NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हैं सेब के फैस पैक, जानिए बनाने का तरीका
    लाइफस्टाइल

    त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हैं सेब के फैस पैक, जानिए बनाने का तरीका

    त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हैं सेब के फैस पैक, जानिए बनाने का तरीका
    लेखन अंजली
    Oct 25, 2020, 07:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हैं सेब के फैस पैक, जानिए बनाने का तरीका

    सेब एक बेहद गुणकारी फल है और इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों से समृद्ध सेब का इस्तेमाल फेस पैक बनाने के लिए भी किया जा सकता है? जी हां, सेब के फैस पैक चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। चलिए फिर आज आपको सेब के कुछ ऐसे ही फेस पैक बनाने के तरीके बताते हैं।

    सेब और शहद का फेस पैक

    सामग्री: एक सेब और दो बड़ी चम्मच शहद। फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले सेब को अच्छे से उबाल लें, फिर उसका छिलका उतारकर उसको ठंडा करने के लिए एक जगह रख दें। जब सेब हल्का गुनगुना हो जाए तो उसे एक कटोरी में चम्मच की मदद से कुचलें। अब कटोरी में शहद मिलाकर इस मिश्रण को अपने चेहरे में लगाएं और 30 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

    सेब और केले का फेस पैक

    सामग्री: एक सेब और आधा केला। फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले सेब और केले को छील लें और इन दोनों सामग्रियों को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर इस मिश्रण को एक कटोरी में निकालें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर इसके सूखने का इंतजार करें। जब यह सूख जाएं तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और तौलिए से सुखाकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

    सेब, नींबू के रस और योगर्ट का फेस पैक

    सामग्री: एक छोटा सेब, एक बड़ी चम्मच योगर्ट और नींबू के रस की कुछ बूंदें। फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक ब्लेंडर में सेब डालकर उसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर इसे एक कटोरी में नींबू के रस के साथ मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में योगर्ट डालकर इसे अच्छे से मिलाएं और अंत में इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें। 20-30 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।

    सेब, कच्चे दूध और ओटमील का फेस पैक

    सामग्री: एक छोटा सेब, दो बड़ी चम्मच ओटमील का पाउडर और दो बड़ी चम्मच कच्चा दूध। फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक ब्लेंडर में सेब डालकर उसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर इसे एक कटोरी में ओटमील के पाउडर और कच्चे दूध के साथ मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर तौलिए से सुखा लें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    लाइफस्टाइल
    त्वचा की देखभाल
    घरेलू नुस्खे

    लाइफस्टाइल

    जानिए क्यों होती है विटामिन-बी 12 की कमी, क्या हैं इसके लक्षण और उपचार स्वास्थ्य
    बालों पर तेल लगाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, स्वस्थ रहेंगे बाल बालों की समस्या
    इन एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से पूरे शरीर को मिलता है फायदा, जानिए करने का तरीका स्वास्थ्य
    पोटेशियम और फाइबर का अच्छा स्त्रोत है मूली, जानिए इसके फायदे स्वास्थ्य

    त्वचा की देखभाल

    खुजली की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत लाइफस्टाइल
    हाल ही में बनवाया है टैटू तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी कोई दिक्कत लाइफस्टाइल
    रोड ट्रिप के दौरान इस तरह से रखें अपनी त्वचा का ख्याल, नहीं होगी खराब लाइफस्टाइल
    सर्दियों में रूखी त्वचा से बचाने में सहायक हैं ये फेस पैक, जानिए बनाने का तरीका लाइफस्टाइल

    घरेलू नुस्खे

    सर्दियों में बालों की समस्याओं से निजात पाने के लिए करें इन हेयर मास्क का इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार घर पर बनाएं हल्दी के ये फेस पैक लाइफस्टाइल
    कोमल हाथ पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर लाइफस्टाइल
    भाग्यश्री ने बताया अपनी खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा का राज, आप भी जानिए लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023