NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / गेंहू के बाद अब भारत ने रोका चीनी का निर्यात, क्या हैं कारण?
    देश

    गेंहू के बाद अब भारत ने रोका चीनी का निर्यात, क्या हैं कारण?

    गेंहू के बाद अब भारत ने रोका चीनी का निर्यात, क्या हैं कारण?
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 25, 2022, 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गेंहू के बाद अब भारत ने रोका चीनी का निर्यात, क्या हैं कारण?
    गेंहू के बाद अब भारत ने रोका चीनी का निर्यात

    गेंहू के बाद अब भारत सरकार ने चीनी के निर्यात पर भी रोक लगा दी है। अधिसूचना में कहा गया है यह पाबंदी 1 जून से लागू हो जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाना और बढ़ती कीमतों पर रोक लगाना है। गौरतलब है कि आसमान छूती महंगाई दर के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। आइये, चीनी पर प्रतिबंध के बारे में विस्तार से समझते हैं।

    चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक है भारत

    विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 1 जून से चीनी (कच्ची, परिष्कृत और सफेद चीनी) का निर्यात प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। इसका कारण बताते हुए कहा गया है कि सरकार ने 2021-22 अक्टूबर से सितंबर के दौरान घरेलू उपलब्धता और मूल्य में बढ़ोतरी से रोकने के लिए चीनी निर्यात को विनियमित करने का फैसला लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

    कब तक जारी रहेगा प्रतिबंध?

    DGFT की तरफ से कहा गया है कि यह प्रतिबंध 31 अक्टूबर, 2022 या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक लागू रहेगा। इस दौरान अगर चीनी का निर्यात किया जाता है तो उसके लिए विशेष अनुमति लेनी होगी। हालांकि, यह आदेश CXL और TRQ के तहत यूरोपीय संघ और अमेरिका को भेजी जा रही चीनी पर लागू नहीं होगा। इन दोनों क्षेत्रों में एक निश्चित मात्रा में चीनी का निर्यात किया जाता है।

    इसलिए रखा गया अक्टूबर तक का समय

    फिलहाल निर्यात पर रोक लगाकर सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि 30 अक्टूबर, 2022 तक देश में चीनी का क्लॉजिंग स्टॉक 60-65 लाख मीट्रिक टन (LMT) बना रहे। यह मात्रा घरेलू उपयोग के लिए 2-3 महीने के लिए पर्याप्त होगी। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक कर्नाटक, नवंबर में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पेराई शुरू हो जाती है, लेकिन उससे पहले तक चीनी की आपूर्ति पिछले साल के स्टॉक से होती है।

    लक्ष्य से ज्यादा हो चुका है निर्यात

    2017-18, 2018-19 और 2019-20 के सीजन मे क्रमश: 6.2 LMT, 38 LMT और 59.60 LMT चीनी का निर्यात हुआ था, लेकिन 2020-21 के चीनी सीजन में 70 LMT चीनी बाहर भेजी जा चुकी है, जबकि लक्ष्य 60 LMT था। सरकार ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि निर्यात रोकने का कारण ग्राहकों के हितों के रक्षा और कीमतों को नियंत्रण में रखना है। बता दें देश में इन दिनों 36-44 रुपये प्रति किलोग्राम चीनी बिक रही है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    इसी महीने भारत सरकार ने गेंहू के निर्यात पर रोक लगाई थी। इसकी अधिसूचना में कहा गया था कि भारत, पड़ोसी देशों और अधिक जोखिम का सामना कर रहे देशों की खाद्य सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें मौसम की मार के चलते इस साल भारत में गेंहू के उत्पादन पर असर पड़ा है। इसके चलते आपूर्ति प्रभावित हुई है और गेंहू और आटे के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    भारत सरकार
    यूरोपीय संघ
    महंगाई दर

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में भारत की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने ट्रैवल टिप्स
    क्वालकॉम स्नैपड्रैगन डिजिटल चेसिस कॉन्सेप्ट कार आई सामने, प्रीमियम केबिन के साथ मिलेगा फ्यूचरिस्टिक लुक लग्जरी कार
    गणतंत्र दिवस: 'स्वदेश' से 'गांधी' तक, ये हैं OTT पर देखने वालीं टॉप-5 IMDb फिल्में रंग दे बसंती
    जियो और एयरटेल यूजर्स के लिए किफायती प्लान, मिलेगा प्रतिदिन 2.5GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन भारती एयरटेल

    अमेरिका

    मिलिए दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते 'स्पाइक' से, इतनी है उम्र गिनीज बुक
    BAFTA अवॉड्‌र्स 2023: रेस से बाहर हुई 'RRR', शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री को मिला नॉमिनेशन RRR फिल्म
    अमेरिका में एशियाई छात्रा पर नस्लीय हमला, महिला ने चाकू से सिर पर किए कई वार नस्लीय हमला
    पेरू: पार्टी में डांस के समय अचानक "फटी जमीन" और अंदर समा गए लोग, देखें वीडियो पेरू

    भारत सरकार

    2022 में भारत की सरकारी एजेंसियों पर हुए सबसे अधिक साइबर हमले- रिपोर्ट साइबर हमला
    ICICI बैंक लोन फ्रॉड: वीडियोकॉन के CEO वेणुगोपाल धूत को भी किया गया गिरफ्तार ICICI बैंक
    अभिनेत्री जयसुधा ने सरकार पर लगाया दक्षिण भारतीय कलाकारों को नजरअंदाज करने का आरोप कंगना रनौत
    चंदा कोचर और उनके पति को CBI हिरासत में भेजा गया, क्या है मामला? चंदा कोचर

    यूरोपीय संघ

    क्रोएशिया ने अपनाई यूरो मुद्रा, यूरोप के फ्री पासपोर्ट क्लब में भी शामिल यूरोप
    पूर्व रूसी राष्ट्रपति की भविष्यवाणी- 2023 में अमेरिका में होगा गृह युद्ध, एलन मस्क बनेंगे राष्ट्रपति रूस समाचार
    अब यहां हर स्मार्टफोन में जरुरी होगी बदली जाने योग्य बैटरी स्मार्टफोन
    G-20: भारत के पास आई अध्यक्षता, यह समूह क्या है और क्या करता है? G-20 शिखर सम्मेलन

    महंगाई दर

    पाकिस्तान में भीषण महंगाई और खाद्य संकट, जानें क्या और क्यों हो रहा है पाकिस्तान समाचार
    दिसंबर में महंगाई दर गिरकर 5.72 प्रतिशत पर आई, एक साल में सबसे कम खुदरा महंगाई दर
    RBI और सरकार दक्षिण एशियाई देशों से रुपये में सीमा-पार व्यापार करने पर कर रहे चर्चा भारतीय रिजर्व बैंक
    मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में पांचवीं बार बढ़ाये दूध के दाम, 2 रुपये की बढ़ोतरी दिल्ली NCR

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023