Page Loader
शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 63 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा 
शेयर बाजार हरे निशान पर बंद (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 63 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा 

Jul 16, 2025
04:27 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (16 जुलाई) बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 63 अंक की बढ़त के साथ आज 82,634.48 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 16 अंक चढ़कर 25,212.05 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 7 अंक की गिरावट के साथ 16,776.25 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज पतंजलि फूड्स, हिंदपेट्रो और LIC हाउसिंग फाइनेंस ने क्रमशः 6.60 फीसदी, 2.92 फीसदी और 2.92 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। टाटा पावर और PNB के शेयरों में भी क्रमशः 2.67 फीसदी और 2.43 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। पेज इंडस्ट्रीज, अंबर इंटरप्राइजेज, ICICI प्रूडेंडिया, PB फिनटेक और श्रीराम फाइनेंस क्रमशः 3.82 फीसदी, 3.05 फीसदी, 2.84 फीसदी, 2.57 फीसदी और 2.35 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत हुई कम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.10 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।