NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: शनिवार को देश में नए मामलों में अचानक उछाल क्यों आया?
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: शनिवार को देश में नए मामलों में अचानक उछाल क्यों आया?

    कोरोना वायरस: शनिवार को देश में नए मामलों में अचानक उछाल क्यों आया?

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 17, 2020
    02:39 pm

    क्या है खबर?

    शनिवार को भारत में कोरोना वायरस के लगभग 5,000 नए मामले सामने आए।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को देश में 4,987 नए लोग संक्रमित मिले। भारत एक दिन में सामने आए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

    इसके अलावा शनिवार को ठीक हुए लोगों की संख्या में भी उछाल देखने को मिला था।

    दरअसल, इसके पीछे गुजरात और पंजाब सरकार के उठाए गए कुछ कदमों का असर था।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    कोरोना वायरस

    गुजरात ने शनिवार को जारी किए हफ्ते चले अभियान के नतीजे

    गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में एक हफ्ते तक ऐसे लोगों की जांच का अभियान चलाया था, जिनसे दूसरे लोग संक्रमित हो रहे थे। इस अभियान के नतीजे शनिवार को रिपोर्ट किए गए।

    एक हफ्ते चले अभियान के दौरान 703 'सुपर स्प्रेडर' की पहचान की गई। इस संख्या को शनिवार को गुजरात में आए 354 नए मामलों के साथ जोड़ा गया।

    कुल मिलाकर गुजरात में शनिवार को 1,057 नए मामले सामने आए, जो राज्य में एक दिन का सर्वाधिक है।

    जानकारी

    संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा गुजरात

    शनिवार को आए 1,000 से ज्यादा मामलों के साथ गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 10,988 पहुंच गई। अब यह सबसे ज्यादा मामलों की सूची में महाराष्ट्र के बाद देश में दूसरे नंबर पर आ गया है।

    रिकवरी

    इस वजह से बढ़ी ठीक हुए लोगों की संख्या

    पंजाब में 952 ऐसे कोरोना पॉजीटिव लोगों, जिनमें कोई लक्षण नहीं देखा जा रहा था, को अस्पतालों से घर भेजा गया है।

    दरअसल, सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसके मुताबिक, बिना लक्षण वाले मरीजों को घर पर आइसोलेट किया जा सकता है।

    इसलिए सरकार ने इन 952 लोगों को कोरोना पॉजीटिव होने के बावजूद ठीक हुए बताया है। इस वजह से पंजाब में ठीक हुए लोगों की संख्या 305 से बढ़कर 1,257 हो गई।

    कोरोना वायरस

    इससे पहले 10 मई को आए 4,000 से ज्यादा मामले

    शनिवार को गुजरात में आए 1,000 से ज्यादा मामलों के कारण देशभर के कुल मामलों पर असर पड़ा।

    पिछले एक सप्ताह से रोजाना 3,500-3,800 नए मामले सामने आ रहे थे, जो शनिवार को बढ़कर 4,987 हो गए। इससे पहले 10 मई को 4,370 मामले सामने आए थे, जो एक दिन की सबसे बड़ी संख्या थी।

    अब देश में संक्रमितों की संख्या 90,927 और मृतकों की 2,872 हो गई है। वहीं 34,108 लोग ठीक हुए हैं।

    जानकारी

    शनिवार को बिहार और ओडिशा में अब तक के सबसे ज्यादा मामले

    शनिवार को बिहार और ओडिशा में भी अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमित लोग मिले। बिहार में 145 नए संक्रमितों के साथ संख्या 1,178 और ओडिशा में 91 नए मामलों के साथ 737 पहुंच गई है। यहां प्रवासी मजदूरों के कारण मामले बढ़ रहे हैं।

    लॉकडाउन

    देशव्यापी लॉकडाउन का आखिरी दिन, महाराष्ट्र और पंजाब ने बढ़ाया

    देश में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण का आज आखिरी दिन है। चौथे चरण के लिए अभी तक नियमों का ऐलान नहीं किया गया है। जल्द ही इसे लेकर जानकारी सामने आएगी।

    इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 31 मई तक जारी रखने का फैसला किया है। यहां देश में सबसे ज्यादा मामले हैं।

    महाराष्ट्र से पहले पंजाब सरकार भी राज्य में कर्फ्यू हटाकर 31 मई तक लॉकडाउन लागू करनेे का फैसला कर चुकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    गुजरात
    महाराष्ट्र
    पंजाब

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में 60,000 से ज्यादा संक्रमित, मृतकों की संख्या 2,000 पार इटली
    कोरोना वायरस: स्वदेशी वैक्सीन बनाने की तैयारी, ICMR और भारत बायोटेक ने मिलाया हाथ चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में तीन दिन से कम हो रहे नए मामले, पहली बार हुआ ऐसा दिल्ली
    कोरोना वायरस से लड़ाई में अच्छी खबर, देश के 14 राज्यों में कम हुए सक्रिय मामले दिल्ली

    गुजरात

    गुजरात: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के बाद रहस्यमयी तरीके से लापता हुआ पूरा परिवार वडोदरा
    स्वामी नित्यानंद मामला: जांच कर रही टीम के खिलाफ FIR, बच्चों को पोर्न दिखाने का आरोप रेप
    गुजरात में बनेंगी फ्लाइंग कारें, अगले साल से शुरू होगा प्रोडक्शन केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार ने किस कानून को लागू किया है? कर्नाटक

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: केरल में एक भी नया मामला नहीं, देशभर में एक दिन में सबसे ज्यादा भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: पालघर मॉब लिंचिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी निकला कोरोना संक्रमित भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में 24 घंटों में 83 मौतें, 40,000 के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या भारत की खबरें
    प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचा रहीं 'श्रमिक एक्सप्रेस' ट्रेनों के बारे में अहम बातें मुंबई

    पंजाब

    इस सप्ताह चल रही इन बड़ी भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें विवरण बिहार
    टाइम की 100 'वुमेन ऑफ द ईयर' की सूची में इंदिरा गांधी और अमृत कौर शामिल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान भारत की खबरें
    जस्टिस मुरलीधर ने वकीलों से की 'माय लॉर्ड' और 'योर लॉर्डशिप' नहीं कहने की अपील हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025