NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कमर की चर्बी से हैं परेशान? सही आकार में लाने के लिए करें ये योगासन
    लाइफस्टाइल

    कमर की चर्बी से हैं परेशान? सही आकार में लाने के लिए करें ये योगासन

    कमर की चर्बी से हैं परेशान? सही आकार में लाने के लिए करें ये योगासन
    लेखन गौसिया
    May 26, 2023, 06:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    कमर की चर्बी से हैं परेशान? सही आकार में लाने के लिए करें ये योगासन
    कमर पतली करने के लिए योगासन (तस्वीर: फ्रीपिक)

    आजकल ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं। यह चर्बी के बढ़ने की वजह से होता है और सबसे पहले पेट, जांघ और कमर के हिस्से पर दिखाई देता है। अगर सही समय पर इसे कम करने के लिए कुछ न किया जाए तो इसे हटाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। आइए आज हम आपको कमर की चर्बी कम करने और उसे आकार में लाने के लिए 5 असरदार योगासन और उनके अभ्यास का तरीका बताते हैं।

    भुजंगासन

    इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर दोनों हाथों को कंधों के पास रखकर पेट के बल लेट जाएं। अब शरीर का वजन दोनों हथेलियों पर डालते हुए सिर को उठाकर पीठ की तरफ खींचें। इस दौरान सिर को पीछे की तरफ खीचें और छाती को आगे की तरफ निकालें। यह योग आपके कमर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। भुजंगासन के अभ्यास से ये अन्य फायदे भी मिलते हैं।

    हलासन

    सबसे पहले योगा मैट बिछाकर पीठ के बल सीधे लेट जाएं और फिर अपने हाथों को शरीर से सटाकर रखें। अब सांस लेते हुए पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं और फिर सांस छोड़ते हुए पैरों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर से पीछे की ओर ले जाएं। इस दौरान हाथों को कमर से हटाकर जमीन पर सीधा ही रखें। यह योगासन आपकी कमर में खिंचाव पैदा करता है, जो इसे पतला करने में मदद करता है।

    धनुरासन

    धनुरासन के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब दोनों घुटनों को पीठ की तरफ मोड़ें और हाथों से टखनों को पकड़ने की कोशिश करें। इसके बाद सांस लेते हुए पूरे शरीर को इस प्रकार ऊपर उठाने की कोशिश करें कि शरीर का आकार धनुष के समान लगे। इस योग आसन का अभ्यास करना आसान है और यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

    उष्ट्रासन

    सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं और फिर घुटनों के बल ही खड़े हो जाएं। अब सामान्य रूप से सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें और दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर और बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखने की कोशिश करें। इस मुद्रा में 2-3 मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं। इसे ऊंट मुद्रा भी कहा जाता है और उष्ट्रासन से ये फायदे भी मिलते हैं।

    ताड़ासन

    सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपनी उंगलियों को आपस में फंसा लें और फिर कलाइयों को बाहर की ओर मोड़ लें। इसके बाद हाथों को आसमान की ओर सीधा उठाएं। इस दौरान धीरे-धीरे पंजों के बल खड़े हो जाएं और शरीर को ऊपर की ओर खींचने की कोशिश करें। यह मुद्रा कमर को फैलाती है और जमा हुए वसा को कम करती है। ताड़ासन के अभ्यास से ये अन्य फायदे भी मिलेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    योग
    योगासन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: CSK की खिताबी जीत से रिंकू के छक्कों तक, जानिए सीजन के प्रमुख पल  IPL 2023
    IPL 2023: चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: शुभमन गिल बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए क्या अच्छा और बुरा घटित हुआ?  गुजरात टाइटंस

    योग

    ट्राइसेप्स के लिए 5 असरदार योगासन, जानिए अभ्यास करने का सही तरीका योगासन
    शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए कारगर हैं ये 5 योगासन, सुबह उठकर जरूर करें अभ्यास योगासन
    पैरों के दर्द से हो गए हैं परेशान? राहत के लिए इन योगासन का करें अभ्यास योगासन
    पहली बार करने जा रहे हैं योग तो इन 5 आसान से आसनों से करें शुरुआत योगासन

    योगासन

    चंद्र नमस्कार: स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है इस योगासन का अभ्यास, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें   लाइफस्टाइल
    गुर्दे की पथरी से परेशान हैं? राहत पाने के लिए इन 5 योगासनों का करें अभ्यास योग
    बैठने की मुद्रा में सुधार करना चाहते हैं तो रोजाना इन 5 योगासनों का करें अभ्यास योग
    पेट की चर्बी कम करने के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन, जानिए अभ्यास का सही तरीका योग

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023