NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जलगांव में 11-15 मार्च तक जनता कर्फ्यू का ऐलान
    देश

    महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जलगांव में 11-15 मार्च तक जनता कर्फ्यू का ऐलान

    महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जलगांव में 11-15 मार्च तक जनता कर्फ्यू का ऐलान
    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 10, 2021, 10:24 am 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जलगांव में 11-15 मार्च तक जनता कर्फ्यू का ऐलान

    कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए महाराष्ट्र के जलगांव जिले में तीन दिनों का 'जनता कर्फ्यू' लागू किया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश के तहत गुरुवार शाम 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक पूरे जिले में जनता कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं और कुछ विभागों की परीक्षाओं की छूट रहेगी। स्थानीय निकाय और पुलिस पर जनता कर्फ्यू का पालन कराने की जिम्मेदारी होगी। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    11-15 मार्च तक रहेगा जनता कर्फ्यू

    जिलाधिकारी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में बढ़ते मामले के चलते 11 मार्च की शाम 8 बजे लेकर 15 मार्च की सुबह 8 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया जा रहा है। बता दें कि पिछले साल मार्च में लॉकडाउन की घोषणा से पहले एक दिन का जनता कर्फ्यू लगाया गया था। इसमें आम लोगों के अपने घरों में रहने की अपील की जाती है ताकि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिल सके।

    नासिक और ठाणे में भी पाबंदियां लागू

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए जलगांव की तरह नासिक और ठाणे में भी कड़ी पाबंदियां लगा दी गई हैं। नासिक में जिला प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन के साथ-साथ कई कड़ी पाबंदियों का भी ऐलान किया है जो मंगलवार से लागू होंगी। वहीं ठाणे में कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट इलाकों को 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और इस बीच केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

    नासिक में 15 मार्च के बाद शादियों पर प्रतिबंध

    नासिक जिला प्रशासन ने कहा कि जिले में 15 मार्च से किसी भी शादी की इजाजत नहीं होगी। जिन शादियों की पहले ही इजाजत दी जा चुकी है, उन्हें 15 मार्च तक अपना कार्यक्रम निपटाना होगा। इसी तरह ठाणे में कोरोना के हॉटस्पॉट इलाकों में मंगलवार से 31 मार्च तक लॉकडाउन लगा दिया है। जिले में अब तक ऐसे 16 हॉटस्पॉट की पहचान हो चुकी है और इन सभी जगहों पर लॉकडाउन लगेगा।

    मुंबई में भी पाबंदियों के संकेत

    मुंबई में भी कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। ऐसे में सरकार लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू जैसे सख्त फैसलों पर विचार कर रही है। राज्य के संरक्षक मंत्री असलम शेख ने इसके संकेत भी दिए हैं। शेख ने कहा, "यदि कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी रही तो शहर में नाइट क्लबों के बंद होने की संभावना है। हम नाइट कर्फ्यू या आंशिक लॉकडाउन की संभावना से इनकार नहीं कर सकते।"

    महाराष्ट्र में संक्रमण की क्या स्थिति?

    कोरोना वायरस के कारण देश के सर्वाधिक प्रभाविर राज्य महाराष्ट्र में बीते दिन 9,927 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 56 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 22,38,398 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 52,556 लोगों की मौत हुई है।

    देशभर में 1.12 करोड़ लोग संक्रमित

    अगर पूरे देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,921 नए मामले सामने आए और 133 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,12,62,707 हो गई है। इनमें से 1,58,063 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,84,598 हो गई है। बता दें, अमेरिका के बाद भारत कोरोना से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    ठाणे
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    मुंबई

    मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंत्री ने दिए नाइट क्लब और बीच बंद करने संकेत महाराष्ट्र
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने हाल ही में मुंबई में खरीदा घर बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई करने वाले पेडलर समेत तीन लोग गिरफ्तार गोवा
    पूजा भट्ट 'बॉम्बे बेगम्स' में राहुल बोस के साथ रोमांटिक अवतार में आएंगी नजर नेटफ्लिक्स

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,599 नए मरीज, महाराष्ट्र में 11,000 से अधिक मामले भारत की खबरें
    सिर्फ महाराष्ट्र और पंजाब ही नहीं, इन राज्यों में भी बढ़ रहे कोरोना के मरीज हरियाणा
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,711 नए मामले, 100 मरीजों की मौत भारत की खबरें

    ठाणे

    कोरोना वायरस: बढ़ते मामलों के कारण महाराष्ट्र के नासिक और ठाणे में लगाया गया आंशिक लॉकडाउन कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: महिला की आवाज में बात कर दुकानदारों से धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार मुंबई
    महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में ढही तीन मंजिला इमारत; 10 लोगों की मौत, 20 फंसे मुंबई
    महाराष्ट्र: कोरोना जांच के लिए अस्पताल आने वाले सभी शवों का होगा एंटीजन टेस्ट मुंबई

    कोरोना वायरस

    वैक्सीनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? भारत की खबरें
    पेरिस: अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या तीन महीने में सबसे अधिक, लेकिन लॉकडाउन नहीं पेरिस
    सही तरीके से मास्क न पहनने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करें एयरलाइंस- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली
    सुरक्षित है 'कोवैक्सिन', 2-8 डिग्री पर किया जा सकता है स्टोर- लैंसेट रिपोर्ट भारत की खबरें

    लॉकडाउन

    अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान'- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    भारत को 'आंशिक स्वतंत्र' बताने वाली रिपोर्ट पर सरकार की प्रतिक्रिया, अनुचित और भ्रामक बताया भारत की खबरें
    ब्राजील में कोरोना महामारी के कारण हालात चिंताजनक, रोजाना हो रहीं रिकॉर्ड मौतें ब्राजील
    आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 30 जुलाई को होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023