NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के 5 प्रसिद्ध गर्म पानी के चश्मे, यहां एक बार जरूर जाएं
    अगली खबर
    भारत के 5 प्रसिद्ध गर्म पानी के चश्मे, यहां एक बार जरूर जाएं

    भारत के 5 प्रसिद्ध गर्म पानी के चश्मे, यहां एक बार जरूर जाएं

    लेखन अंजली
    Jul 19, 2024
    05:50 pm

    क्या है खबर?

    भारत प्राकृतिक विविधता से संपन्न देश है। यहां रेगिस्तान हैं तो बर्फीले इलाके भी हैं, पहाड़ हैं तो मैदानी इलाके भी हैं, खूबसूरत नदियां हैं तो मनमोहक झरने भी हैं।

    इसी कड़ी में भारत में कई गर्म पानी के चश्मे भी हैं। गर्म पानी का चश्मा प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाला भूजल है, जो बाहर निकलने से पहले भू-तापीय बलों से गर्म हो जाता है।

    आइए भारत के 5 खूबसूरत गर्म पानी के चश्मों के बारे में जानते हैं।

    #1

    धूनी पानी गर्म पानी का चश्मा

    धूनी पानी गर्म पानी का चश्मा मध्य प्रदेश के पौराणिक शहर अमरकंटक में स्थित है। यह सतपुड़ा और विंध्य पहाड़ियों के घने जंगलों के बीच स्थित है।

    इसके पानी का आध्यात्मिक महत्व है और माना जाता है कि इसमें कई औषधीय गुण शामिल हैं।

    इसके कारण यहां सैकड़ों पर्यटक अपने दर्द और पापों से छुटकारा पाने के लिए आते हैं और गर्म पानी में नहाने का आनंद लेते हैं।

    #2

    अरावली गर्म पानी का चश्मा

    अरावली गर्म पानी का चश्मा महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के अरावली गांव में स्थित है।

    इसके पानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है और इसमें नहाने के बाद बहुत आराम महसूस होता है।

    यह चश्मा पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसमें 2 कुंड हैं, जो गढ़ नदी के पुल के किनारे स्थित हैं।

    एक कुंड में केवल महिलाएं और दूसरे में केवल पुरुष नहा सकते हैं। आपको एक बार यहां की यात्रा जरूर करना चाहिए।

    #3

    मणिकरण साहिब गर्म पानी का चश्मा

    मणिकरण साहिब गर्म पानी का चश्मा को सबसे पवित्र चश्मों में से एक माना जाता है। यह हिमाचल प्रदेश के मणिकरण साहिब में स्थित है, जो एक लोकप्रिय स्थल है।

    मान्यता है कि इस चश्मे के पानी में डुबकी लगाने से त्वचा के रोग ठीक हो जाते हैं।

    इसका पानी इतना गर्म है कि इसका इस्तेमाल दाल, सब्जी और चावन आदि पकाने के लिए किया जाता है और फिर इन्हें मणिकरण गुरुद्वारे के लंगर में परोसा जाता है।

    #4

    तत्तापानी गर्म पानी का चश्मा

    तत्तापानी गर्म पानी का चश्मा भी हिमाचल प्रदेश में स्थित है। मंडी जिले में सतलुज नदी के किनारे पर तत्तापानी नाम का एक छोटा सा और खूबसूरत गांव है, जिसमें यह चश्मा स्थित है।

    इसके पानी में सल्फर मौजूद है और दावा है कि यह जोड़ों के दर्द, तनाव और थकान समेत कई बीमारियों को ठीक कर सकता है।

    इस चश्मे के पानी का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से 70 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

    #5

    अत्रि गर्म पानी का चश्मा

    ओडिशा में खोरधा जिले से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अत्रि गर्म पानी का चश्मा कई त्वचा रोगों के उपचार के लिए प्रसिद्ध है। इसके पानी में कुछ मात्रा में सल्फर होता है।

    दिन के दौरान इसके पानी का औसत तापमान 55 डिग्री सेल्सियस रहता है।

    यहां हट्टकेश्वर मंदिर में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए ओडिशा सरकार द्वारा बनाया गया एक स्नान परिसर भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    महाराष्ट्र
    ओडिशा
    हिमाचल प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025 पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, 'वुमन इन सिनेमा' में शामिल होने के लिए जताया आभार जैकलीन फर्नांडिस
    नासा का वॉयजर-1 ने 21 साल बाद फिर चलने लगा, पृथ्वी से 25 अरब किलोमीटर दूर नासा
    IPL इतिहास में केवल 2 बार जून में खेले गए हैं फाइनल, जानिए क्या थे परिणाम इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत-पाकिस्तान के DGMO फिर करेंगे संघर्ष विराम पर बात, अभी 18 मई तक शांति भारत-पाकिस्तान तनाव

    यात्रा

    परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है जयपुर, यहां इन चीजों का लें आनंद ट्रेवल टिप्स
    यात्रा के दौरान इन 5 स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स को बनाएं अपना साथी, रहेंगे स्वस्थ   खान-पान
    फरवरी में घूमने जाने का मन है? इन 5 जगहों का करें चयन पर्यटन
    वैलेंटाइन डे को बनाएं खास, अपने पार्टनर के साथ ऐसे बनाएं रोमांटिक डेट की योजना वैलेंटाइन डे

    महाराष्ट्र

    जालसाज ने व्यक्ति को निवेश कर कमाई का दिया झांसा, ठग लिए 60 लाख रुपये ठाणे
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 6 जुलाई के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए कहां-कहां बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    आज देश में कहां-कहां बदले पेट्रोल-डीजल के भाव? जानिए ताजा दाम  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    22 साल का व्यक्ति केसर बेचकर बना लखपति, जानिए इस मसाले की खेती करने के टिप्स टिप्स

    ओडिशा

    बृजभूषण-पहलवान विवाद, ओडिशा ट्रेन हादसा और मणिपुर हिंसा; सिलसिलेवार जानिए 2023 की बड़ी घटनाएं राहुल गांधी
    ओडिशा: जगन्नाथ पुरी मंदिर में फटी जींस, स्लीवलेस और शॉर्ट्स पर लगा प्रतिबंध, ड्रेस कोड जारी   जगन्नाथ पुरी मंदिर
    ओडिशा में शिक्षकों के 2,064 पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन रोजगार समाचार
    ओडिशा: दुकान को लेकर ज्वैलर्स के 2 परिवारों में झगड़ा, एक-दूसरे पर तेजाब फेंका एसिड अटैक

    हिमाचल प्रदेश

    तमिलनाडु: चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव 9 दिन बाद सतलुज नदी से बरामद तमिलनाडु
    देश के 3 राज्यों की 15 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव आज, समझें समीकरण राज्यसभा चुनाव
    राज्यसभा चुनाव: 15 में से 10 सीटों पर भाजपा जीती, हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर खतरा राज्यसभा चुनाव
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस सरकार संकट में, भाजपा ने राज्यपाल से की मुलाकात भाजपा समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025