Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / भारत में सबसे तेजी से बढ़ रही है अरबपतियों की संख्या, मुंबई 12वां सबसे धनी शहर
  • देश

    भारत में सबसे तेजी से बढ़ रही है अरबपतियों की संख्या, मुंबई 12वां सबसे धनी शहर

    मुकुल तोमर
    लेखन
    मुकुल तोमर
    Mail
    अंतिम अपडेट Mar 07, 2019, 03:28 pm
    भारत में सबसे तेजी से बढ़ रही है अरबपतियों की संख्या, मुंबई 12वां सबसे धनी शहर
  • भारत में गरीब-अमीर के बीच बढ़ती खाई के बीच जारी एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में अरबपतियों की संख्या दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है।

    रिपोर्ट में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को दुनिया का 12वां सबसे धनी शहर बताया गया है। वह दुनिया के 20 सबसे महंगे प्रमुख आवासीय बाजारों में भी शामिल है।

    संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक की बुधवार को प्रकाशित 'द वेल्थ रिपोर्ट 2019' में यह जानकारी दी गई है।

  • इस खबर में
    भारत में 116 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है अरबपतियों की संख्या सबसे धनी और सबसे महंगे शहरों में मुंबई शामिल महाकरोड़पतियों में मुंबई, अरबपतियों में बेंगलुरू अव्वल
  • रिपोर्ट

    भारत में 116 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है अरबपतियों की संख्या

  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अरबपतियों की संख्या 116 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है।

    भारत में अरबपतियों की संख्या 2013 में 55 से बढ़कर 2018 में 119 हो चुकी है।

    इस दौरान करोड़पतियों की संख्या 2,51,000 से बढ़कर 3,26,052 हो गई।

    रिपोर्ट के अनुसार, एशिया में अरबपतियों की संख्या 27 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने की संभावना है और वह 4 साल में उत्तरी अमेरिका और यूरोप को पीछे छोड़ देगा।

  • मुंबई

    सबसे धनी और सबसे महंगे शहरों में मुंबई शामिल

  • रिपोर्ट में मुंबई को दुनिया का 12वां सबसे धनी शहर बताया गया है।

    सूची में लंदन ने न्यूयॉर्क को हटाते हुए अपना पहला नंबर वापस पाया है।

    इसके अलावा मुंबई दुनिया के सबसे महंगे प्रमुख आवासीय बाजारों में भी 16वें स्थान पर है।

    मुंबई में 100 वर्गमीटर जमीन खरीदने के लिए 10 लाख डॉलर चाहिए।

    अगर अन्य शहरों से तुलना करें तो इतनी कीमत में दिल्ली में 201 वर्गमीटर और बेंगलुरु में 334 वर्गमीटर जमीन खरीदी जा सकती है।

  • रिपोर्ट

    महाकरोड़पतियों में मुंबई, अरबपतियों में बेंगलुरू अव्वल

  • महाकरोड़पतियों के मामले में भी मुंबई का देश में पहले नंबर पर है।

    भारत के कुल 1947 महाकरोड़पतियों में से 797 मुंबई में रहते हैं। वहीं, दिल्ली में 211 और बेंगलुरू में 98 महाकरोड़पति रहते हैं।

    अगर अरबपतियों की बात करें तो बेंगलुरु 33, मुंबई में 19 और दिल्ली में 8 अरबपति रहते हैं।

    बता दें कि 7,200 करोड़ रुपए से ऊपर की संपत्ति वालों को अरबपति और 225 करोड़ रूपए की संपत्ति वालों को महाकरोड़पति माना जाता है।

  • भारत
  • मुंबई
  • दिल्ली
  • लंदन
  • बेंगलुरू
  •  
ताज़ा खबरें
  • MI बनाम RCB: रोमांचक मुकाबले ने बैंगलोर की जीत, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    MI बनाम RCB: रोमांचक मुकाबले ने बैंगलोर की जीत, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    खेलकूद
  • सैमसंग ने लॉन्च किया खास स्मार्ट मॉनीटर, दी गई है 'डू-इट-ऑल' स्क्रीन
    सैमसंग ने लॉन्च किया खास स्मार्ट मॉनीटर, दी गई है 'डू-इट-ऑल' स्क्रीन
    टेक्नोलॉजी
  • जल्द भारत में कदम रख सकती है टेस्ला, शोरूम के लिए तलाश रही जगह
    जल्द भारत में कदम रख सकती है टेस्ला, शोरूम के लिए तलाश रही जगह
    बिज़नेस
  • MI बनाम RCB: बैंगलोर के सामने 160 रनों का लक्ष्य, हर्षल पटेल ने लिए पांच विकेट
    MI बनाम RCB: बैंगलोर के सामने 160 रनों का लक्ष्य, हर्षल पटेल ने लिए पांच विकेट
    खेलकूद
  • भारत में दूसरी कोरोना वायरस लहर का कहर, 52 दिनों में सामने आए 21.34 लाख मामले
    भारत में दूसरी कोरोना वायरस लहर का कहर, 52 दिनों में सामने आए 21.34 लाख मामले
    देश
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021