NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में 500 पार पहुंचे मामले, शाहीन बाग से हटाए गए प्रदर्शनकारी
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में 500 पार पहुंचे मामले, शाहीन बाग से हटाए गए प्रदर्शनकारी

    कोरोना वायरस: देश में 500 पार पहुंचे मामले, शाहीन बाग से हटाए गए प्रदर्शनकारी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 24, 2020
    09:38 am

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस (COVID-19) को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। मंगलवार सुबह तक देश में 500 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

    सोमवार को हुई तीन मौतों समेत इस महामारी के कारण देश में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 10 पहुंच गई है।

    महाराष्ट्र और पंजाब में कर्फ्यू लागू है और बाकी देश में लॉकडाउन जारी है। साथ ही सभी घरेलू उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

    सख्ती

    शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को हटाया गया

    कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के शाहीन बाग में 101 दिनों से नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहा धरना प्रदर्शन हटवा दिया गया है।

    एक अधिकारी ने बताया कि बार-बार विनती के बाद भी प्रदर्शनकारी धरना स्थल से नहीं हट रहे थे। इसलिए पुलिस ने रातोंरात महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

    बता दें, दिल्ली में 20 से ज्यादा लोगों के साथ इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है।

    जानकारी

    कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए 12 लैब चेन रजिस्टर्ड

    इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस महामारी की जांच के 12 प्राइवेट लैब्स को रजिस्टर किया है। देशभर में इन 12 लैब्स के लगभग 15,000 कलेक्शन सेंटर हैं। प्राइवेट लैब्स में इस टेस्ट की कीमत 4,500 रुपये रखी गई है।

    लॉकडाउन

    देशभर के 548 जिले पूरी तरह बंद

    सोमवार को देश में इस वायरस के एक दिन के सर्वाधिक मामले सामने आए। इनमें से 28 मामले केरल, 23 मामले महाराष्ट्र, 12 गुजरात, दो तमिलनाडु और एक बिहार का है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सोमवार को दो मामले सामने आए।

    वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 548 जिलों को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। देश में 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं।

    जानकारी

    हवा से नहीं फैलता कोरोना वायरस- WHO

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि इस महामारी के हवा के माध्यम से फैलने के मामले नहीं मिले हैं। अभी तक की जानकारियों के मुताबिक, ये छींकने या खांसने से निकली ड्रॉपलेट के जरिये फैलता है।

    इंतजाम

    उत्तर प्रदेश में 51 कोरोना वायरस विशेष अस्पताल

    इन 30 राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा में कुछ जिलों को लॉकडाउन किया गया है। लोगों से घरों में रहने को कहा जा रहा है।

    उत्तर प्रदेश में इस महामारी से निपटने के लिए 24 सरकारी और 27 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए इनकी क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

    हर मेडिकल कॉलेज में कम से कम 20 आइसोलेशन बेड तैयार करने के आदेश जारी हुए हैं।

    जानकारी

    अंतरराष्ट्रीय के बाद अब घरेलू उड़ानें भी रद्द

    कोरोना वायरस के पैदा हुई इस अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने 25 मार्च से सभी घरेलू उड़ानों पर रोक लगा दी है। भारत ने पहले ही एक सप्ताह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

    सख्ती

    लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

    कई लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे और बाहर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई राज्यों की पुलिस ने चालान काटे हैं और महामारी अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    कोलकाता में होम क्वारंटीन के आदेश का उल्लंघन करने वाले एक दंपत्ति को अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

    प्रधानमंत्री ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

    बयान

    भारत में महामारी से लड़ने का सामर्थ्य- WHO

    WHO के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने कहा है कि इस महामारी का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि ज्यादा जनसंख्या वाले देशों में क्या है। यह जरूरी है भारत आक्रामक कदम उठाता रहे। भारत ने चेचक और पोलियो को खत्म किया है।

    कोरोना वायरस

    इटली में सोमवार को 602 लोगों की मौत

    इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित इटली में सोमवार को 602 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही यहां इस वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 6,078 पहुंच गई है।

    शनिवार को यहां 793 मौतें हुई थीं, जिसके बाद पिछले दो दिनों में यह संख्या लगातार घट रही है। यहां नए मामलों में भी कमी देखी गई है।

    दूसरी तरफ अमेरिका में 35,000 से ज्यादा लोग महामारी से संक्रमित हैं और 495 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

    जानकारी

    अगले साल तक टल सकते हैं ओलंपिक गेम्स

    इस साल जापान में होने वाले ओलंपिक गेम्स के आयोजन को लेकर संशय गहराता जा रहा है। आयोजकों ने संकेत दिए हैं इसका आयोजन अगले साल तक टल सकता है। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने इस साल ओलंपिक में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

    ऐहतियात

    ब्रिटेन में दो से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक

    ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर दो से ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकते। यहां कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या 335 पहुंच गई है।

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाबंदियों का पालन नहीं करेंगे उन पर जुर्माना लगेगा। हालांकि, जरूरी सामान और मेडिकल सेवाओं के लिए लोगों को बाहर जाने की छूट दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    इटली

    ताज़ा खबरें

    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: क्या है कम्युनिटी ट्रांसमिशन और क्या यह भारत में शुरू हो गया है? मुंबई
    सुप्रीम कोर्ट में बोली केंद्र सरकार, देश में गैर-नागरिकों की पहचान के लिए जरूरी है NRC केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस: पंजाब में बंद होगा सार्वजनिक यातायात, केंद्रीय कर्मचारी घर से करेंगे काम मुंबई
    कोरोना वायरस के कारण भारत में चौथी मौत, पंजाब में 70 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्ली: IS से संबंध के शक में कश्मीरी दंपत्ति को हिरासत में लिया गया दिल्ली पुलिस
    कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने 60 साल की उम्र में रचाई शादी राहुल गांधी
    दिल्ली हिंसा: हत्या के आरोपी ताहिर हुसैन के भाई को भी पुलिस ने हिरासत में लिया दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश: मीटिंग में कंपनी के डायरेक्टर ने दो साथियों को मारी गोली, फिर की आत्महत्या उत्तर प्रदेश

    महाराष्ट्र

    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो महाराष्ट्र की इन खूबसूरत जगहों का करें रुख भारत की खबरें
    बिहार विधानसभा में NRC के खिलाफ प्रस्ताव पास, नया NPR भी नहीं होगा लागू मध्य प्रदेश
    जिस कफ सिरप को पीने से हुई थी 11 मौतें, बिक चुकी हैं उसकी 3,400 बोतलें हरियाणा
    पुणे: पूजा के बहाने युवती से रेप और उसकी बहनों से छेड़छाड़ का आरोपी धर्मगुरू गिरफ्तार पुणे

    इटली

    संसद सत्र की बहस के दौरान सांसद ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, देखें वायरल वीडियो अजब-गजब खबरें
    इस रेस्टोरेंट में फ्री में मिलेगा खाना, बस हैशटैग के साथ इंस्टाग्राम पर डालनी होगी फोटो मिलान
    ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया RISAT-2BR1 निगरानी सैटेलाइट, जानें इसकी खासियत भारत की खबरें
    इस खूबसूरत विदेशी जगह पर महज 78 रुपये में मिल रहा है घर, जानें वजह अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025