अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
क्या है खबर?
आजकल के फैशन के दौर में हर कोई कपड़ों के नए-नए ट्रेंड फॉलो करना चाहता है, जिसमें स्लीवलेस सबसे आम है।
हालांकि, कुछ महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाती हैं।
इसे कम करने के लिए आप अपनी त्वचा को बार-बार स्क्रब कर सकते, शेविंग करना छोड़ सकते और चमकदार त्वचा के लिए घरेलू उपचार कर सकते हैं।
आइए आज अंडरआर्म्स के कालेपन को हल्का करने के लिए पांच घरेलू पैक बनाना जानते हैं।
#1
बेसन और हल्दी का पैक
बेसन मृत त्वचा कोशिकाओं को खत्म करने में और त्वचा को निखारने में मदद करता है।
वहीं हल्दी जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करती है।
लाभ के लिए बेसन, हल्दी पाउडर, चावल का आटा, दूध और शहद को एक साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसके बाद गरम पानी से धो लें।
#2
नारियल तेल और बेकिंग सोडा का पैक
नारियल तेल और बेकिंग सोडा का पैक आपके अंडरआर्म्स को स्क्रब करने और काले दाग-धब्बे को हटाने में मदद करता है।
नारियल के तेल में विटामिन E होता है, जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। यह आपके अंडरआर्म्स को पोषित और तरोताजा भी रखेगा।
लाभ के लिए नारियल तेल, टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा को मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
#3
आलू के रस का पैक
आलू का रस अंडरआर्म्स के पिगमेंनटेशन और खुजली को कम करके त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
लाभ के लिए एक छिले हुए आलू को कद्दूकस कर लें और फिर उसका रस निकाल लें। इस रस को सीधे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद सामान्य पानी से धो लें।
अंडरआर्म्स पर आलू के रस को हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं। इससे आपको जल्दी फायदा होगा।
#4
जैतून के तेल और ब्राउन शुगर का पैक
जैतून का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट, पौष्टिक और हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर होता है।
यह आपके अंडरआर्म की त्वचा को मुलायम बनाता है, जबकि ब्राउन शुगर त्वचा को स्क्रब करने और मृत त्वचा कोशिकाओं को खत्म करने में सहायक है।
लाभ के लिए जैतून के तेल में ब्राउन शुगर डालें और फिर इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे नम अंडरआर्म त्वचा पर लगाएं और पांच मिनट तक स्क्रब करने के बाद पानी से धो लें।
#5
मुल्तानी मिट्टी और नींबू के रस का पैक
मुल्तानी मिट्टी न केवल त्वचा पर जमा गंदगी को हटाती है, बल्कि मृत त्वचा कोशिकाओं को भी स्क्रब करती है। इससे त्वचा में निखार आता है।
वहीं नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकता है।
लाभ के लिए मुल्तानी मिट्टी पाउडर, पानी और नींबू का रस मिलाकर एक मुलायम पेस्ट बना लें। अब इसे अपने अंडरआर्म्स पर 10 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें।