NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / लॉकडाउन: उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए किया 1,000 बसों का संचालन
    लॉकडाउन: उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए किया 1,000 बसों का संचालन
    देश

    लॉकडाउन: उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए किया 1,000 बसों का संचालन

    लेखन भारत शर्मा
    March 28, 2020 | 03:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लॉकडाउन: उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए किया 1,000 बसों का संचालन

    भारत में कोराना वायरस के लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। इससे राजधानी दिल्ली और कई अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूरों ने अपने-अपने स्तर पर घर जाना शुरू कर दिया है। इसी परेशानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए शुक्रवार रात से बसों का संचालन शुरू कर दिया। कई बसों को अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया जा चुका है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रातभर जागकर कराई बसों की व्यवस्था

    प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूरी रात जागकर प्रमुख जिलों से बसों को रवाना करने के लिए करीब 1,000 बसों की व्यवस्था कराई गई। उसके बाद से बसों का संचालन हो रहा है।

    लगातार किया जा रहा है बसों का संचालन

    प्रवासी मजदूरों की परेशानी को देखते हुए सरकार की ओर से नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ आदि जिलों में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को लगाया गया है। शुक्रवार रात को इन जिलों से कानपुर, बलिया, बनारस, गोरखपुर, आजमगढ़, फैजाबाद, बस्ती, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, गोंडा, इटावा, बहराइच, श्रावस्ती आदि शहरों के लिए 200 से अधिक बसों को रवाना किया गया था। शनिवार को भी बसें रवाना की गई।

    मुख्यमंत्री ने मजदूरों से की एक ही जगह रुके रहने की अपील

    मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रदेश में रहने वाले बाहरी राज्यों के मजदूरों से जहां है, वहीं रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें घर भेजने तथा उनके खाने-पीने की व्यवस्था कर रही है। यह लॉकडाउन लोगों, उनके परिवार और पूरे देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचने के लिए पैदल यात्रा नहीं करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा करने से संक्रमण का खतरा अधिक है।

    बसों का संचालन शुरू करते ही उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

    दिल्ली-NCR में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष बसें चलाने की भनक लगते ही आनंद विहार बस अड्डे पर बेहाल लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों से घंटों पैदल चलकर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचने लग गए। इसी तहर गाजियाबाद के लाल कुआं बस स्टैंड और गौतमबुद्ध नगर बस स्टैंड पर सैकड़ों की तादात में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जैस-तैसे कर उन्हें संभाला और फिर बसों को रवाना किया।

    UPSRTC के क्षेत्रीय प्रबंधक ने दिया बड़ा बयान

    उत्तर प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम (UPSRTC) के क्षेत्री प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात्रि तक गाजियाबाद क्षेत्र से 96 बसों को रवाना किया गया था। इसके अलावा अन्य जिलों से भी करीब 100 बसें रवाना की गई थी। इसी तहर शनिवार दोपहर 12 बजे तक लखनऊ, इटावा, बरेली, एटा, अलीगढ़ और गोरखपुर आदि के लिए 80 से अधिक बसें रवाना की गई थी। सभी लोगों के घर नहीं पहुंचते तक बसों का संचालन किया जाएगा।

    पुलिस द्वारा बसों को रोकने का लगाया आरोप

    UPSRTC के क्षेत्रीय प्रबंधक सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ बसों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक लिया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। अधिकारियों के आदेश देने के बाद बसों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। गाजियाबाद जिला कलक्टर अजय शंकर पांडे ने कहा कि उन्होंने किसी भी बस को दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर नहीं रोका है। पुलिस को भी लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के आदेश दिए हैं।

    प्रवासियों की मदद में जुटी पुलिस

    बसों का संचालन शुरू होने के बाद राज्य पुलिस भी प्रवासियों की मदद में जुट गई है। पैदल आने वाले लोगों को बस स्टैंड पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा बस स्टैंडों पर मजदूरों के खाने और पीने की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

