NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
    अगली खबर
    हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

    हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

    लेखन अंजली
    Jun 12, 2024
    05:50 pm

    क्या है खबर?

    हर दिन की छोटी-छोटी गतिविधियां हमारे हृदय पर इस तरह से प्रभाव डाल सकती हैं, जिनका हमें शायद अहसास भी नहीं होता है।

    हम सुबह की शुरूआत कैसे करते हैं से लेकर दिन की आखिरी गतिविधि तक, सब कुछ हमारे हृदय के स्वास्थ्य को निर्धारित करता है और गतिहीन जीवनशैली हृदय पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

    #1

    उठते ही पिएं पानी 

    सुबह उठते ही एक गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए, फिर चाहें आप उसे गुनगुना करके लें या फिर उसमें नींबू और शहद मिलाएं।

    यह बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और हृदय के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है क्योंकि पानी शरीर में पहुंचकर ऑक्सीजन प्रवाह को उचित कर सकता है।

    साथ ही शरीर को ऊर्जा से भरपूर और तरोताजा महसूस करवा सकता है।

    यहां जानिए ऊर्जावान बनाए रखने वाली सुबह की आदतें।

    #2

    कार्डियो एक्सरसाइज करें 

    पानी पीने के बाद 25-30 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज करने से भी हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है और हृदय रोगों से दूरी बनी रह सकती है।

    स्विमिंग, साइकलिंग, जॉगिंग और वॉकिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज सिर्फ हृदय के लिए ही नहीं, बल्कि फेफड़ों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं, इसलिए इन्हें अपने वर्कआउट रूटीन में जरूर शामिल करें।

    यहां जानिए वजन घटाने में सहायक कार्डियो एक्सरसाइज।

    #3

    अधिक सोडियम और ट्रांसफैट युक्त चीजों से बनाएं दूरी 

    नूडल्स, चिप्स, पिज्जा और बर्गर जैसे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन खाद्य पदार्थों के सेवन से हृदय के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

    ये खाद्य पदार्थ अधिक सोडियम और ट्रांसफैट युक्त होते हैं, जो मोटापे के साथ-साथ हृदय रोगों को जन्म दे सकते हैं। इसलिए स्वस्थ हृदय के लिए इन चीजों से दूरी बनाना ही बेहतर होगा।

    #4

    पर्याप्त नींद लेना भी है जरूरी 

    एक व्यक्ति के लिए 7 से 9 घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इस अवधि से ज्यादा सोने से भी हृदय का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

    खराब नींद के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और इसकी वजह से एक्सरसाइज करने की इच्छा भी कम हो सकती है। यह सब हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।

    इसके अतिरिक्त पर्याप्त नींद नहीं लेने से मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सेहत पर भी खराब असर पड़ता है।

    #5

    समय-समय पर करवाते रहें जांच 

    जिम्मेदारियों और काम के चक्कर में लोग अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं, लेकिन हर किसी को अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना चाहिए।

    बेहतर होगा कि आप किसी समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें क्योंकि वह किसी गंभीर बीमारी का शुरूआती शारीरिक संकेत हो सकता है, इसलिए परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

    इसके साथ ही समय-समय पर अपना हेल्थ टेस्ट करवाएं और स्वास्थ्यवर्धक चीजों का सेवन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हृदय रोग
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    तुर्की के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा कदम, सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी रद्द की भारत सरकार
    विराट कोहली ने कितनी टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाए? विराट कोहली
    श्रीलीला की फिल्म 'जूनियर' की रिलीज तारीख का ऐलान, जेनेलिया डिजूसा भी आएंगी नजर  जेनेलिया डिसूजा
    नक्सल विरोधी अभियान में CRPF के कुत्ते की गई जान, मधुमक्खियों ने किया था हमला छत्तीसगढ़

    हृदय रोग

    सीने में जलन होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    इंग्लैंड: मौत को छूकर फिर से जिंदा हुआ व्यक्ति, साझा किया मृत्यु के बाद का अनुभव इंग्लैंड
    #NewsBytesExclusive: युवाओं में क्यों बढ़ रहे अचानक कार्डियक अरेस्ट के मामले? जानिए क्या कहते हैं कार्डियोलॉजिस्ट हृदय गति रुकना
    गर्मियों में आने वाली ये सब्जियां और फल खराब कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं कम  खान-पान

    लाइफस्टाइल

    गर्मियों में रोजाना सुबह 100 ग्राम फालसा खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    गर्मियों के दौरान पहनें इन 5 फैब्रिक्स के कपड़े, खुद को ठंडा रखने में मिलेगी मदद त्वचा की देखभाल
    विवेकानंद रॉक मेमोरियल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानिए, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया ध्यान तमिलनाडु
    भीषण गर्मी में भी सर्दी ने जकड़ लिया है? राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025