Page Loader
माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर नेने पीते हैं 'ABCG' जूस, जानिए इसके फायदे
कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. श्रीराम नेने ने बताए 'ABCG' जूस के फायदे (इंस्टाग्राम-@drneneofficial)

माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर नेने पीते हैं 'ABCG' जूस, जानिए इसके फायदे

लेखन अंजली
Nov 16, 2022
02:18 pm

क्या है खबर?

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति और कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉक्टर श्रीराम नेने ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पसंदीदा पेय की तस्वीर साझा की है। इस पेय को अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपके शरीर को 10 से भी ज्यादा विटामिन्स मिल सकते हैं। डॉ नेने ने इस पेय को 'ABCG' जूस नाम दिया है। यह सेब, चुकंदर, गाजर और अदरक से बनता है। आइए इस जूस की रेसिपी और फायदे जानें।

इंस्टाग्राम पोस्ट

रविवार की सुबह ABCG जूस को पीने से बेहतर कुछ हो नहीं सकता- डॉ नेने

सामग्रियां

इन सामग्रियों से बनाया जाता है यह जूस

सेब उच्च फाइबर और पानी की मात्रा से युक्त होता है, जबकि चुकंदर एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट का स्त्रोत है। गाजर कैरोटीनॉयड नामक यौगिकों से भरपूर होती है और अदरक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल जैसे कई गुणों से भरपूर होता है। नींबू के रस में विटामिन-C की उच्च मात्रा मौजूद होती है। नमक शरीर में सोडियम की पूर्ति कर सकता है।

रेसिपी

घर पर ऐसे बनाया जा सकता है ABCG जूस

सामग्रियां: 300 ग्राम चुकंदर, 300 ग्राम गाजर, 100 ग्राम सेब, आधा इंच अदरक, आधा चम्मच नींबू और नमक (स्वादानुसार) जूस बनाने का तरीका: सबसे पहले चुकंदर, गाजर, सेब और अदरक को धोकर छिलका निकालें। अब इन चीजों को टुकड़ों में काटकर जूसर में ब्लेंड करें। इसके बाद जूस को छानकर एक गिलास में डालें। फिर इसमें नींबू का रस और मिलाकर इसका सेवन करें।

पोषक तत्व

इस जूस में मौजूद होते हैं कई पोषक तत्व

ABCG जूस को कई हेल्थ एक्सपर्ट पसंद करते हैं। इसका मुख्य कारण है कि यह जूस जिंक, पोटेशियम, मैंग्नीज, फाइबर और विटामिन-A, विटामिन-B6, विटामिन-C जैसे कई जरूरी विटामिन्स से भरपूर होती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। इस जूस का रोजाना खाली पेट सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है। इस तरह से यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है।

फायदे

रोजाना इस जूस को पीने से मिल सकते हैं ये फायदे

अगर आप रोजाना इस जूस को पीते हैं तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने समेत मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकता है। स्वस्थ पाचन, अच्छी दृष्टि, मजबूत बाल, वजन घटाने और त्वचा के अनूकुल होने जैसे फायदे भी इस जूस को पीने से मिल सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह जूस हृदय को स्वस्थ रखने और कैंसर से सुरक्षित रखने में भी मदद कर सकता है।