NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, दिल्ली समेत कई राज्यों में 24 मई तक लू का अलर्ट
    अगली खबर
    गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, दिल्ली समेत कई राज्यों में 24 मई तक लू का अलर्ट
    मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू चलने की आशंका जताई है

    गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, दिल्ली समेत कई राज्यों में 24 मई तक लू का अलर्ट

    लेखन आबिद खान
    May 21, 2024
    02:41 pm

    क्या है खबर?

    आने वाले कुछ दिनों तक चिलचिलाती गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और गुजरात में 24 मई तक लू चलने की संभावना है।

    दिल्ली में लू की वजह से अगले 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    बता दें कि 20 मई को दिल्ली में कई जगह पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।

    दिल्ली

    दिल्ली में गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

    IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    भीषण गर्मी के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की गई है। दिल्ली सरकार ने भी जो स्कूल चल रहे थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है।

    राजस्थान

    राजस्थान में 50 डिग्री के करीब पहुंच सकता है पारा

    राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। IMD का कहना है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री और बढ़ सकता है।

    जयपुर मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि राज्य के कई स्थानों पर अगले 4 से 5 दिनों तक लू और भीषण लू चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी औसत से 2-5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है।

    बिहार

    बिहार में मिल सकती है गर्मी से राहत

    पटना मौसम केंद्र ने बिहार के कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना व्यक्त की है।

    मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी युक्त हवा के आने और सतह पर उत्तर-पश्चिमी हवा के बहाव से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश में भी जारी रहेगा गर्मी का कहर

    मध्य प्रदेश में कहीं बादल छाए हैं तो कहीं भीषण लू चल रही है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना है तो भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश के आसार हैं।

    ज्यादातर जिलों 21, 22 और 23 मई को लू चलने की आशंका जताई गई है। मध्य प्रदेश के कम से कम 2 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है।

    बारिश

    दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    IMD ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। तटीय व दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ये दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत का संकेत है।

    21 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    दिल्ली
    उत्तर प्रदेश
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    गर्मी की लहर

    महाराष्ट्र: चलती स्कूटी पर लड़का-लड़की के नहाने का वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला महाराष्ट्र
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में 2 दिन चलेगी लू; 24 मई से बदलेगा मौसम, होगी बारिश भारतीय मौसम विभाग
    गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दिनभर महसूस कर सकेंगे ताजगी घरेलू नुस्खे
    उत्तर भारत में भीषण गर्मी, उत्तर प्रदेश में 54 तो बिहार में 24 की मौत उत्तर प्रदेश

    दिल्ली

    कन्हैया कुमार ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात की, बोले- तानाशाही के खिलाफ एकजुट कन्हैया कुमार
    दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मामले में क्या-क्या पता चला? दिल्ली पुलिस
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 2 मई के लिए जारी हुई नई कीमत, जानिए कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 3 मई के लिए जारी हुए नए दाम, कहां हुआ बदलाव? पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    उत्तर प्रदेश

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 18 अप्रैल के लिए जारी हुए नए दाम, जानिए कहां हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के सामने दोहरी चुनौती, राजपूतों के बहिष्कार के बीच अंतर्कलह  भाजपा समाचार
    उत्तर प्रदेश: पड़ोसी ने SUV से विदेशी नस्ल का कुत्ता कुचला, पुलिस में शिकायत दर्ज लखीमपुर खीरी
    उत्तर प्रदेश: अमरोहा में संजय सिंह की जनसभा के दौरान कांग्रेस, SP और AAP कार्यकर्ता भिड़े संजय सिंह

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे का कहर, कुछ दिनों में होगी बारिश दिल्ली
    दिल्ली में घने कोहरे की वजह से सड़क पर चलना दूभर, 50 से अधिक उड़ानें प्रभावित दिल्ली
    उत्तर-पश्चिम भारत में जनवरी में हुई 123 साल में दूसरी सबसे कम बारिश बारिश
    हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, मैदान में बारिश से ठंड बढ़ी हिमाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025