इन 5 तरीकों से बने मजेदार और आदर्श पेरेंट
क्या है खबर?
माता-पिता बनना बिल्कुल आसान नहीं है। यह जीवन के सबसे अलग अनुभवों में से एक होता है और इसमें कई चुनौतियों और संघर्षों का सामना करना पड़ता है।
छोटे बच्चों की देखभाल बहुत मुश्किल है, इसलिए कभी-कभी पेरेंट्स चिड़चिड़े हो जाते हैं और बच्चों के ऊपर गुस्सा करने लगते हैं। उन्हें छोटी-छोटी बातों पर डांटने भी लगते हैं, जो ठीक नहीं है।
आइए आज हम आपको पेरेंटिंग को मजेदार बनाने के पांच तरीकों के बारे में बताते हैं।
#1
हर काम को बनाएं मजेदार
बच्चे अपना ज्यादातर समय स्कूल में नई चीजें सीखने में बिताते हैं, इसलिए हमेशा घर पर पढ़ाई को लेकर सख्त न रहें। उनके बाहर खेलने पर भी जोर दें।
इससे वह अधिक रचनात्मक बनने के लिए प्रेरित होते हैं और बड़े होकर अपनी समस्याओं को खुद हल करने में सक्षम होते हैं।
इसके अलावा आपको अपने रोजाना के कामों को रोचक बनाना चाहिए, जैसे कि आप बच्चे को कोई कविता या पहाड़ा गाते-गाते याद करवा सकते हैं।
#2
खास दिन को सेलिब्रेट करें
पूरे साल में बहुत से ऐसे खास दिन आते हैं जब स्कूल और ऑफिस दोनों में छुट्टी रहती है। आप इस दिन के लिए पहले से ही कुछ प्लान कर लें।
इस दिन पूरा परिवार मौज-मस्ती करने के लिए कहीं बाहर जाकर घूम सकता है या घर पर ही कुछ प्लान कर सकता है।
ऐसा करने पर आपका अपने बच्चे के साथ रिश्ता गहरा होता है और आपको ऑफिस के कामों से भी आराम मिलता है।
#3
अपने बच्चों को आजादी भी दें
सभी पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए बहुत सोचते हैं और उनके रुटीन को लेकर चिंतित और सचेत रहते हैं, जो जरूरी भी है। लेकिन कभी-कभी बच्चों की इच्छा को मानकर उन्हें खुश करना भी महत्वपूर्ण है।
हमेशा यह तय करने की कोशिश न करें कि बच्चों को क्या करना चहिए। उन्हें उनके हिसाब से थोड़ी बहुत आजादी दें।
यदि आपका बच्चा किसी दोस्त के घर एक दिन गुजारना चाहता है तो आप सब पता करके उसे अनुमति दे सकते हैं।
#4
छुट्टियों के वक्त एक साथ मजे करें
भले ही आपके पास बहुत काम हो, लेकिन अपने बच्चों के लिए कुछ समय जरूर निकालें और उनके साथ अच्छा समय बिताएं।
खासकर छुट्टियों के दिन पूरे परिवार के साथ बच्चों को बाहर घुमाने ले जाएं या पास के पार्क में उनके साथ खेलें।
अपने बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों में भी शामिल हों। इससे आपका और आपके बच्चे दोनों का समय खुशहाल बीतेगा। इससे आप दोनों के बीच का रिश्ता भी मजबूत होगा।
#5
बच्चों को प्रेरित करें और उनकी पसंद का समर्थन करें
कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को दूसरों के सामने शर्मिंदा करने लगते हैं, जो बहुत गलत है। आपको हमेशा उनके गुणों को उजागर कर उन्हें उनका जुनून खोजने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
उन्हें वह करने के लिए मजबूर न करें जो आप चाहते हैं। उन्हें अपना रास्ता खुद चुनने की आजादी दें।
हमेशा अपने बच्चों की प्रतिभा को निखारने में उनकी मदद करें और उन्हें बेहतर करने के लिए समर्थन दें और प्रेरित करें।