NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / महाराष्ट्र की 5 बेहतरीन और लोकप्रिय साड़ियां, जो हर महिला को जरूर करनी चाहिए ट्राई
    महाराष्ट्र की 5 बेहतरीन और लोकप्रिय साड़ियां, जो हर महिला को जरूर करनी चाहिए ट्राई
    लाइफस्टाइल

    महाराष्ट्र की 5 बेहतरीन और लोकप्रिय साड़ियां, जो हर महिला को जरूर करनी चाहिए ट्राई

    लेखन गौसिया
    November 25, 2022 | 09:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र की 5 बेहतरीन और लोकप्रिय साड़ियां, जो हर महिला को जरूर करनी चाहिए ट्राई
    महाराष्ट्र की पांच लोकप्रिय पारंपरिक साड़ियां

    साड़ी महिलाओं के सबसे लोकप्रिय और ट्रेडिशनल कपड़ों में से एक है और यह कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाती है। इसलिए हर महिलाओं की अलमारी में साड़ी जरूर होनी चाहिए। पैठानी, कोल्हापुरी और नौवारी जैसी मराठी साड़ियां न केवल स्टाइलिश बल्कि खूबसूरत और क्लासी भी होती हैं। महाराष्ट्र की साड़ियों में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक्स ज्यादातर सूती और रेशमी होते हैं, इसलिए ये बहुत आरामदायक होती हैं। आइए महाराष्ट्र की पांच लोकप्रिय साड़ियों के बारे में जानते हैं।

    पैठानी साड़ी

    महाराष्ट्र में सबसे लोकप्रिय रेशम साड़ियों में से एक पैठानी साड़ी है। इस पारंपरिक साड़ी का नाम औरंगाबाद के पैठण शहर के नाम पर रखा गया था। दरअसल, इसी शहर में इन साड़ियों को हाथ से बुना जाता था। पैठानी साड़ी महीन रेशमी कपड़े से बनी होती हैं और गहरे रंगों में उपलब्ध होती हैं। बता दें कि 2,000 साल पहले बनी पैठणी साड़ियों को पेशवाओं द्वारा व्यापक रूप से खरीदा जाता था।

    कोल्हापुरी साड़ी

    महाराष्ट्र की सबसे प्रसिद्ध पारंपरिक साड़ियों में से एक कोल्हापुरी साड़ी बेहद चमकीले और गहरे रंगों में उपलब्ध होती हैं और सभी का ध्यान आकर्षित करती हैं। ये साड़ी आमतौर पर शुद्ध रेशमी कपड़ों से बनी होती हैं। इस साड़ी को आप अपनी शादी के दिन भी आराम से पहन सकती हैं। इसके अलावा अन्य अवसरों पर इस साड़ी को पारंपरिक कोल्हापुरी चप्पलों, सोने के झुमकों और पतले से हार के साथ पेयर करें।

    नौवारी साड़ी

    नौवारी साड़ी को काष्ठा साड़ी या लुगाडे भी कहा जाता है। यह एक विशिष्ट पारंपरिक पहनावा है जिसका अर्थ नौ गज होता है। आमतौर पर शादियों या औपचारिक समारोह में पहनी जाने वाली इस साड़ी को ड्रेपिंग पैटर्न से अलग दिखाने के धोती स्टाइल में पहना जाता है। ये सूती, रेशम और साटन फैब्रिक में उपलब्ध होती हैं। अच्छे से कैरी करने पर यह साड़ी आपको बेहद सुंदर, साफ और आरामदायक महसूस कराती है।

    पुनेरी साड़ी

    महाराष्ट्र की सबसे प्रमुख साड़ियों में से एक पुनेरी साड़ी ताने-बाने की विधि का इस्तेमाल करके 100 प्रतिशत सूती कपड़े से बनाई जाती है। इन साड़ियों में धातु के रंग की जरी के बार्डर के साथ एक बेहद सिंपल डिजाइन होती है। इनमें त्रिकोणीय रूपांकन भी होते हैं जो प्राचीन समय में पुणे के जटिल मंदिरों की वास्तुकला को दर्शाते हैं। यह साड़ी आपको देखने में भले ही सिंपल लगे, लेकिन पहनने पर यह बेहद क्लासी लुक देती है।

    उपाडा सिल्क साड़ी

    आंध्र प्रदेश के उपाडा के छोटे समुद्र तट शहर में उत्पन्न हुई उपाडा सिल्क साड़ी शुद्ध जरी के साथ एम्बेडेड होती है। बेहद खूबसूरती के साथ डिजाइन की गई इन साड़ियों को सदियों पुरानी जामदानी बुनाई तकनीक का इस्तेमाल करके बुना जाता है। हालांकि यह महाराष्ट्र में उत्पन्न नहीं हुई थी, लेकिन अपनी विशेषता के लिए यहां के कपड़ों में भी लोकप्रिय है। ये साड़ी आमतौर पर लाल और हरे जैसे चमकीले और गहरे रंगों में उपलब्ध होती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महाराष्ट्र
    फैशन टिप्स
    आंध्र प्रदेश

    महाराष्ट्र

    कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद: दोनों राज्यों की सरकारें आमने-सामने, जानिये पूरा मामला कर्नाटक
    क्या है शिवाजी पर छिड़ा विवाद जिसको लेकर गरमाई हुई है महाराष्ट्र की सियासत? महाराष्ट्र की राजनीति
    महाराष्ट्र: शख्स ने श्मशान घाट में मनाया 54वां जन्मदिन, जानिए क्या है इसका कारण ठाणे
    मुंबई और आसपास के इलाकों में खसरे का प्रकोप, इस महीने 13 मौतें एकनाथ शिंदे

    फैशन टिप्स

    सर्दियों में हर लड़की के पास होने चाहिए ये 5 हाई नेक स्वेटर लाइफस्टाइल
    ढीले-ढाले कपड़े पहनना पसंद करती हैं? अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स महिलाओं के लिए टिप्स
    सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए पुरुष जरूर अपनाएं ये 5 फैशन टिप्स सर्दियों के टिप्स
    इस तरह से करें आंखों का मेकअप, प्राकृतिक रूप से लगेंगी आकर्षक मेकअप टिप्स

    आंध्र प्रदेश

    चंद्रबाबू नायडू का ऐलान- सत्ता में नहीं आए तो 2024 होगा मेरा आखिरी चुनाव तेलुगु देशम पार्टी (TDP)
    तिरुपति मंदिर के पास 2.26 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति, कई देशों की GDP से ज्यादा अमेरिका
    प्रभास के प्रशंसकों ने फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान फोड़े पटाखे, थिएटर में लगी आग प्रभास
    आंध्र प्रदेश: जहर का इंजेक्शन देकर मारे गए 18 कुत्ते, प्रधान का पति और सचिव गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023