Loading...
भारत के शिकंजे से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहता था भगोड़ा नीरव मोदी

भारत के शिकंजे से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहता था भगोड़ा नीरव मोदी

संपादन Manoj Panchal
Mar 21, 2019
03:47 pm

क्या है खबर?

भारत में 13,000 करोड़ रुपये का पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाला करके भागा भगोड़ा नीरव मोदी भारत के शिंकजे से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी तक कराने की सोच रहा था। इसके अलावा वह कई देशों की नागरिकता लेने और इग्लैंड में एक बड़ी कंपनी खोलने की भी सोच रहा था। लेकिन उसके ये सारे पैंतरे नाकाम रहे और कल बुधवार को उसे लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसके प्रत्यर्पण पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

अन्य योजनाएं

अन्य देशों में शरण लेना चाहता था नीरव

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले जनवरी में देश से भागने के बाद नीरव मोदी ने पिछले 15 महीनों में भारत के शिकंजे से बचने के लिए कई योजनाएं बनाईं थी।

इस दौरान उसने ऑस्ट्रेलिया के नजदीक स्थित देश वानूआतू की नागरिकता लेने की कोशिश की।

भगोड़े नीरव ने सिंगापुर में स्थायी निवास और किसी तीसरे देश में सुरक्षित निवास के लिए इंग्लैंड में एक कानूनी कंपनी खोलने की कोशिश भी की थी।

प्लास्टिक सर्जरी

प्लास्टिक सर्जरी भी कराना चाहता था नीरव

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि नीरव अपना रूप बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराने की योजना भी बना रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, नीरव अपने मामा मेहुल चोकसी जितना चालाक नहीं था और इसी कारण पकड़ा गया।

चोकसी ने मार्च 2018 में घोटाला सामने आने से पहले 2017 में ही एंटीगुआ और बरमूडा की नागरिकता के लिए आवेदन कर दिया था, जबकि नीरव सोचता रहा कि उसे भारत के बाहर गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।

ADVERTISEMENT

PNB घोटाला

PNB घोटाले का मुख्य आरोपी है नीरव

नीरव और चोकसी ने फर्जी कागजों के सहारे भारत के कई बैंकों से कर्ज लिया था।

इस घोटाले में दोनों ने मिलकर भारत के बैंकों को कुल 13,000 करोड़ रुपये का चूना लगाया था।

चोकसी अभी एंटीगुआ और बरमूडा में रह रहा है, वहीं नीरव को कल लंदन में गिरफ्तार किया गया था।

उसके भारत प्रत्यर्पण पर लंदन की कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

सुनवाई के बाद ही साफ उसके भारत प्रत्यर्पण पर कुछ साफ हो पाएगा।

ADVERTISEMENT

रेड कॉर्नर नोटिस

नीरव के नाम जारी है रेड कॉर्नर नोटिस

बता दें कि भारत सरकार ने नीरव के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है।

इसके अलावा सरकार ने इंग्लैंड के अधिकारियों से उसके भारत प्रत्यर्पण की मांग भी की है।

इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) अभी तक देश-विदेश में उसकी 1,725.36 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

इसके अलावा नीरव मोदी के समूह से संबंधित 489.75 करोड़ रुपये के हीरे, सोना, बुलियन, आभूषण और अन्य कीमती सामान भी जब्त किया गया है।

ADVERTISEMENT