Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंत्री ने दिए नाइट क्लब और बीच बंद करने संकेत
देश

मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंत्री ने दिए नाइट क्लब और बीच बंद करने संकेत

मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंत्री ने दिए नाइट क्लब और बीच बंद करने संकेत
लेखन भारत शर्मा
Mar 09, 2021, 07:28 pm 3 मिनट में पढ़ें
मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंत्री ने दिए नाइट क्लब और बीच बंद करने संकेत

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण ने सरकार और चिकित्सा विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। सरकार को कई जगहों पर लॉकडाउन जैसा संख्त फैसला लेना पड़ा है। मुंबई में भी हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। ऐसे में सरकार लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू जैसे सख्त फैसलों पर विचार कर रही है। राज्य के संरक्षक मंत्री असलम शेख ने इसके संकेत भी दिए हैं, लेकिन BMC ने इस तरह का कोई प्रस्ताव होने से इनकार किया है।

हालात
महाराष्ट्र में सोमवार को सामने आए 8,744 नए मामले

महाराष्ट्र में बिगड़ते हालातों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां सोमवार को 8,744 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 22,28,471 हो गई है और अब तक 52,500 की मौत हो गई। मुंबई में भी प्रतिदिन 1,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। धारावी में फिर से संक्रमण फैल रहा है। मुंबई संक्रमितों की कुल संख्या 3,34,583 पर पहुंच गई और अब तक 11,508 मौतें हो चुकी हैं।

लॉकडाउन
नासिक और ठाणे में लगाया गया आंशिक लॉकडाउन

महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों के बीच नासिक और ठाणे में मंगलवार से आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया है। नासिक जिला प्रशासन ने 15 मार्च से शादियों पर पाबंदी लगाई है। इसी तरह आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य दुकानें शाम 7 से सुबह 7 बजे तक बंद रहेगी। रेस्टोरेंट्स रात 9 बजे बंद होंगे। कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज भी बंद किए गए हैं। इसी तरह ठाणे में चिन्हित किए गए 16 हॉटस्पॉट में 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू किया गया है।

जानकारी
औरंगाबाद में भी लगाई गईं पाबंदियां

नासिक और ठाणे के अलावा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी बढ़ते कोरोना मामलों के कारण पाबंदियां लगाई गई हैं। जिले में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक वीकेंड पर बाजार, मॉल्स और सिनेमा घर बंद रहेंगे। अजंता-एलोरा की गुफाएं भी वीकेंड पर बंद रहेंगी।

चेतावनी
मुंबई में बंद किए जा सकते हैं नाइट क्लब और बीच- शेख

संरक्षक मंत्री असलम शेख ने कहा, "यदि कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी रही तो शहर में नाइट क्लबों के बंद होने की संभावना है। हम नाइट कर्फ्यू या आंशिक लॉकडाउन की संभावना से इनकार नहीं कर सकते।" उन्होंने आगे कहा, "कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से गेटवे ऑफ इंडिया और समुद्र तटों पर लोगों का आवागमन भी बंद किया जा सकता है।"

प्रतिक्रिया
लॉकडाउन और नाइट क्लबों को बंद करने का नहीं लिया कोई प्रस्ताव- काकानी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि अभी तक आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन, नाइट क्लब और समुद्र तटों को बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते संक्रमण के मामलों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने को लेकर मंगलवार शाम को अधिकारियों की बैठक होगी, लेकिन उसमें लॉकडाउन, नाइट क्लब और समुद्र तटों को बंद काने का प्रस्ताव नहीं है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
मुंबई
महाराष्ट्र
कोरोना वायरस
लॉकडाउन
ताज़ा खबरें
JEE मेन: 100 पर्सेंटाइल अंक पाने वाला उम्मीदवार इंजीनियरिंग को नहीं मानता सुरक्षित करियर
JEE मेन: 100 पर्सेंटाइल अंक पाने वाला उम्मीदवार इंजीनियरिंग को नहीं मानता सुरक्षित करियर करियर
CAT 2022: मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए इन टिप्स की मदद से करें तैयारी
CAT 2022: मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए इन टिप्स की मदद से करें तैयारी करियर
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं लाइफस्टाइल
भारत में टाटा पंच की जबरदस्त मांग, 10 महीने में एक लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी
भारत में टाटा पंच की जबरदस्त मांग, 10 महीने में एक लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी ऑटो
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद लाइफस्टाइल
मुंबई
डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई
डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई अजब-गजब
महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन
महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन राजनीति
ED ने संजय राउत को गिरफ्तार किया, किस मामले में हुई गिरफ्तारी?
ED ने संजय राउत को गिरफ्तार किया, किस मामले में हुई गिरफ्तारी? राजनीति
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 36 रुपये की कटौती, घरेलू में कोई बदलाव नहीं
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 36 रुपये की कटौती, घरेलू में कोई बदलाव नहीं देश
ये हैं भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक
ये हैं भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक लाइफस्टाइल
और खबरें
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र: आयकर विभाग ने जालना में छापेमारी कर जब्त की 390 करोड़ की संपत्ति
महाराष्ट्र: आयकर विभाग ने जालना में छापेमारी कर जब्त की 390 करोड़ की संपत्ति देश
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत देश
महाराष्ट्र: संजय राठौड़ को मंत्री बनाने पर सवाल, खुदकुशी मामले में सामने आ चुका है नाम
महाराष्ट्र: संजय राठौड़ को मंत्री बनाने पर सवाल, खुदकुशी मामले में सामने आ चुका है नाम राजनीति
महाराष्ट्र में 40 दिन बाद हुआ कैबिनेट का विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ
महाराष्ट्र में 40 दिन बाद हुआ कैबिनेट का विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ राजनीति
पात्रा चॉल भूमि घोटाला: संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पात्रा चॉल भूमि घोटाला: संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया राजनीति
और खबरें
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस: दिल्ली में फिर अनिवार्य किया गया मास्क, न पहनने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना
कोरोना वायरस: दिल्ली में फिर अनिवार्य किया गया मास्क, न पहनने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना देश
हैदराबाद के वेदांत को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मिली 1.3 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप
हैदराबाद के वेदांत को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मिली 1.3 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप करियर
दिल्ली में पाया गया ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट, अब तक क्या-क्या पता है?
दिल्ली में पाया गया ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट, अब तक क्या-क्या पता है? देश
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट राजनीति
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत देश
और खबरें
लॉकडाउन
कोरोना महामारी के बीच बढ़ी बच्चों की गुमशुदगी, एक साल में 59,000 से अधिक लापता- रिपोर्ट
कोरोना महामारी के बीच बढ़ी बच्चों की गुमशुदगी, एक साल में 59,000 से अधिक लापता- रिपोर्ट देश
चीन में लगा कोविड लॉकडाउन कैसे पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है?
चीन में लगा कोविड लॉकडाउन कैसे पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है? दुनिया
उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर, तीन दिनों में 8 लाख से अधिक मामले
उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर, तीन दिनों में 8 लाख से अधिक मामले दुनिया
उत्तर कोरिया में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, देशव्यापी लॉकडाउन लागू
उत्तर कोरिया में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, देशव्यापी लॉकडाउन लागू दुनिया
कोरोना महामारी के भयानक दौर से क्यों गुजर रहा चीन?
कोरोना महामारी के भयानक दौर से क्यों गुजर रहा चीन? दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022