NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वतंत्रता दिवस: देश के 6 युद्ध स्मारक, जो वीर सैनिकों के बलिदान की दिलाते हैं याद
    अगली खबर
    स्वतंत्रता दिवस: देश के 6 युद्ध स्मारक, जो वीर सैनिकों के बलिदान की दिलाते हैं याद
    भारत के 6 युद्ध स्मारक (तस्वीर: ट्विटर/@rayronit_)

    स्वतंत्रता दिवस: देश के 6 युद्ध स्मारक, जो वीर सैनिकों के बलिदान की दिलाते हैं याद

    लेखन गौसिया
    Aug 07, 2023
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित युद्ध स्मारक हमें हमारे सशस्त्र बलों के बलिदान की याद दिलाते हैं।

    हर साल कई वीर जवान बगैर कुछ सोचे देश के लिए अपनी जान गंवा देते हैं ताकि हम लोग चैन की नींद सो सकें।

    ऐसे में आइये स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के 6 लोकप्रिय युद्ध स्मारकों के बारे में जानते हैं, जहां आपको जीवन में एक बार जरूर जाना चाहिए।

    #1

    कारगिल युद्ध स्मारक

    कारगिल युद्ध स्मारक श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर स्थित है। यह स्मारक उन सैनिकों की याद में बनाया गया था, जिन्होंने 1999 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपना बलिदान दिया था।

    इस स्मारक में एक गुलाबी बलुआ पत्थर की दीवार है, जिस पर पीतल की प्लेटों पर वीर सैनिकों के नाम अंकित हैं।

    इसके अलावा यह स्मारक तोलोलिंग हिल, बत्रा टॉप और टाइगर हिल की शानदार पृष्ठभूमि में स्थापित है।

    #2

    इंडिया गेट

    दिल्ली में स्थित इंडिया गेट देश के सबसे प्रसिद्ध युद्ध स्मारकों में से एक है। इसका उद्घाटन 1931 में किया गया था।

    इस स्मारक पर उन ब्रिटिश-भारतीय सेना के शहीदों के नाम अंकित है, जिन्होंने पहले विश्व युद्ध और तीसरे एंग्लो-इंडियन युद्ध में लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी।

    भारत सरकार यहां पर गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना की तीनों शाखाओं के प्रदर्शन के साथ एक परेड का आयोजन भी करती है।

    #3

    तवांग युद्ध स्मारक 

    अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग युद्ध स्मारक 40 फीट ऊंचा है।

    इसे 1962 के भारत-चीन युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया था। यहां शहीदों की बंदूकें और टोपियां भी रखी हुई हैं और रोजाना एक लामा आकर उनकी पूजा करते हैं।

    तवांग के लोगों को इस स्मारक से बहुत लगाव है।

    यहां की वास्तुकला में भूटान और नेपाल का स्पर्श है और यह बौद्ध स्तूप जैसा दिखता है।

    #4

    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, पुणे 

    पुणे स्थित दक्षिणी कमान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक मौजूद है।

    यह स्मारक उन शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद के युद्ध में अपने जीवन का बलिदान दिया था।

    यह दक्षिण एशिया का एकमात्र ऐसा युद्ध स्मारक है, जो नागरिकों के योगदान से बनाया गया है।

    इसका निर्माण 1997 में शुरू किया गया था और स्मारक का अनावरण 15 अगस्त, 1998 को किया गया था।

    #5

    विक्ट्री एट सी मेमोरियल 

    विशाखापट्टनम के विजाग में रामकृष्ण समुद्र तट के पास विक्ट्री एट सी मेमोरियल स्थित है।

    यह स्मारक पूर्वी नौसेना कमान और भारतीय नौसेना के उन जवानों को समर्पित है, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में अपनी जान गंवाई थी।

    इसका उद्घाटन 1996 में किया गया था और यहां पर मिसाइलें, लड़ाकू विमान के मॉडल और टैंकर भी रखे हैं।

    यह स्मारक देशवासियों में देशभक्ति और गर्व की भावना पैदा करने में मदद करता है।

    #6

    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक

    दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक इंडिया गेट के पास 40 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। यहां लगी ईंटों पर हजारों शहीदों के नाम अंकित हैं।

    यह एक ऐसा भारतीय स्मारक है, जो सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए बनाया गया है।

    इस स्मारक के केंद्र में 15 मीटर ऊंचा स्मारक स्तंभ बनाया गया है। इसी के निचले भाग में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए 24 घंटे अमर ज्योति जलती रहती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    यात्रा
    लाइफस्टाइल
    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक

    ताज़ा खबरें

    अंतरिक्ष में किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है? जानिए यहां अंतरिक्ष
    गूगल ड्राइव में आया नया AI फीचर, फाइल्स में हुए बदलावों को जान सकेंगे यूजर्स गूगल ड्राइव
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद लिखा भावुक संदेश, प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया विराट कोहली
    कनाडा के टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत, 6 घायल कनाडा

    स्वतंत्रता दिवस

    वंदे मातरम: देशभक्ति, एक्शन और रोमांच से भर देगा टाइगर श्रॉफ का यह गाना बॉलीवुड समाचार
    हरियाणा: किसानों के विरोध को देखते हुए सात प्रभावित जिलों में तिरंगा नहीं फहराएंगे मंत्री हरियाणा
    चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को मिला वीरता पुलिस पदक भारत की खबरें
    देश के नाम राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन, कहा- अभी खत्म नहीं हुई है कोरोना महामारी रामनाथ कोविंद

    यात्रा

    पूर्वोत्तर रेलवे का फरमान, बिना टिकट ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकते पुलिसकर्मी भारतीय रेलवे
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर दी जानकारी, 7 अप्रैल से शुरू होगी रामायण यात्रा अश्विनी वैष्णव
    सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो इन जरूरी चीजों को बैग में रखना न भूलें  पर्यटन
    गर्मियों में रोड ट्रिप के दौरान कोई परेशानी नहीं चाहते तो फॉलो करें ये 5 टिप्स गर्मियों के टिप्स

    लाइफस्टाइल

    फ्रेंडशिप डे: टूट गई है आपकी दोस्ती? जानिए फिर से कैसे बनें अच्छे दोस्त  फ्रेंडशिप डे
    इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के साथ करें ये एडवेंचर गतिविधियां फ्रेंडशिप डे
    फ्रेंडशिप डे: जानिए कैसे दुनियाभर में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है दोस्ती का जश्न  फ्रेंडशिप डे
    रोजाना एक गिलास व्हीटग्रास जूस का करें सेवन, मिलेगें ये 5 मुख्य स्वास्थ्य लाभ  खान-पान

    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक

    अब इंडिया गेट पर नहीं जलेगी अमर जवान ज्योति, युद्ध स्मारक की लौ में होगा विलय दिल्ली
    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक क्या है? जानिए इसकी महत्वपूर्ण बातें दिल्ली
    क्या है दिल्ली स्थित अमर जवान ज्योति? जानिए इसका इतिहास दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025