दिल्ली विधानसभा चुनाव: मतगणना शुरू, शुरुआती रूझानों में आम आदमी पार्टी आगे

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित होंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। 8 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना के लिए 21 सेंटर बनाए गए हैं। मतगणना के शुरुआती रूझान आने शुरू हो गये हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) कांग्रेस और भाजपा से बहुत आगे चल रही है। एग्जिट पोल्स में भी AAP को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये रहा था पिछले विधानसभा चुनाव का हाल
पिछले चुनावों में AAP को 70 में 67 सीटें मिली थीं। दिल्ली के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी को ऐसा बहुमत मिला था। वोट प्रतिशत की बात करें तो AAP को 54.34 प्रतिशत, भाजपा को 32.19 प्रतिशत और कांग्रेस को 9.65 प्रतिशत वोट मिले।
महारानी बाग के मतगणना केंद्र की शुरुआत
Counting of votes begins, visuals from a counting centre in Maharani Bagh. #DelhiResults pic.twitter.com/PzyFNLe9Em
— ANI (@ANI) February 11, 2020
सी-वोटर, जन की बात और पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल के नतीजे
रिपब्लिक टीवी-जन की बात के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 48-61, भाजपा को 9-21, कांग्रेस को 0-1 और अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। एबीपी-सी वोटर के पोल में आम आदमी पार्टी को 49-63, भाजपा को 5-19 और कांग्रेस को 0-4 सीट मिलने की बात कही गई है। न्यूज एक्स-पोलस्टार्ट के पोल में आम को 50-56 और भाजपा को 10-14 और अन्य को 0 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
इस बार कितने प्रतिशत वोटिंग हुई?
चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली की 70 सीटों पर इस बार 62.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पिछले चुनावों में वोटिंग प्रतिशत 67.08 प्रतिशत था। चुनाव आयोग ने इस बार वोट प्रतिशत एक दिन देरी से जारी किए थे, जिसके बाद कई सवाल उठे थे।
मनोज तिवारी ने कहा- दिल्ली में आयेगी भाजपा सरकार
दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी: मैं नर्वस नहीं हूं। आज का दिन बीजेपी के लिए अच्छा होगा। बीजेपी के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीजेपी आज दिल्ली सरकार में आ रही है। #DelhiResults pic.twitter.com/IsccCcODnO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2020
लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की राह पर AAP
एग्जिट पोल के अनुमान और अभी तक के रूझानों को देखे तो आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाती नजर आ रही है। जन लोकपाल आंदोलन से निकली अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 2013 में पहली बार चुनाव लड़ा था। चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी AAP ने 49 दिन की सरकार चलाई थी। इसके बाद 2015 में हुए चुनावों में पार्टी ने 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था।
कांंग्रेस के दफ्तर पर पसरा सन्नाटा
दिल्ली: कांग्रेस पार्टी कार्यालय का दृश्य। #DelhiElectionResults. pic.twitter.com/eNUW8pv9UX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2020
यहां देखिये पिछले पांच चुनावों के नतीजे
अगर आप दिल्ली के पिछले पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं। वहीं आजादी के बाद से लेकर अब तक के सारे मुख्यमंत्रियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।