NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत में भीषण गर्मी, उत्तर प्रदेश में 54 तो बिहार में 24 की मौत
    अगली खबर
    उत्तर भारत में भीषण गर्मी, उत्तर प्रदेश में 54 तो बिहार में 24 की मौत
    बिहार और उत्तर प्रदेश में गर्मी से करीब 78 लोगों की मौत हो गई है

    उत्तर भारत में भीषण गर्मी, उत्तर प्रदेश में 54 तो बिहार में 24 की मौत

    लेखन आबिद खान
    Jun 18, 2023
    10:35 am

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी की लहर की वजह से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बीते 3 दिनों में 54 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं।

    बिहार में भी लू की वजह से बीते 2 दिन में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 200 से ज्यादा लोग लू से जु़ड़ी शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।

    बलिया

    बलिया में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक, जिला अस्पताल में स्ट्रैचर कम पड़े

    बलिया में तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। बीते 3 दिन में यहां करीब 400 मरीज बुखार, सांस फूलने और लू लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

    यहां 15 जून को 23, 16 जून को 21 और 17 जून को 11 लोगों की मौत हुई।

    आज तक के मुताबिक, जिला अस्पताल में इतने मरीज आ रहे हैं कि यहां पर स्ट्रैचर कम पड़ गए हैं।

    बिहार

    बिहार में क्या स्थिति?

    उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार में भी गर्मी की वजह से लोग बेहाल हैं। बिहार के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

    यहां बीते 2 दिन में लू लगने से 24 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 10 मौतें भोजपुर में दर्ज की गईं।

    अगले 24 घंटों के लिए गया बिहार के 6 जिलों में रेड, 8 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    टीम

    लखनऊ से भेजी जा रही विशेष टीम

    आजमगढ़ मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ बीपी तिवारी ने कहा कि मौतों की वजह का पता लगाने के लिए लखनऊ से एक विशेष टीम बलिया आ रही है। टीम मौतों के पीछे की वजह की जांच करेगी।

    बलिया के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने शनिवार को जिला अस्‍पताल का निरीक्षण किया। अस्‍पताल के आपातकालीन कक्ष सहित अन्‍य वॉर्डों में कूलर और AC लगवाए गए हैं।

    cms

    बलिया के CMS को हटाया गया

    शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बलिया जिला अस्‍पताल के मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक (CMS) डॉ दिवाकर सिंह को हटा दिया है। उन्हें अब आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

    उनकी जगह एसके यादव को बलिया का नया CMS नियुक्त किया गया है।

    भीड़भाड़ वाली जगहों पर पेयजल की व्यवस्था करने, व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानुमान और तापमान का डिस्प्ले लगाने और बचाव हेतु उपायों का प्रचार करने जैसे निर्देश जारी किए गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    बिहार
    गर्मी की लहर

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    उत्तर प्रदेश

    पहलवानों के समर्थन में कल उत्तर प्रदेश में बड़ी महापंचायत, 5 राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल बृजभूषण शरण सिंह
    उत्तर प्रदेश: आवारा पशुओं का आतंक जारी, संभल में सांड ने युवक को पटका; देखे वीडियो देश
    ज्ञानवापी विवाद: पूजा की याचिका सुनवाई योग्य, हाई कोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट
    उत्तर प्रदेश: झांसी की दलित बस्ती में पानी के लिए हाहाकार, दोपहर में भी लगी लाइन मध्य प्रदेश

    बिहार

    बिहार के इस जिले में सरकारी कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगी रोक अजब-गजब खबरें
    NIA ने बिहार समेत 4 राज्यों में PFI के ठिकानों पर मारा छापा  राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    जिलाधिकारी की हत्या के दोषी डॉन आनंद मोहन कौन हैं, जिनकी रिहाई पर हो रहा विवाद? बिहार की राजनीति
    रिहाई पर विवाद: डॉन आनंद मोहन ने बिलकिस बानो मामले के जरिए किया भाजपा पर कटाक्ष  बिहार की राजनीति

    गर्मी की लहर

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान 49 डिग्री पार दिल्ली
    झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, दिल्ली में 47 डिग्री पहुंचा पारा दिल्ली
    भारत में जल्द बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो सकती है गर्मी- विश्व बैंक विश्व बैंक
    पाकिस्तान में बाढ़ से COP27 तक, 2022 की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी 5 सबसे बड़ी घटनाएं जलवायु परिवर्तन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025