NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / 'इंडिया' नाम पर अटकलों के बीच G-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के सामने 'भारत' की नेमप्लेट 
    अगली खबर
    'इंडिया' नाम पर अटकलों के बीच G-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के सामने 'भारत' की नेमप्लेट 
    प्रधानमंत्री मोदी के सामने 'भारत' की नेमप्लेट

    'इंडिया' नाम पर अटकलों के बीच G-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के सामने 'भारत' की नेमप्लेट 

    लेखन सकुल गर्ग
    Sep 09, 2023
    12:37 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में G-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन उद्घाटन भाषण दिया।

    इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखी गई देश के नाम वाली डिजिटल नेमप्लेट पर 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखा हुआ था।

    ऐसा तब किया गया है जब देश का आधिकारिक नाम 'इंडिया' से बदलकर 'भारत' किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

    विवाद 

    देश का नाम बदलने को लेकर क्या अटकलें हैं?

    देश का नाम बदलने को लेकर पूरा विवाद G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान होने वाले रात्रिभोज का आधिकारिक निमंत्रण पत्र सामने आने के बाद शुरू हुआ।

    G-20 देशों के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भेजे गए इस निमंत्रण पत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'प्रेसिडेट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के तौर पर संबोधित किया गया है।

    इसी के बाद से अटकलें हैं कि देश का नाम 'इंडिया' हटाकर केवल 'भारत' किया जा सकता है।

    बयान 

    केंद्र सरकार ने अटकलों पर क्या कहा है? 

    केंद्र सरकार ने देश का नाम बदले जाने की अटकलों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नाम बदलने की अटकलों को महज अफवाह बताया था।

    दूसरी तरफ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक साक्षात्कार में विपक्ष के आरोपों पर कहा था कि संविधान में 'इंडिया, अर्थात भारत' लिखा गया है और सभी लोगों को संविधान को पढ़ना चाहिए।

    निशाना 

    विपक्षी नेता केंद्र सरकार पर साध रहे हैं निशाना

    विपक्ष के कई नेता G-20 शिखर सम्मेलन का निमंत्रण पत्र सामने आने के बाद से ही केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

    विपक्ष का दावा है कि उनके गठबंधन INDIA की एकजुटता के डर से भाजपा सरकार देश का नाम बदलने की राजनीति कर रही है।

    कई नेताओं ने गठबंधन का नाम BHARAT करने का भी सुझाव दिया है, जिससे केंद्र सरकार की नाम बदलने की कोशिश के पीछे की असली मंशा का पता चल सके।

    नाम 

    UN ने नाम बदलने पर क्या कहा? 

    संयुक्त राष्ट्र (UN) ने शुक्रवार को भारत के नाम बदलने को लेकर छिड़े विवाद पर कहा था कि यदि कोई देश अपना नाम बदलने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सूचित करता है तो उसका नाम बदल दिया जाता है।

    UN महासचिव के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने NDTV को बताया, "जब भारत नाम बदलने की औपचारिकताएं पूरी कर लेगा और वह हमें सूचित करेंगे तो हम संयुक्त राष्ट्र के रिकॉर्ड में नाम बदल देंगे।"

    संबोधन 

    प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक नेताओं का भारत में किया स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और वैश्विक संगठनों के प्रमुखों का भारत में स्वागत किया।

    उन्होंने कहा, "भारत की G-20 की अध्यक्षता देश के अंदर और बाहर दोनों जगह समावेशन और 'सबका साथ' का प्रतीक बन गई है। यह भारत में लोगों का G-20 बन गया है। करोड़ों भारतीय इससे जुड़े हुए हैं। देश के 60 से अधिक शहरों में 200 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं।"

    संबोधन 

    यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा दिखाने वाला- प्रधानमंत्री मोदी 

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण समय है। ये वो समय है जब बरसों पुरानी चुनौतियां हम सभी से से नए समाधान मांग रही हैं। हमें मानव केंद्रित दृष्टिकोण के साथ निरंतर आगे बढ़ना होगा।"

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान अफ्रीकी यूनियन (AU) को G-20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने का भी ऐलान किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    G-20 शिखर सम्मेलन
    नरेंद्र मोदी
    G-20

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    G-20 शिखर सम्मेलन

    दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कैसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था? दिल्ली पुलिस
    प्रधानमंत्री मोदी बोले- 2047 तक विकसित देश होगा भारत; जातिवाद और सांप्रदायिकता की नहीं होगी जगह  नरेंद्र मोदी
    G-20 शिखर सम्मेलन: बाइडन, मैक्रों और शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी- रिपोर्ट G-20
    G-20 सम्मेलन: जिनपिंग के शामिल न होने से अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन निराश, बोले- उनसे जल्द मिलूंगा जो बाइडन

    नरेंद्र मोदी

    चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- चंदा मामा दूर के नहीं, बस एक टूर के चंद्रयान-3
    चंद्रयान-3: ISRO के भविष्य के मिशनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा? चंद्रयान-3
    BRICS का होगा विस्तार; मिस्त्र, ईरान, सऊदी अरब और अर्जेंटीना समेत 6 देश होंगे शामिल BRICS
    BRICS सम्मेलन में मोदी और जिनपिंग के बीच क्या बात हुई? चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया BRICS

    G-20

    श्रीनगर में G-20 बैठक के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डल झील पर MARCOS कमांडो तैनात  जम्मू-कश्मीर
    कश्मीर में G-20 बैठक: चीन ने आपत्ति जताते हुए बनाई दूरी, भारत ने दिया जवाब  पाकिस्तान समाचार
    श्रीनगर में आज से G-20 की ऐतिहासिक बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रीनगर
    क्या श्रीनगर में आयोजित हो रही G-20 समूह की बैठक बदलाव की तरफ इशारा करती है?  श्रीनगर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025