NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / पुणे: रेडियोलॉजिस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 144 गर्भवती महिलाओं को किया गया होम क्वारंटाइन
    पुणे: रेडियोलॉजिस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 144 गर्भवती महिलाओं को किया गया होम क्वारंटाइन
    1/6
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    पुणे: रेडियोलॉजिस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 144 गर्भवती महिलाओं को किया गया होम क्वारंटाइन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 15, 2020
    12:54 pm
    पुणे: रेडियोलॉजिस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 144 गर्भवती महिलाओं को किया गया होम क्वारंटाइन

    महाराष्ट्र के पुणे में एक रेडियोलॉजिस्ट के कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर उससे सोनोग्राफी कराने वाली 144 गर्भवती महिलाओं को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा उसके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश के लिए जिले के 31 गांवों में सर्वे किया जाएगा। शिकरापुर में प्रैक्टिस करने वाले इस रेडियोलॉजिस्ट ने दो दिनों में लगभग 70 गर्भवतियों की जांच की थी।

    2/6

    मंगलवार को हुई रेडियोलॉजिस्ट के संक्रमित होने की पुष्टि

    कुछ दिन पहले रेडियोलॉजिस्ट को सांस लेने में परेशानी होना शुरू हुई। लक्षणों के आधार पर उसने खुद को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई क्योंकि उसने कई महिलाओं की जांच की थी। अब राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जिला परिषद के साथ मिलकर रेडियोलॉजिस्ट के संपर्क में आए लोगों की पहचान का अभियान शुरू किया है।

    3/6

    कुल 144 गर्भवती महिलाओं को किया गया क्वारंटाइन

    जांच के दौरान पता चला कि रेडियोलॉजिस्ट ने शिकरापुर स्थित अस्पताल में 6,7 और 8 अप्रैल को 69 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की थी। प्रशासन ने इस सभी महिलाओं की पहचान कर उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया है। इनके अलावा इसी दौरान 75 अन्य महिलाओं अस्पताल मे आई थीं। इन्हें भी होम क्वारंटाइन किया गया है। इनमें से किसी भी महिला में अभी तक लक्षण नहीं देखे गए हैं। बुधवार से इन सभी का टेस्ट करना शुरू किया जाएगा।

    4/6

    रेडियोलॉजिस्ट का दावा- सभी सावधानियां बरती गई

    रेडियोलॉजिस्ट ने दावा किया है कि अस्पताल में काम करते समय उसने सभी जरूरी सावधानियां बरती थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि वो कोई रिस्क नहीं लेना चाहते और संक्रमण रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

    5/6

    सर्वे के लिए 60 टीमें गठित, पुलिसकर्मी भी तैनात

    महिलाओं के अलावा यह रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल के डॉक्टरों के भी संपर्क में आया था। फिलहाल प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। अब 31 गांवों में सर्वे कर यह पता लगा जाएगा कि कौन-कौन लोग रेडियोलॉजिस्ट के संपर्क में आए थे। जिला परिषद प्रमुख ने बताया कि गांवों में सर्वे करने के लिए 60 टीमें गठित की गई हैं। सर्वे के दौरान पुलिसकर्मी भी टीमों के साथ रहेंगे।

    6/6

    महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित

    देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां अब तक 2,687 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 258 ठीक हो चुके हैं और 178 मरीजों की मौत हो चुकी है। अगर पूरे दश की बात की जाए तो 11,439 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9,756 सक्रिय मामले हैं, 1,305 ठीक हो चुके हैं और 377 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    पुणे
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    नितिन गडकरी ने लॉकडाउन को अवसर में बदलने का बनाया प्लान, शुरू करेंगे हाईवे निर्माण कार्य नितिन गडकरी
    गुजरात में कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से कर चुके हैं मुलाकात गुजरात
    सरकार ने जारी की लॉकडाउन 2.0 की गाइडलाइंस, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद लॉकडाउन
    लॉकडाउन: माल के सुचारू परिवहन के लिए सरकार ने शुरू किया राष्ट्र स्तरीय कॉल सेंटर नरेंद्र मोदी

    पुणे

    प्रेरणादायक: पहले तैयार की देश की पहली कोरोना वायरस टेस्टिंग किट, फिर दिया बेटी को जन्म भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सामने आई भारत में COVID-19 के वायरस की पहली तस्वीरें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: पुणे की इस कंपनी ने रिकॉर्ड समय में तैयार की जांच किट, मिली अनुमति भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना वायरस के मामले, मंत्री बोले- हम कम्युनिटी ट्रांसमिशन की तरफ बढ़ रहे भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: क्या है पूल टेस्टिंग जिसकी ICMR ने दी मंजूरी और क्या हैं इसके फायदे? दिल्ली
    मुंबई: घर वापस भेजे जाने की मांग लेकर जमा हुए सैकड़ों प्रवासी मजदूर, पुलिस का लाठीचार्ज मुंबई
    बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर लगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी छह महीने जेल भारत की खबरें
    भारत: कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित पांच राज्यों में क्या है स्थिति? दिल्ली

    कोरोना वायरस

    अहमदाबाद: COVID-19 अस्पताल में धर्म के आधार पर बनाए गए वार्ड, डॉक्टर बोले- सरकार का फैसला गुजरात
    कोरोना वायरस को रोकने में असफल रहने का आरोप लगाकर ट्रंप ने रोकी WHO की फंडिंग चीन समाचार
    लॉकडाउन बढ़ने के बाद गृह मंत्री अमित शाह बोले- पर्याप्त है अन्न और दवा भंडार शशि थरूर
    क्या है हेलीकॉप्टर मनी और कोरोना वायरस संकट के बीच क्यों हो रहा है इसका जिक्र? तेलंगाना
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023