NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अजमोद है एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक जड़ी-बूटी, जानिए इसे डाइट में शामिल करने के फायदे 
    अगली खबर
    अजमोद है एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक जड़ी-बूटी, जानिए इसे डाइट में शामिल करने के फायदे 

    अजमोद है एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक जड़ी-बूटी, जानिए इसे डाइट में शामिल करने के फायदे 

    लेखन सयाली
    May 24, 2024
    02:08 pm

    क्या है खबर?

    अजमोद कई स्वास्थ्य लाभों से समृद्ध जड़ी-बूटी है, जिसे पार्सले नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग खान-पान में अधिक स्वाद जोड़ने के लिए किया जाता है।

    इसके पत्तों के साथ-साथ बीज और तेल भी कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। हड्डियों के स्वास्थ्य को सुधारने, पाचन में मदद करने से लेकर भूख बढ़ाने तक, अजमोद आपके शरीर को कई फायदे पहुंचा सकता है।

    आइए जानते हैं अजमोद को डाइट में शामिल करने के 5 लाभ।

    #1

    कैंसर के इलाज में मददगार 

    जब विभिन्न प्रकार के कैंसर से लड़ने की बात आती है, तो अजमोद मददगार साबित हो सकता है। सेल एंड बायोसाइंस में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि इसमें एपिजेनिन होता है, जो एक फ्लेवोनोइड है।

    यह कैंसर से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। यह फ्लेवोनोइड IKKA नामक एंजाइम को भी रोकता है, जिसका उपयोग कैंसर कोशिकाएं खुद को बढ़ाने के लिए करती हैं।

    अजमोद आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम कर सकता है।

    #2

    आखों की रोशनी होती है तेज 

    न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, अजमोद में मौजूद कैरोटीनॉयड आखों की रोशनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैंथिन मैकुलर अपघटन का इलाज कर सकते हैं, जो अंधेपन का कारण बनने वाली बीमारी है।

    अजमोद में बीटा कैरोटीन नामक एक अन्य कैरोटीनॉयड भी होता है, जो शरीर में विटामिन A में बदल जाता है। यह कॉर्निया और कंजंक्टिवा की रक्षा करने में मदद करता है।

    #3

    दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक 

    रोजाना अजमोद का सेवन करने से आपके दिल का स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है। इसमें विटामिन B फोलेट होता है, जो हृदय रोगों को कम करने में सहायता करता है।

    स्ट्रोक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में 14 वर्षों तक 23,119 पुरुषों और 35,611 महिलाओं पर विटामिन B फोलेट के प्रभाव का अध्ययन किया गया।

    इसमें मालूम हुआ कि जिन लोगों ने विटामिन B फोलेट युक्त भोजन किया उनमें हृदय रोग की संभावना 38 प्रतिशत कम हो गई।

    #4

    बैक्टीरिया के विकास को करता है कम 

    अजमोद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह से मदद कर सकते हैं।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि यह जड़ी-बूटी ऑरियस बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है, जो यीस्ट और मोल्ड जैसे संक्रमण का कारण बनता है।

    अजमोद भोजन में लिस्टेरिया और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया को बढ़ने से भी रोकता है। अजमोद के साथ-साथ आपको धनिया के सेवन से भी कई लाभ मिल सकते हैं।

    #5

    हड्डियां होती हैं मजबूत 

    अजमोद हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायता करता है। BMC कॉम्प्लिमेंटरी मेडिसिन एंड थेरेपीज में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि यह जड़ी-बूटी कैल्शियम संतुलन को प्रभावित करती है, जो हड्डियों की मजबूती का समर्थन करने में एक जरूरी तत्व है।

    अजमोद ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना को कम करने में मदद कर सकता है। यह विटामिन K से भरपूर होने के कारण फ्रैक्चर के खतरे को कम कर सकता है और हड्डियों को मजबूत बना सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    खान-पान

    लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग डाइट
    खाली पेट इन 5 चीजों का सेवन करें, वजन कम करने में मिलेगी मदद वजन घटाना
    खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बढ़ा सकती हैं ये 5 चटनियां  रेसिपी
    घर पर फालसा जूस बनाने का तरीका और इससे मिलने वाले फायदे  डाइट

    डाइट

    रोजाना करें 5 तरह के बाजरे के दूध का सेवन, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता  खान-पान
    वजन घटाने के लिए करें इन सब्जियों से बने जूस का सेवन, शरीर को मिलेगी मजबूती  खान-पान
    भारतीय व्यंजनों का स्वाद दोगुना कर देती हैं रायता और चटनी समेत ये साइड डिश  खान-पान
    तनाव मिटाकर शरीर में ऊर्जा भर देंगे ये 5 खाद्य पदार्थ, जरूर करें डाइट में शामिल  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025