NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन आगे बढ़ाना चाहते हैं कई राज्य
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन आगे बढ़ाना चाहते हैं कई राज्य

    कोरोना वायरस: संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन आगे बढ़ाना चाहते हैं कई राज्य

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 26, 2020
    11:59 am

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन लागू है, लेकिन इसके बाद भी देश में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

    ऐसे में कुछ राज्य लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब और ओडिशा सरकार ने तो लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत भी दे दिए हैं।

    उनका कहना है कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोई रियायत नहीं दी जाएगी और लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा।

    जानकारी

    तेलंगाना ने 7 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

    बता दें कि देश में अभी तक तेलंगाना ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने लॉकडाउन को 7 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। वहां के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा था कि वह दो दिन पहले लॉकडाउन खत्म करने को लेकर कोई निर्णय करेंगे।

    पालना

    केंद्र के निर्देशों का पालन करेंगे ये राज्य

    दिल्ली सहित छह राज्य जहां 3 मई के बाद भी लॉकडाउन आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं, वहीं आंध्र प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु सरकार ने प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन करने की बात कही है।

    हालांकि, असम, केरल और बिहार आदि राज्य लॉकडाउन को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद ही इस पर अपना निर्णय करेंगे।

    महाराष्ट्र

    मुंबई और पुणे में 18 मई तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

    महाराष्ट्र के चिकित्सा मंत्री राजेश टोपे ने TOI को बताया कि महाराष्ट्र के कुल मामलों में से 92 प्रतिशत मुंबई और पुणे में हैं। ऐसे में सरकार वहां 18 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है।

    प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, गैर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कुछ रियायतें दी जा सकती है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में अभी कॉलोनी में संचालित और स्टैंड-अलोन दुकानें नहीं खोली जाएगी।

    जानकारी

    दिल्ली सरकार ने दिए 16 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत

    दिल्ली में लगातार बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को लेकर गठित एक समिति ने कहा था कि राज्य में अभी लॉकडाउन खत्म करना मुश्किल है। हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्रों में 16 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है।

    मध्य प्रदेश-पंजाब

    मध्य प्रदेश में पांच जिलों में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि इंदौर, भोपाल, उज्जैन और खरगोन में 3 मई के बाद लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा। इस सूची में जबलपुर को भी शामिल किया जा सकता है। अन्य जिलों पर केंद्र के निर्देशों के बाद निर्णय किया जाएगा।

    इसी तरह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वह लॉकडाउन हटाने को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही इस पर कोई निर्णय करेंगे।

    कर्नाटक-आंध्र प्रदेश

    हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सरकार

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी लॉकडाउन को हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में ही आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं।

    उनका मानना है कि कम संक्रमण और संक्रमण रहित क्षेत्रों में रियायत दी जानी चाहिए।

    इसी प्रकार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी राज्य से संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करने के लिए हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्रों में लॉकडाउन को 3 मई के बाद भी जारी रखने के पक्ष में हैं।

    उत्तर प्रदेश-राजस्थान

    राजस्थान ने की स्थितियों के आधार पर निर्णय लेने की स्वतंत्रता देने की मांग

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र की ओर से राज्य सरकारों को जमीनी हकीकत के आधार पर लॉकडाउन पर निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। वह संक्रमण के मामलों के आधार पर ही कोई निर्णय करेंगे।

    उत्तर प्रदेश सरकार भी पूरे राज्य में एकसाथ लॉकडाउन खत्म करने के पक्ष में नहीं है।

    उत्तर प्रदेश सरकार स्थितियों के आधार पर धीरे-धीरे लॉकडाउन को खत्म करते हुए आगे बढ़ना चाहती है।

    जानकारी

    पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

    पश्चिम बंगाल सरकार भी राज्य से लॉकडाउन को खत्म करने के पक्ष में नहीं है। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24-परगना के हॉटस्पॉट में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

    संक्रमण

    भारत में 26,000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश पिछले 24 घंटे में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी 1,990 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 26,496 पहुंच गई है।

    इसी तरह 49 नई मौत के साथ अब तक 824 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 19,868 सक्रिय मामले हैं और 5,803 स्वस्थ हो चुके है।

    वर्तमान में देश में संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने की दर 9.1 दिन है, लेकिन कई राज्यों में यह बहुत कम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    पश्चिम बंगाल
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना मानवता के खिलाफ अपराध की दोषी करार, सुनवाई का हुआ सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    भारत की खबरें

    सरकार द्वारा असुरक्षित बताई गई जूम ऐप डाउनलोड करने में सबसे आगे हैं भारतीय कोरोना वायरस
    सरकारी मूल्यांकन: भारत में मई के पहले हफ्ते में उच्चतम स्तर पर होंगे कोरोना के मामले गृह मंत्रालय
    भारतीय सेना प्रमुख बोले- हम दुनिया को दवाई भेज रहे, पाकिस्तान आतंकवादी भेज रहा पाकिस्तान समाचार
    धूम्रपान के आदी लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा 14 गुना ज्यादा कोरोना वायरस

    दिल्ली

    दिल्ली: घर का सामान लेने निकली सफदरजंग अस्पताल की दो महिला डॉक्टरों पर हमला, आरोपी गिरफ्तार भारत की खबरें
    लॉकडाउन: जरूरतमंदों को खाना देने में हरियाणा और दिल्ली, शरण देने में केरल सबसे आगे भारत की खबरें
    दिल्ली: कोरोना वायरस फैलाने की साजिश का आरोप लगा शख्स की लिंचिंग दिल्ली सरकार
    कोरोना वायरस: रैंडम सैंपलिंग की रिपोर्ट में मिले कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने के संकेत भारत की खबरें

    पश्चिम बंगाल

    JNU हिंसा: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने उठाए सवाल, कहा- सिर पर खून था या रंग? ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल: भारत बंद के दौरान मालदा में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन फूंके ममता बनर्जी
    CAA को संवैधानिक घोषित करने की मांग पर CJI बोले- देश कठिन दौर से गुजर रहा पाकिस्तान समाचार
    नागरिकता कानून: विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों को झटका, बैठक का बहिष्कार करेंगी ममता बनर्जी ममता बनर्जी

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सुरक्षा टीम के 160 सदस्य किए गए क्वारंटाइन मुंबई
    कोरोना वायरस: भारत में 5,000 पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में 35 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: मुंबई, चंडीगढ़ और ओडिशा में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य, उल्लंघन पर कार्रवाई मुंबई
    महाराष्ट्र के कोरोना वायरस के ज्यादा मामले सामने आने के पीछे वजह क्या है? भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025