Page Loader
उत्तर प्रदेश: अमरोहा में संजय सिंह की जनसभा के दौरान कांग्रेस, SP और AAP कार्यकर्ता भिड़े
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में संजय सिंह की जनसभा में झगड़ा (तस्वीर: एक्स/@AAPUttarPradesh)

उत्तर प्रदेश: अमरोहा में संजय सिंह की जनसभा के दौरान कांग्रेस, SP और AAP कार्यकर्ता भिड़े

लेखन गजेंद्र
Apr 24, 2024
01:12 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच तकरार की खबरें आना जारी है। नया वाकया अमरोहा का है। यहां टाउन हाल में मंगलवार शाम को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अली के प्रचार में आए थे। इस दौरान जनसभा में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (SP) और AAP कार्यकर्ता भिड़ गए। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान कई लोग झगड़ा रोकने की कोशिश करते दिखे।

झगड़ा

मंच पर बैठने को लेकर हुआ झगड़ा

सिंह के आने के कारण यहां काफी लोगों की भीड़ जुटी थी। ऐसे में तीनों ही पार्टियों के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मंच पर बैठना चाहते थे। कुर्सियां कम होने के कारण कई लोग इससे मायूस रह गए। इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को धक्का दिया और हाथ भी उठाया। हालांकि, किसी तरह उन्हें शांत किया गया। बता दें कि इससे पहले मेरठ में भी SP और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए थे।

ट्विटर पोस्ट

जनसभा में झगड़ा