NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए करें ब्रिज पोज, जानिए इससे जुडी अहम बातें
    अगली खबर
    रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए करें ब्रिज पोज, जानिए इससे जुडी अहम बातें
    रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए ब्रिज पोज

    रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए करें ब्रिज पोज, जानिए इससे जुडी अहम बातें

    लेखन सयाली
    Jan 10, 2025
    03:13 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिज पोज एक कारगर एक्सरसाइज है, जिसे हिंदी में सेतुबंधासन कहा जाता है। यह एक तरह का योगासन है, जो रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ाने और पीठ दर्द को कम करने में मदद करता है।

    यह योगासन न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। इस लेख में हम ब्रिज पोज से जुडी अहम बातों पर चर्चा करेंगे और जानेंगे की इसे करने का सही तरीका क्या है।

    #1

    ब्रिज पोज करने का सही तरीका

    ब्रिज पोज करने के लिए पहले पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ें, ताकि पैर फर्श पर सपाट रहें। हाथों को शरीर के बगल में रखें और धीरे-धीरे कूल्हों को ऊपर उठाएं।

    इस स्थिति में कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस नीचे आएं। सांस लेते समय ध्यान दें कि पेट अंदर खिंचा हुआ हो और छाती खुली रहे।

    यह प्रक्रिया रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में मदद करती है और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।

    #2

    ब्रिज पोज करने के फायदे

    ब्रिज पोज करने से कई फायदे होते हैं। इससे पीठ दर्द कम होता है और रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ाता है, जिससे शरीर अधिक सक्रिय महसूस करता है।

    यह कंधे, छाती और गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे तनाव कम होता है। इस आसन का अभ्यास रक्त संचार सुधारने में सहायक होता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है और ऊर्जा स्तर बढ़ता है।

    इस आसन के जरिए मानसिक शांति मिलती है और मनोबल बढ़ाता है।

    #3

    ब्रिज पोज करते समय बरतें ये सावधानियां

    ब्रिज पोज करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है, ताकि चोट का खतरा न हो। अगर आपकी गर्दन या पीठ में कोई पुरानी चोट है, तो डॉक्टर या योग प्रशिक्षक की सलाह के बिना इसे न करें।

    इसे धीरे-धीरे करें, ताकि शरीर इसकी आदत डाल सके। खिंचाव महसूस होने पर तुरंत रुक जाएं।

    गर्भवती महिलाओं और उच्च रक्तचाप वाले लोगों को विशेष ध्यान देना चाहिए कि वे इसे सुरक्षित तरीके से करें या विशेषज्ञ मार्गदर्शन लें।

    #4

    अन्य योगासन आजमाएं

    ब्रिज पोज के कई प्रकार होते हैं, जैसे कि एक पैर उठाकर इसे करना या हाथों का सहारा लेना। इन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार आजमा सकते हैं।

    इनसे आपके अभ्यास में विविधता आएगी और ये चुनौतीपूर्ण भी बनेंगे। इसे कैट-काउ स्ट्रेच और चाइल्ड पोज जैसे अन्य योगासनों के साथ मिलाकर करने से आपको बेहद फायदा प्राप्त हो सकेगा।

    इससे आपका अनुभव समृद्ध हो सकेगा और आपको नई ऊर्जा भी मिल सकेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    योगासन
    योग

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट समेत कई चीजों की मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार
    दिल्ली पुलिस ने जासूसी मामले में की एक और गिरफ्तारी, हुआ बड़ा खुलासा दिल्ली पुलिस
    अमेरिका में टैरिफ बढ़ने से प्रभावित हो सकता है भारतीय धातु निर्यात, रिपोर्ट में खुलासा  डोनाल्ड ट्रंप

    एक्सरसाइज

    रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए करें स्कॉर्पियन स्ट्रेच, जानिए इसके फायदे और तरीका स्वास्थ्य
    इस एक्सरसाइज के जरिए मजबूत बन सकती हैं आपके पैरों की मांसपेशियां  लाइफस्टाइल
    कंधों को मजबूत बनाने के लिए करें पाइक पुश-अप्स एक्सरसाइज, जानिए इससे जुड़ी अहम बातें लाइफस्टाइल
    ग्लाइडिंग डिस्क लंज: जानिए इस एक्सरसाइज का अभ्यास कैसे करें, इसके फायदे और इससे जुड़ी सावधानियां लाइफस्टाइल

    योगासन

    कमर की चर्बी से हैं परेशान? सही आकार में लाने के लिए करें ये योगासन योग
    शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए कारगर हैं ये 5 योगासन, सुबह उठकर जरूर करें अभ्यास योग
    ट्राइसेप्स के लिए 5 असरदार योगासन, जानिए अभ्यास करने का सही तरीका योग
    हाथों को मजबूत और टोंड बनाने के लिए इन 5 योगासन का करें अभ्यास योग

    योग

    PCOS के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन  योगासन
    सेतु बंध सर्वांगासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका और अन्य महत्वपूर्ण बातें योगासन
    स्ट्रोक से उबारने और रोकथाम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन   हृदय रोग
    धनुरासन से स्वास्थ्य को मिलते हैं कई लाभ, जानिए इस योगासन के बारे में अहम बातें योगासन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025