NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / मुंबई: घर में चोरी करने के बाद मालिक के साथ शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचा चोर
    अगली खबर
    मुंबई: घर में चोरी करने के बाद मालिक के साथ शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचा चोर
    मुंबई में शिकायतकर्ता के साथ चोर खुद शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    मुंबई: घर में चोरी करने के बाद मालिक के साथ शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचा चोर

    लेखन गौसिया
    Sep 21, 2022
    01:47 pm

    क्या है खबर?

    जब कभी इंसान कोई गलती या चोरी करता है तो वह उसे खुद छुपाने की कोशिश करता है, लेकिन मुंबई में इसके विपरित एक मामला सामने आया है।

    यहां एक चोर अपने द्वारा की गई चोरी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए खुद शिकायतकर्ता के साथ पुलिस थाने पहुंच गया।

    इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल लग रहा होगा, लेकिन हकीकत यही है।

    आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, 29 वर्षीय संतोष शिंदे मुंबई के चेंबूर के पंजरापोल इलाके में रहता है। उसने 15 सितंबर को अपने पड़ोसी रमेश महतो के घर से 30,000 रुपये कीमत की सोने की चेन और 50,000 रुपये नकद की चोरी कर ली।

    चोरी का पता चलने पर हंगामा हुआ और महतो ने पड़ोसियों को बताया।

    पुलिस को उस पर शक न हो इसलिए शिंदे खुद महतो के साथ ट्रॉम्बे पुलिस थाने गया और चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।

    बयान

    कैसे हुई चोरी?

    ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक शरद नानेकर ने मीडिया को बताया, "शिकायतकर्ता रमेश महतो 15 सितंबर की सुबह काम के लिए घर से बाहर चले गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद उनकी पत्नी भी अपने काम के सिलसिले से कुछ देर के लिए घर से बाहर गई, लेकिन घर के मुख्य दरवाजे को खुला छोड़ दिया।"

    पत्नी के वापस घर लौटने पर सोने की चेन और नकद रुपये गायब हो चुके थे।

    पुराना मामला

    शिकायतकर्ता के घर में पहले भी हुआ था चोरी का प्रयास

    मामले में पुलिस ने जांच के लिए अगले दिन महतो को थाने बुलाया। इस बार वो अकेले थे।

    पुलिस के पूछने पर महतो ने बताया कि चार महीने पहले वो अपने परिवार के साथ बाहर गए थे, तब उनके पड़ोसियों ने उनके घर के दरवाजे का ताला टूटने के बारे में फोन करके बताया।

    इसके बाद महतो ने पड़ोसी होने के नाते शिंदे को कॉल किया और पुछा कि सब ठीक है या नहीं तो शिंदे ने सब ठीक बताया।

    तलाशी

    ऐसे पकड़ में आया शिंदे

    महतो के घर पर चीजों की जानकारी अकेले शिंदे के पास थी इसलिए पुलिस ने उससे पूछताछ करने की सोची।

    पूछताछ के लिए पुलिस ने शिंदे को थाने बुलाया तो वह बहाने बनाने लगा और कहा कि अभी वह बाहर जा रहा है।

    इसके बाद पुलिस ने शिंदे का लोकेशन ट्रैक करवाया और उसे चेंबूर के एक बस स्टॉप से पकड़ लिया।

    मौके पर ही पुलिस द्वारा शिंदे की तलाशी करने पर सोने की चेन और नकदी बरामद की गई।

    जानकारी

    पुलिस ने आरोपी शिंदे को गिरफ्तार किया

    अब पुलिस ने शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी शिंदे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत घर में चोरी करने का आरोप लगाया गया है और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    क्राइम समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    मुंबई

    मुंबई में फिर से बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 प्रतिशत हुई पॉजिटिविटी रेट कोरोना वायरस
    मुंबई के इन स्ट्रीट फूड का जरूर लें जायका, दुनियाभर में हैं मशहूर खान-पान
    महाराष्ट्र में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 दिन में 241 प्रतिशत बढ़े सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    मुंबई: कारोबारी ने किया महिला का रेप, दाऊद के नाम पर दी हत्या की धमकी रेप

    महाराष्ट्र

    पिछले 5 साल में 1.29 करोड़ लोगों ने चुनाव में NOTA का बटन दबाया- ADR उत्तर प्रदेश
    कोरोना: 7 राज्यों में 10 प्रतिशत से अधिक है साप्ताहिक संक्रमण दर, सरकार ने जताई चिंता दिल्ली
    महाराष्ट्र: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार रेप
    पात्रा चॉल भूमि घोटाला: संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया शिवसेना समाचार

    क्राइम समाचार

    कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू कर्नाटक
    राजस्थान: चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव राजस्थान
    कर्नाटक: शिवमोगा में युवक पर चाकू से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार कर्नाटक
    उर्फी जावेद ने शख्स पर लगाया ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता का आरोप, दर्ज कराई FIR मुंबई पुलिस

    अजब-गजब खबरें

    मध्य प्रदेश: 3,419 करोड़ रुपये का आया बिजली बिल, सदमे से शख्स अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश
    बिहार: सांप के काटने पर उसको साथ में अस्पताल ले गया शख्स, बोला- इसी ने काटा बिहार
    आंध्र प्रदेश: दो बच्चों की मां 8वीं कक्षा के छात्र के साथ भागी, थाने पहुंचा मामला आंध्र प्रदेश
    15,000 रुपये में बिक रहे बरमूडा शॉर्ट्स, लोग बोले- बाबूराव का कच्छा इतना महंगा ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025