NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कहां हैं कुंभे झरना, जहां रील्स बनाते समय लड़की की हो गई मौत?
    अगली खबर
    कहां हैं कुंभे झरना, जहां रील्स बनाते समय लड़की की हो गई मौत?

    कहां हैं कुंभे झरना, जहां रील्स बनाते समय लड़की की हो गई मौत?

    लेखन अंजली
    Jul 18, 2024
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    बुधवार 16 जुलाई को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मुंबई की प्रसिद्ध इंफ्लूएंसर अन्वी कामदार (26) की रायगढ़ स्थित कुंभे झरने की खाई में गिरकर मौत हो गई।

    घटना के समय वह झरने के पास इंस्टाग्राम रील बना रही थी और तभी फिसलकर 350 फुट गहरी खाई में गिर गईं।

    रायगढ़ का यह कुंभे झरना स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है और यहां कुछ फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।

    आइए इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

    जगह

    कहां हैं कुंभे झरना और यहां कैसे पहुंचें?

    कुंभे झरना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के माणगांव तालुका के कुंभे गांव में स्थित है। यहां सड़क के रास्ते से ही पहुंचा जा सकता है।

    झरने के सबसे पास माणगांव रेलवे स्टेशन और माणगांव बस स्टॉप हैं, जो झरने से क्रमश: 24 किलोमीटर और 23 किलोमीटर दूर स्थित हैं। यहां बस और रिक्शा आदि के जरिए आप कुंभे पहुंच सकते हैं।

    अगर आप हवाई मार्ग से आते हैं तो पुणे एयरपोर्ट यहां से लगभग 126 किलोमीटर दूर स्थित है।

    जानकारी

    अपने वाहनों से आते हैं ज्यादातर लोग

    कुंभे झरने तक की सड़क बहुत अच्छी नहीं है और इसमें कई गड्ढे हैं, इसलिए ज्यादातर लोग यहां अपने वाहनों से आते हैं। अधिकांश तौर पर मुंबई और पुणे के लोग अपने वाहनों से यहां आते हैं। वे दोपहिया वाहनों के जरिए भी आते हैं।

    गतिविधियां

    कुंभे झरना क्यों खास और यहां क्या कर सकते हैं?

    कुंभे झरना प्राकृतिक सुंदरता से भरा एक मनमोहन अनुभव प्रदान करता है। झरने के साथ-साथ इसके आसपास मौजूद पहाड़ियां और पत्थर भी अपनी प्राकृतिक अवस्था में बेहद सुंदर लगते हैं।

    गतिविधियों की बात करें तो आप यहां ट्रेकिंग कर सकते हैं। यहां 'द डोम' नामक एक व्यू पॉइंट है, जहां से झरना अच्छी तरह से दिखता है।

    हालांकि, यहां जाने के रास्ते में बहुत सारी ढीली चट्टानें और खतरनाक रूप से फिसलन है, इसलिए अनुभवी ट्रेकर ही यहां ट्रेकिंग करें।

    अन्य गतिविधियां

    कुंभे झरना पिकनिक और कैंपिंग के लिए शानदार स्थान

    अन्य गतिविधियों की बात करें तो आप कुंभे झरने पिकनिक के लिए एक बहुत उत्तम स्थान है। आप अपने प्रियजनों के साथ यहां एक अच्छा और शांति प्रदान करने वाला समय गुजार सकते हैं।

    इसके साथ ही यहां कैंपिंग भी की जा सकती है। यह झरना 24 घंटे खुला रहता है, ऐसे में यहा रात में कैंपिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। यह आपके परिवार या दोस्तों के लिए एक बेहद ही यादगार समय रहेगा।

    अन्य बातें

    किस समय पर जाएं और क्या सावधानियां बरतें?

    कुंभे झरना की यात्रा करने का सबसे शानदार समय मानसून है और इस समय इसकी सुंदरता अपने चरम पर होती है।

    यहां की यात्रा के दौरान, विशेष तौर पर बाइक से जाने पर, सावधानी बरतें क्योंकि रास्ता बेहद खतरनाक है। स्थानीय लोगों की बातों को गंभीरता से लें और जो वे कहें, वही करें।

    फिसलन से बचने के लिए पकड़ मजबूत करने वाले जूत पहन कर जाएं।

    रोमांचकारी यात्राओं के शौकीन लोग ही यहां जाएं और समूहों में ट्रेकिंग करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार होने वाले RCB के शीर्ष अधिकारी निखिल सोसले कौन हैं? बेंगलुरु
    मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको भीषण हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती, पिता की मौत मलयालम फिल्म इंडस्ट्री
    ऐपल वॉच के लिए लॉन्च हुआ स्नैपचैट ऐप, दुनियाभर में है उपलब्ध  ऐपल वॉच
    RBI ने रेपो रेट को घटाकर 5.5 प्रतिशत किया, जानिए इससे क्या होगा फायदा भारतीय रिजर्व बैंक

    महाराष्ट्र

    मुंबई: आचार्य कॉलेज में हिजाब के बाद अब टी-शर्ट और फटी जीन्स पहनकर आने पर प्रतिबंध मुंबई
    जीका वायरस को लेकर सभी राज्यों में अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी किया परामर्श स्वास्थ्य मंत्रालय
    महाराष्ट्र: लोनावला में पिछले 8 साल में 47 की डूबने से मौत, लापरवाही बड़ा कारण पुणे
    जालसाज ने व्यक्ति को निवेश कर कमाई का दिया झांसा, ठग लिए 60 लाख रुपये ठाणे

    पर्यटन

    2024 में आएंगे कई लंबे सप्ताहांत, इन जगहों पर घूमने की योजना बनाएं यात्रा
    2023 के आखिरी लंबे सप्ताहांत पर एडवेंचर करना चाहते हैं तो इन जगहों का करें रुख एडवेंचर
    जनवरी में इन जगहों पर घूमने की बनाएं योजना, छुट्टियां बन जाएंगी यादगार  यात्रा
    सर्दियों की छुट्टियों को मजेदार बनाने के लिए इन हिल स्टेशन का करें चयन हिल स्टेशन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025