NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में घने कोहरे की वजह से सड़क पर चलना दूभर, 50 से अधिक उड़ानें प्रभावित
    अगली खबर
    दिल्ली में घने कोहरे की वजह से सड़क पर चलना दूभर, 50 से अधिक उड़ानें प्रभावित
    दिल्ली में कोहरे से 50 उड़ानें प्रभावित (तस्वीर: एक्स/@v_ojha)

    दिल्ली में घने कोहरे की वजह से सड़क पर चलना दूभर, 50 से अधिक उड़ानें प्रभावित

    लेखन गजेंद्र
    Jan 31, 2024
    10:24 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर से ढका रहा। इस दौरान दृश्यता शून्य दर्ज की गई। लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया। धुंध की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता शून्य रही, जिससे 50 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं।

    दिल्ली हवाई अड्डे से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि कुछ उड़ानों को जयपुर, अहमदाबाद और मुंबई मोड़ा गया।

    मौसम

    कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें लेट

    दिल्ली हवाई अड्डे ने कोहरे को देखते हुए यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए और बताया कि CAT-III का अनुपालन न करने वालीं उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

    उन्होंने उड़ान संबंधित जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा है।

    कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली करीब 23 प्रमुख ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। ट्रेनें 1 से लेकर साढ़े 6 घंटे तक लेट हैं।

    बारिश

    दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

    IMD ने संभावना जताई है कि अगले 2 दिन दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। दिल्ली में बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश होगी।

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। बिहार के 24 जिलों में बारिश हो सकती है।

    पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा रहेगा, वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में छिटपुट बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

    ट्विटर पोस्ट

    दिल्ली में घना कोहरा

    यह शहर को हुआ क्या
    चारों तरफ बस धुआं धूआं💨#fog #delhi pic.twitter.com/UdSr2y3Z2j

    — @Archana yadav (@Archana_Yadav12) January 31, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    दिल्ली

    उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली में 50 उड़ानें और 30 ट्रेनें प्रभावित भारतीय मौसम विभाग
    उड़ानों में देरी: सरकार ने जारी की 6 सूत्रीय कार्ययोजना, हवाई अड्डों पर बनेंगे वॉर रूम ज्योतिरादित्य सिंधिया
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 17 जनवरी के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए आज कितने पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    TMC नेता महुआ मोइत्रा से जबरन खाली कराया जाएगा सरकारी बंगला, जारी हुआ दूसरा नोटिस महुआ मोइत्रा

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर 'गंभीर' श्रेणी में, 2-3 दिन राहत की संभावना नहीं दिल्ली
    दिल्ली में बारिश; प्रदूषण से मिलेगी राहत, ठंड बढ़ेगी दिल्ली
    देश में सर्दी का आगमन, कई राज्यों में गिरेगा तापमान; दिल्ली की हवा में मामूली सुधार  दिल्ली
    दिल्ली में बढ़ी ठंड, IMD ने कई राज्यों में जताई बारिश की आशंका  दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025