Page Loader
महाराष्ट्र: चलती स्कूटी पर लड़का-लड़की के नहाने का वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला
स्कूटी सवार लड़का-लड़की सड़क पर लगे नहाने (तस्वीर: ट्विटर/@ItsAamAadmi)

महाराष्ट्र: चलती स्कूटी पर लड़का-लड़की के नहाने का वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला

लेखन गौसिया
May 15, 2023
09:06 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, जिसे देखकर हंसी तो आती ही है, साथ ही हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के उल्हासनगर का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसके बाद ठाणे पुलिस एक्शन में आ गई है। वीडियो में स्कूटी सवार लड़का-लड़की सड़क पर ही चलती स्कूटी में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

वीडियो

क्या है मामला?

आजकल की गर्मी ने हर किसी को परेशान कर रखा है, लेकिन स्कूटी सवार लड़का-लड़की ने इससे बचने के लिए बेहद अतरंगी तरीका अपनाया है। वीडियो में लड़का स्कूटी चला रहा है और उसके पीछे एक लड़की बाल्टी लेकर बैठी हैं। लड़की बाल्टी से पानी निकालती है और बारी-बारी से लड़के और अपने ऊपर डाल रही है। 25 सेकंड के इस वीडियो में लड़का और लड़की कभी स्कोटी रोककर तो कभी चलती हुई स्कूटी पर नहा रहे हैं।

पोस्ट

ट्विटर यूजर ने शिकायत करते हुए शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया है। उसने ठाणे पुलिस और अन्य अधिकारियों को टैग करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'क्या मनोरंजन के नाम पर इस तरह की हरकत करने की अनुमति है? यह उल्हासनगर सेक्टर-17 के सिग्नल पर हुआ है। मैं आपसे इस पर सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं ताकि इन्हें देखकर दूसरे लोग भी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की हरकत न करें।'

कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने क्या कहा?

इस वीडियो में स्कूटी सवार लड़का और लड़की को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए भी दिखाया गया है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद ठाणे पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि घटना की सूचना ट्रैफिक कंट्रोल रूम को दे दी गई है। इस मामले में जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए स्कूटी पर लड़का-लड़की के नहाने का वीडियो

गर्मी की लहर

न्यूजबाइट्स प्लस

देशभर में भीषण गर्मी के कारण सभी का हाल बेहाल है। ऐसे में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप घर के बाहर हैं और आपको लू लगने वाले लक्षणों का अनुभव हो रहा है तो नीचे लिखे इन टिप्स को आजमाएं। छांव वाली जगह में खड़े रहें ताकि शरीर से गर्म तापमान कम किया जा सकें। बाहर जाए तो हवादार और हल्के कपड़े पहनें। दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। अपना खान-पान सही रखें।