NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकते हैं मेलन स्लश और जामुन सिरप,जानिए रेसिपी
    अगली खबर
    शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकते हैं मेलन स्लश और जामुन सिरप,जानिए रेसिपी

    शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकते हैं मेलन स्लश और जामुन सिरप,जानिए रेसिपी

    लेखन अंजली
    May 27, 2024
    02:09 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में अगले कुछ दिन सूरज की तपिश और ज्यादा बढ़ने वाली है, जिसके कारण लू, हीट स्ट्रोक और हीट एक्सॉशन जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ेगा।

    अगर आप इनसे सुरक्षित रहना चाहते हैं तो शरीर को भरपूर पानी और ठंडक देने वाली खान-पान की चीजों का सेवन करें।

    आइए आज हम आपको मेलन स्लश और जामुन सिरप की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप गर्मियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    मेलन स्लश

    घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है रेस्टोरेंट स्टाइल मेलन स्लश 

    सबसे पहले खरबूजे को धोकर इसके छिलके को उतारें। अब इसके बीजों को अलग कर फल के टुकड़े करें।

    अब एक ब्लेंडर के जार में फल के टुकड़ों को ब्लेंड करें और फिर इसमें संतरे का गूदा मिलाएं।

    इसके बाद ब्लेंडर में बर्फ के टुकड़े डालकर एक बार दोबारा सामग्रियों को ब्लेंड करें और इसे कटोरी में डालकर खाएं।

    आप चाहें तो मेलन स्लश का स्वाद बढ़ाने के लिए इसके ऊपर रबड़ी डाल सकते हैं।

    लाभ

    मेलन स्लश के फायदे

    ठंडा-ठंडा मेलन स्लश मन को सुकून देने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।

    वहीं इसकी मुख्य सामग्री खरबूजा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कम कैलोरी और फाइबर होता है, जो इसे वजन घटाने का एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

    इसमें उच्च मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे बीटा-कैरोटीन और जेक्सैंथिन भी होते हैं। ये इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में सहायक हैं।

    खरबूजे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करने में सहायक हैं।

    जामुन सिरप

    जामुन के सिरप से बनाकर पिएं शरबत 

    सबसे पहले एक गर्म पैन में डेढ़ कप बीज रहित जामुन और 2 कप पानी के साथ डालें, फिर पैन में जामुन को हल्क हाथों से मैश करें।

    अब इसमें आधा कप चीनी मिलाकर गैस बंद करें, फिर इसमें नींबू का रस डालने के बाद ब्लेंड करें।

    अब इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें और जब मन चाहें 2 चम्मच मिश्रण को आधे गिलास ठंडे पानी में मिलाएं। अब इसमें थोड़ा काला नमक और सोडा डालकर पिएं।

    फायदे

    जामुन के शरबत से मिलने वाले लाभ

    जामुन शरबत की मुख्य सामग्री जामुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को संतुलित करके पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन-C और अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर हैं।

    वहीं जामुन के शरबत में मिलाई जाने वाली चीनी भरपूर ऊर्जा प्रदान कर सकती है।

    यहां जानिए जामुन की गुठली से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    रेसिपी

    गर्मियों में ब्रेकफास्ट में बनाकर खाएं उच्च प्रोटीन वाले ये 5 व्यंजन, आसान है रेसिपी  खान-पान
    गर्मी के मौसम में बनाकर खाएं ये 5 वीगन आइसक्रीम, आसान हैं इनकी रेसिपी  खान-पान
    गर्मी से बचने के लिए करें खीरे से बने इन व्यंजनों का सेवन, आसान है रेसिपी  गर्मियों के टिप्स
    गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए खाएं ये हल्के व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी खान-पान

    लाइफस्टाइल

    खाने योग्य इन फूलों से बनाए जा सकते हैं स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी   खान-पान
    रसोई में काम करते वक्त गर्मी से होता है हाल-बेहाल? ठंडक के लिए अपनाएं ये तरीके  रसोई के नुस्खे
    जीवनशैली में इन 5 बदलावों से सांसों की दुर्गंध हो सकती है दूर दांतों का स्वास्थ्य
    ताजा बनाम पैकेज्ड नारियल पानी: इनमें से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद? जानिए खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025