NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग
    अगली खबर
    लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

    लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

    लेखन सयाली
    May 10, 2024
    11:17 pm

    क्या है खबर?

    बाजार में साधारण पीले केले के अलावा लाल रंग का केला भी मिलता है। लाल केले के छिलके का रंग गाढ़ा लाल और बैंगनी होता है और यह दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है।

    इसकी मिठास पीले केले जैसी ही होता है, लेकिन इसमें हल्का रैस्पबेरी जैसा स्वाद भी होता है। इसमें केरोटीन और विटामिन C होता है, जो कोशिकाओं के स्वास्थ्य को सुधारता है।

    लाल केले को डाइट में जोड़ने से आपको ये 5 लाभ मिलेंगे।

    #1

    पाचन स्वास्थ्य होता है दुरुस्त 

    भारतीय खाद्य संरचना तालिका (IFCT) के अनुसार, 100 ग्राम पके लाल केले में फाइबर की मात्रा 2 ग्राम होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लाल केले में अघुलनशील फाइबर की मौजूदगी पाचन में सहायता करती है।

    इस फल को खान-पान का हिस्सा बनाने से कब्ज की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा लाल केले एक प्रीबायोटिक होते हैं, जिनमें फ्रुक्टो-ऑलिगोसेकेराइड होता है।

    यह आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

    #2

    सुधरता है दिल का स्वास्थ्य

    लाल केला पोटैशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो हृदय के कामकाज में मदद करता है। इस फल में इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटाशियम होता है, जो दिल के स्वास्थ्य को सुधारने में एक अहम भूमिका निभाता है।

    पोटेशियम की कमी (हाइपोकैलिमिया) उच्च रक्तचाप और हृदय की मांसपेशियों की कमजोरी का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है कि लाल केले को आहार में शामिल करने से पोटेशियम की दैनिक आवश्यकता का औसतन 15 प्रतिशत मिलता है।

    #3

    घटता है ब्लड शुगर का स्तर

    100 ग्राम लाल केले में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा 25 ग्राम होती है। वैसे तो इसका ब्लड शुगर के प्रबंधन से सीधा संबंध नहीं है, लेकिन मधुमेह रोगी इसका सेवन कर सकते है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) और आहार फाइबर कम होता है।

    GI यह मापने के लिए उपयोग किया जाता है कि खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर के स्तर को कितनी तेजी से बढ़ाते हैं। इस पैमाने पर लाल केले का अंक लगभग 45 है, जो बेहद कम माना जाता है।

    #4

    आखों की रोशनी सुधारने के लिए फायदेमंद 

    एंटीऑक्सिडेंट जर्नल में प्रकाशित 2020 के एक शोध के अनुसार, लाल केले में मौजूद बीटा-कैरोटीन विटामिन A का भाग है। यह हमारी आखों की रोशनी को सुधारने में मदद कर सकता है।

    लाल केले बीटा-कैरोटीन के साथ-साथ ल्यूटिन का अच्छा स्रोत होते हैं, इसलिए ये दृष्टि को सुधार सकते हैं। ये विशेष रूप से उम्र से संबंधित मैकुलर अपघटन को रोकने में मदद करते हैं, जो आखों को खराब करने वाला एक नेत्र रोग है।

    बेहतर

    लाल केला बनाम पीला केला 

    लाल और पीले दोनों केले ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन दोनों में से एक में अधिक पोषण मौजूद होता है।

    लाल केले में 1.29 ग्राम प्रोटीन, 0.29 ग्राम वसा, 1.98 ग्राम फाइबर, 6.74 ग्राम विटामिन-C और 25.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। वहीं, पीले केले में 1.23 ग्राम प्रोटीन, 0.33 ग्राम वसा, 1.94 ग्राम फाइबर, 4.74 ग्राम विटामिन-C और 23.63 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।

    लाल केले में मौजूद बीटा कैरोटीन और विटामिन C पीले केले से ज्यादा होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    खान-पान

    स्वादिष्ट आड़ू फल से बनाकर खाएं ये 5 लजीज पकवान, इनकी रेसिपी भी है आसान रेसिपी
    गर्भवती महिलायें क्रेविंग से बचने के लिए बनाकर खाएं इन 4 स्वस्थ स्नैक की रेसिपी  रेसिपी
    सर्जरी के बाद इन चीजों के सेवन से बनाएं दूरी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी  लाइफस्टाइल
    आपके घर में रखी इन 5 चीजों के कारण आ सकती है लगातार छींक, बरतें सावधानी  स्वास्थ्य

    डाइट

    मक्खन पहुंचाता है स्वास्थ्य को नुकसान, जानिए इसके 5 स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प  स्वास्थ्य
    जन्मदिन विशेष: शाहिद कपूर हैंडसम लुक से चुराते हैं सबका दिल, जानिए उनकी फिटनेस का राज  शाहिद कपूर
    लो-कार्ब डाइट के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 बड़े फायदे   वजन घटाना
    घर पर बनाएं ये 5 तरह की लजीज चाट, बच्चे-बड़े सभी चाटते रह जाएंगे उंगलियां  रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025