर चला केजरीवाल का जादू, एग्जिट पोल में AAP को पूर्ण बहुमत दिल्ली
    दिल्ली चुनाव: AAP ने तैनात किए एक लाख वॉलेंटियर, भाजपा के हर विधानसभा में 1,800 कार्यकर्ता दिल्ली
    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की वोट डालने की अपील दिल्ली

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023