    गंतव्य स्थल पर बसों से उतरने वालों का तैयार होगा विवरण

    उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षकों को गंतव्य स्थलों पर पहुंचने वाली बसों के उतरने वाले सभी लोगों की ऐहतियात के तौर पर मेडिकल स्क्रीनिंग कराने तथा सभी नाम व पते का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि एकसाथ बड़ी संख्या में लोगों के बसों में चढ़ने से संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे में सरकार के पास बसों से यात्रा करने वाले सभी लोगों की जानकारी होना आवश्यक है।

    राजस्थान सरकार ने भी दिए रोडवेज बसों का संचालन करने के आदेश

    उत्तर प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में फंसे प्रवासियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिर राजस्थान रोडवेज की बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

    यह है भारत और उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति

    बता दें कि वर्तमान में भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 873 पहुंच गई है। इसके अलावा चिकित्सा एंव स्वाथ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह 73 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसी तरह उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। सरकार की ओर से संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    राजस्थान
    उत्तर प्रदेश
    अशोक गहलोत
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    योगी आदित्यनाथ

    कोरोना वायरस के कारण उत्तर प्रदेश में पान मसाले पर लगा प्रतिबंध भारत की खबरें
    अयोध्या: टेंट से अस्थाई मंदिर में विराजमान हुए रामलला, योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद राम मंदिर
    आगे भी जनता कर्फ्यू के लिए तैयार रहें लोग- योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: एक करोड़ से ज्यादा मजदूरों को राशन और आर्थिक सहायता देगी योगी सरकार भारत की खबरें

    राजस्थान

    कोरोना वायरस: राजस्थान में हुई पहली मौत, 73 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम कर्नाटक
    लॉकडाउन: आपात सेवाओं को आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 80 करोड़ लोगों को दो रुपये किलो गेंहू, तीन रुपये किलो चावल देगी सरकार भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त हुई पुलिस, कई के खिलाफ हुई कार्रवाई महाराष्ट्र

    उत्तर प्रदेश

    UP JEE Polytechnic 2020 के लिए आगे बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, जानें विवरण शिक्षा
    होम क्वारंटाइन के नियम तोड़ कानपुर पहुंचा केरल का IAS अधिकारी, होगी कार्रवाई कानपुर
    भाजपा विधायक का विवादित बयान, कहा- लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के पैरों में गोली मारें नरेंद्र मोदी
    लॉकडाउन के नियमों पर भारी जानलेवा जुगाड़, दूध के टैंकर में छिपकर बिजनौर पहुंचे 16 लोग भारत की खबरें

    अशोक गहलोत

    कोरोना वायरस: राजस्थान में निजी वाहनों के संचालन पर बैन, पेंशन और राशन की घोषणा भारत की खबरें
    कोराना वायरस: राजस्थान में तैयार किए जाएंगे एक लाख आइसोलेशन बेड, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देशभर में जनता कर्फ्यू जारी, राजस्थान में लॉकडाउन का ऐलान भारत की खबरें
    राज्यसभा उम्मीदवार के चयन पर राजस्थान कांग्रेस में कलह, विधायक ने जताया विरोध राजस्थान

    कोरोना वायरस

    ब्राजील के राष्ट्रपति बोले- कोरोना वायरस से कुछ लोग मरेंगे, निश्चित मरेंगे और यही जिंदगी है ब्राजील
    अमेरिकी कंपनी ने तैयार किया सिस्टम, महज 5 मिनट में कर देगा कोरोना वायरस टेस्ट दुनिया
    कोरोना वायरस का बढ़ता कहर; रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार हैं ये पेय पदार्थ स्वास्थ्य
    कोरोना वायरस: IIT छात्रों ने बनाई ऐप, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की करेगी पहचान चीन समाचार

    लॉकडाउन

    लॉकडाउन के चलते परिवार के साथ पंजाब के ब्यास में रह रहे हैं शाहिद कपूर बॉलीवुड समाचार
    सेल्फ आइसोलेशन के दौरान इन स्मार्ट तरीकों से अपने घर की दीवारों को बनाएं खूबसूरत लाइफस्टाइल
    टीवी पर प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन के ऐलान को करोड़ों लोगों ने देखा, नोटबंदी को भी पछाड़ा नरेंद्र मोदी
    पंजाब: कोरोना से मरने वाले बुजुर्ग से संक्रमित हुए थे 23 लोग, 15 गांव किए सील भारत की खबरें
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023