Page Loader
गर्मियों के पेय में जरूर मिलाएं ये 5 सामग्रियां, शरीर को मिलेगी ठंडक

गर्मियों के पेय में जरूर मिलाएं ये 5 सामग्रियां, शरीर को मिलेगी ठंडक

लेखन अंजली
May 20, 2024
05:29 pm

क्या है खबर?

गर्मियों के दौरान नींबू पानी, नारियल पानी और गन्ने के जूस जैसे पेय का सेवन न सिर्फ मन को सुकून देता है, बल्कि कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकता है। अगर आप इन पेय में कोकम या फिर खीरे आदि सामग्रियों को मिलाते हैं तो इनसे पेय के लाभ बढ़ने समेत शरीर को भरपूर ठंडक मिल सकती है। आइए जानते हैं कि गर्मियों के पेय में किन-किन सामग्रियों को मिलाना लाभदायक है।

#1

कोकम

चेरी की तरह दिखने वाले कोकम एक फल है, जो विटामिन-C, आयरन, पोटेशियम, आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस फल का सेवन बढ़ते वजन को नियंत्रित करने, हृदय को सुरक्षा प्रदान करने और गैस की समस्या को दूर रखने जैसे कई लाभ प्रदान कर सकता है। अगर आप इस फल को अपने पेय में शामिल करते हैं तो यह शरीर को भरपूर हाइड्रेशन और ठंडक भी दे सकता है।

#2

सब्जा 

सब्जा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे भी अपने गर्मियों के पेय में मिलाना लाभदायक हो सकता है। यह पेट की गर्मी को शांत करने और पाचन को ठीक रखने में काफी मदद कर सकता है। बता दें कि कई लोग चिया सीड्स को सब्जा समझ लेते हैं, लेकिन सब्जा बीज मीठी तुलसी के पौधे से मिलता है और चिया सीड्स साल्विया हिस्पैनिका पौधे के बीज होते हैं। सब्जा भारत में मिलता है, जबकि चिया सीड्स मैक्सिको से।

#3

गोंद कतीरा

गोंद कतीरा सफेद और पीले रंग का होता है। ये कतीरा भारत के गर्म पथरीले क्षेत्रों में मौजूद कांटेदार पेड़ों से निकलने वाली गोंद को सूखाकर बनाया जाता है। इसमें भी शीतलन प्रभाव होता है। इसके अतिरिक्त यह दस्त, कब्ज और सूजन जैसी समस्याओं का भी इलाज कर सकता है। गोंद कतीरा में अपना कोई सुगंध और स्वाद नहीं होता है, जिस वजह से इसे किसी भी पेय में आसानी से मिलाया जा सकता है।े

#4

पुदीना

बेहतरीन खूशबू से युक्त पुदीने में मौजूद मेन्थॉल नामक खास तत्व त्वचा और मुंह के रिसेप्टर्स के साथ संपर्क करके शरीर में ठंडक पैदा कर सकता है। पुदीना विटामिन-A का एक अच्छा स्त्रोत है, जो कई तरह की स्वास्थ्य स्थितियों का इलाज कर सकता है। गर्मियों के दौरान इसे आप न सिर्फ अपने पेय, बल्कि कई तरह के व्यंजनों का हिस्सा बना सकते हैं। यहां जानिए पुदीने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

#5

खीरा

खीरे में कैफीक और एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो उन्हें प्राकतिक शीतलता प्रदान करता है। इसके अलावा खीरे में अत्यधिक मात्रा में विटामिन और कम कैलोरी पाई जाती हैं, जो शरीर में जरूरी पोषक तत्वों को संतुलित बनाए रखते हैं। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। यहां जानिए खीरे से मिलने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