NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बदन दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम
    अगली खबर
    बदन दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम
    बदन दर्द के लिए घरेलू नुस्खे

    बदन दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

    लेखन अंजली
    Mar 10, 2023
    07:52 pm

    क्या है खबर?

    आमतौर पर लोग बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन ये बहुत स्ट्रांग होती हैं और इनसे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है।

    ऐसे में दवाओं की जगह घरेलू नुस्खे अपनाना सुरक्षित और प्रभावी तरीका हो सकता है।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जो शरीर की बैचेनी को शांत करके बदन दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

    #1

    गुनगुने पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीएं 

    सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बदन दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

    लाभ के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक बड़ी चम्मच सेब का सिरका डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करें।

    अतिरिक्त लाभ के लिए आप अपने नहाने के पानी में भी सेब का सिरका भी मिला सकते हैं। ऐसा रोजाना एक से दो बार करें।

    #2

    अदरक करेगा मदद

    अदरक में भरपूर फाइटोकेमिस्ट्री होती है, जो इसे कई स्वास्थ्यवर्धक बनाती है। यह शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण बदन दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

    लाभ के लिए एक कप पानी में एक या दो इंच अदरक डालें, फिर इसे एक सॉस पैन में उबालें। अब इस मिश्रण को छानकर कप में डालें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे ठंडा होने से पहले पी लें।

    रोजाना दो-तीन बार अदरक के पानी का सेवन करें।

    #3

    हल्दी वाले दूध का करें सेवन

    हल्दी बदन दर्द के इलाज के सबसे अच्छे उपचारों में से एक है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक और हीलिंग गुण होते हैं, जो दर्द से लड़ने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

    लाभ के लिए एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। फिर दूध के थोड़ा ठंडा होने पर इसमें थोड़ा शहद मिला लें। अब मिश्रण का सेवन करें।

    इस मिश्रण का सेवन रोजाना सोने से पहले जरूर करें।

    #4

    दालचीनी भी है प्रभावी

    दालचीनी का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने में किया जाता है।

    इसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक और हीलिंग गुण होते हैं। ये गुण बदन दर्द के इलाज और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

    लाभ के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच पिसी हुई दालचीनी डालकर मिलाएं और फिर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर सेवन करें।

    इस मिश्रण को रोजाना एक बार पीएं।

    #5

    रोजमेरी का करें इस्तेमाल

    रोजमेरी का अर्क एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गतिविधियों को प्रदर्शित करता है। ये प्रभावी ढंग से बदन दर्द का मुकाबला करने में मदद कर सकती हैं।

    लाभ के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच रोजमेरी टी डालें। इसे 5 से 10 मिनट भीगने दें और फिर इसे छानकर थोड़ा सा शहद मिलाते हुए सेवन करें।

    इसके अतिरिक्त रोजमेरी के तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाएं और इससे शरीर की मालिश करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घरेलू नुस्खे
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    घरेलू नुस्खे

    हेयरलाइन फ्रैक्चर: जानिए इसके कारण, इलाज और घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    लाल पत्ता गोभी को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे खान-पान
    त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 चीजें  त्वचा की देखभाल
    होंठों पर आई सूजन के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    घुटनों को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    दुनिया की आधी आबादी 2023 तक हो जाएगी मोटापे का शिकार, रिपोर्ट में हुआ खुलासा वजन बढ़ाना
    होली 2023: घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना  होली
    होली खेलने के लिए घर पर इस तरह बनाएं रंग, त्वचा संबंधित समस्याओं से रहेंगे दूर  होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025