NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फरवरी में घूमने जाने का मन है? इन 5 जगहों का करें चयन
    अगली खबर
    फरवरी में घूमने जाने का मन है? इन 5 जगहों का करें चयन

    फरवरी में घूमने जाने का मन है? इन 5 जगहों का करें चयन

    लेखन अंजली
    Feb 03, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    फरवरी 3 कारणों से देशभर में यात्रा करने का सही समय है। एक तो इस महीने तक सर्दियां लगभग खत्म होने पर होती हैं और ठंड ज्यादा न होकर मौसम सुहावना रहता है।

    दूसरा कई पर्यटन स्थलों पर भीड़ नहीं होती है और तीसरा कि फरवरी के दौरान बहुत जगहों पर संगीत और सांस्कृतिक उत्सव होते हैं।

    आइए आज हम आपको फरवरी में घूमने के लिए बेहतरी पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं।

    #1

    फागू (हिमाचल प्रदेश)

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से कुछ किलोमीटर दूर स्थित फागू एक बहुत खूबसूरत गांव है, जहां जाकर आप सुरम्य परिदृश्यों के बीच अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

    यह जगह हमेशा कोहरे में घिरी रहती है, इसलिए यहां आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे कि आप दार्जिलिंग में हैं।

    साथ ही हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा फागू को बेहद रोमांटिक जगह बनाता है, इसलिए यहां आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे पर आ सकते हैं।

    #2

    अयोध्या (उत्तर प्रदेश)

    इस समय अयोध्या का राम मंदिर काफी चर्चा में है और अगर आप भी रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले हैं तो मंदिर के अलावा यहां कई अन्य प्रसिद्ध मंदिर, प्राचीन स्मारक और पवित्र घाट हैं।

    जैसे कि आप हनुमान गढ़ी जा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अयोध्या में राम मंदिर जाने से सबसे पहले हनुमान गढ़ी में हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए।

    इसके अतिरिक्त यहां घूमने के लिए राम कथा पार्क और मणि पर्वत भी हैं।

     #3

    बीर बिलिंग (हिमाचल प्रदेश)

    बीर बिलिंग भी हिमाचल प्रदेश में है, जो समुद्र तल से 5,000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। इसे 'बीर' के नाम से भी जाना जाता है।

    यह स्थल प्राकृतिक नजारों, धार्मिक स्थलों, झरनों और एडवेंचर गतिविधियों के लिए आदर्श माना जाता है।

    बीर बिलिंग में चोकलिंग मठ और बैजनाथ मंदिर जरूर जाना चाहिए। इसी तरह यहां जाकर गुनेहर वॉटरफॉल, हिरण पार्क और धर्मालय संस्थान को भी अपनी यात्रा का हिस्सा बनाएं।

    #4

    कसोल (हिमाचल प्रदेश)

    कसोल भी हिमाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इसे 'मिनी इजरायल' के रूप में भी जाना जाता है।

    पार्वती नदी कसोल में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस नदी का पानी मनतलाई ग्लेशियर से निकलता है और पार्वती घाटी से कुल्लू के पास ब्यास नदी में बहता है।

    इसके अतिरिक्त मणिकर्ण हॉट स्प्रिंग, मलाना, तोश गांव और खीरगंगा चोटी आदि भी यहां घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं।

    #5

    कूर्ग (कर्नाटक)

    कर्नाटक में स्थित कूर्ग एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे 'भारत का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है।

    यहां कॉफी और सुगंधित चाय के बागानों के बीच स्थित एबी फॉल्स दक्षिण भारत में सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत झरनों में से एक है, जिसे 'अब्बी फॉल्स' के नाम से भी जाना जाता है।

    इसके अलावा मदिकेरी किला, ताडियनडामोल चोटी और पुष्पगिरी वन्यजीव अभयारण्य नामक जगहें भी घूमने के लिए बेहतरीन हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़ पर कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई: सरकार ने कहा- अचानक ढाई लाख लोग पहुंचे कर्नाटक
    सारा अली खान ने फिर मिलाया आनंद राय से हाथ, बनी उनकी अगली फिल्म की हीरोइन सारा अली खान
    IPL: सबसे कम मैचों में कप्तानी करते हुए खिताब जीतने में सफल हुए ये खिलाड़ी IPL रिकॉर्ड्स
    EVM के खिलाफ सामने आईं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, बताया- कैसे आएंगे BSP के अच्छे दिन मायावती

    पर्यटन

    दुर्गा पूजा की धूम देखने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख दुर्गा पूजा
    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के इन 5 पर्यटन स्थलों का करें रुख, मिलेगा यादगार अनुभव  उत्तराखंड
    स्वर्ण मंदिर के अलावा अमृतसर के ये 5 स्थान भी हैं शानदार, एक बार जरूर जाएं  पंजाब
    भारत के तीर्थ स्थलों का राजा है पुष्कर, यहां की इन 5 जगहों का करें रुख राजस्थान

    लाइफस्टाइल

    सर्दियों में बनाकर खाएं काली मिर्च से बनने वाले ये 5 व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    नए साल की पार्टी के लिए पुरुष चुन सकते हैं ये कपड़े, लगेंगे स्टाइलिश नया साल मुबारक हो
    फ्रिज में रखने से जहर के समान हो जाती हैं ये चीजें, बरतनी चाहिए सावधानी खान-पान
    2024 में होंगे 366 दिन, लेकिन हर 4 साल पर नहीं आता लीप वर्ष; जानिए कारण नया साल मुबारक हो

    यात्रा

    स्वतंत्रता दिवस के दौरान लंबी छुट्टी में इन 5 खूबसूरत जगहों की करें यात्रा स्वतंत्रता दिवस
    स्वतंत्रता दिवस: देश के 6 युद्ध स्मारक, जो वीर सैनिकों के बलिदान की दिलाते हैं याद स्वतंत्रता दिवस
    स्वतंत्रता दिवस: आजादी का जश्न मनाने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख  स्वतंत्रता दिवस
    इस रक्षाबंधन को बनाएं खास, भाई-बहनों के साथ इन 5 खूबसूरत जगहों की करें यात्रा रक्षाबंधन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025