NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 96,982 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 47,288
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 96,982 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 47,288
    देश

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 96,982 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 47,288

    लेखन भारत शर्मा
    April 06, 2021 | 11:00 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 96,982 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 47,288

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 96,982 नए मामले सामने आए और 446 मरीजों की मौत हुई है। ऐसे में पिछले दिन की तुलना में मामलों में 6,608 मरीजों की कमी आई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,26,86,049 हो गई है। इनमें से 1,65,547 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7,88,223 हो गई है।

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 50,143 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 50,143 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,17,32,279 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 92.80 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,11,612 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 25.02 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 30,57,885 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 56,033 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 11,37,590 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,680 मौतें हुई हैं। इसी तरह 10,20,434 मामलों और 12,657 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,09,902 मामलों और 7,244 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 47,288 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 155 मरीजों की मौत हुई। पिछले दिन की तुलना में यहां 9,786 की कमी आई है। इसी तरह केरल में 2,357 लोगों को संक्रमित पाया गया और 12 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 1,326 नए मामले सामने आए और पांच मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 5,279 मामले सामने आए और 32 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 8,31,10,926 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 40,05,763 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    दुनियाभर में 13.17 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 13.17 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 28.60 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.07 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.55 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.30 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.32 लाख मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    महामारी

    भारत की खबरें

    यूनाइटेड किंगडम: हर हफ्ते मुफ्त में दो कोरोना टेस्ट करवा सकेंगे लोग यूनाइटेड किंगडम (UK)
    हीरो ने इन बाइक्स के दामों में किया 3,000 रुपये तक का इजाफा, जानें नई कीमतें ऑटोमोबाइल
    कोरोना: पांच महीने बाद दुनिया में फिर भारत में आ रहे सबसे अधिक दैनिक मामले अमेरिका
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 93,249 नए मरीज, महाराष्ट्र में लगभग 50,000 मामले महाराष्ट्र

    कर्नाटक

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भ्रष्टाचार के मामले पर लगी रोक भ्रष्टाचार
    कर्नाटक: शराबी व्यक्ति ने लगाई घर में आग, पत्नी और बच्चे समेत छह की मौत आग त्रासदी
    कोरोना: कर्नाटक में मई अंत तक जारी रह सकती है महामारी की दूसरी लहर- स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस
    मंगलौर: मंदिर को अपवित्र करने वाले दो आरोपियों का "दैवीय प्रकोप" से बचने के लिए आत्मसमर्पण देश

    महाराष्ट्र

    अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद दिलीप पाटिल हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले गृह मंत्री बॉम्बे हाई कोर्ट
    महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन के कारण 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को नहीं होगी रिलीज- रिपोर्ट मुंबई
    महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दिया, भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप बॉम्बे हाई कोर्ट
    महाराष्ट्र: पाबंदियों ने बढ़ाई प्रवासी मजदूरों की चिंता, वापस घर लौटने पर कर रहे विचार मुंबई

    कोरोना वायरस

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    कोरोना: बिहार में कोचिंग बंद कराने गई टीम पर छात्रों का हमला, करनी पड़ी हवाई फायरिंग बिहार
    गुजरात: राजकोट में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली महिलाओं को गिफ्ट में मिल रहा है सोना गुजरात
    दिल्ली में 24 घंटे खुले रहेंगे वैक्सीनेशन केंद्र, किसी भी समय वैक्सीन लगवा सकेंगे लोग दिल्ली

    महामारी

    कोरोना: महाराष्ट्र में कम पड़ने लगे इंतजाम, मांग बढ़ने से ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमतें आसमान पर महाराष्ट्र
    छत्तीसगढ़: कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच अस्पतालों में लगे शवों के ढेर भारत की खबरें
    कोरोना: अप्रैल के मध्य में चरम पर होगी दूसरी लहर, सबसे प्रभावित राज्य होगा पंजाब- विशेषज्ञ महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: दो महीनों में पंजाब में बढ़े सबसे अधिक सक्रिय मामले, 12 गुना हुआ इजाफा दिल्ली
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023