NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस पर काबू पाने की कवायद के बीच फिर से हो रहे लॉकडाउन
    अगली खबर
    कोरोना वायरस पर काबू पाने की कवायद के बीच फिर से हो रहे लॉकडाउन

    कोरोना वायरस पर काबू पाने की कवायद के बीच फिर से हो रहे लॉकडाउन

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 14, 2020
    10:02 pm

    क्या है खबर?

    दो महीने से अधिक समय का कठिन लॉकडाउन झेलने के बाद देश अब अनलॉक की प्रक्रिया से गुजर रहा है। वर्तमान में अनलॉक-2 चल रहा है, लेकिन देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या नौ लाख के पार पहुंच गई है।

    ऐसे में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अब राज्य सरकारें अपने स्तर पर लॉकडाउन लागू करने के लिए मजबूर हो गई हैं। कई राज्यों में तो लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

    सबसे पहले

    अनलॉक-1 के बीच सबसे पहले गुवाहाटी में लागू किया लॉकडाउन

    केंद्र सरकार की ओर अनलॉक-1 लागू किए जाने के बाद असम की राजधानी गुवाहाटी में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लग गए।

    इसको देखते हुस सरकार ने 28 जून को गुवाहाटी शहर में सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया। यहां कि किराना स्टोर भी बंद कर दिए गए। यहां 19 जुलाई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

    इसके बाद 6 जुलाई को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम और 10 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना लॉकडाउन लगाया था।

    बिहार

    बिहार में 31 जुलाई तक लागू रहेगा लॉकडाउन

    गत 10 जुलाई को पटना में सात दिन का लॉकडाउन लागू करने के बाद भी बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने मंगलवार को पूरे राज्य में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है।

    इसकी गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है। इसी तरह पश्चिम बंगाल सरकार ने भी राज्य के कंटेनमेंट और बफर जोन में 31 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन लागू कर रखा है। इसी तरह अन्य राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं।

    जानकारी

    बेंगलुरू में 22 जुलाई तक लागू किया लॉकडाउन

    कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी बेंगलुरू के शहरी क्षेत्र में मंगलवार रात 8 बजे से लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है। यह आगामी 22 जुलाई तक जारी रहेगा। सरकार ने इसकी गाइडलाइंस जारी कर दी है।

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के इन जिलों में लागू किया गया है लॉकडाउन

    बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के बाद अब जिला मुख्यालय रूद्रपुर और बाजपुर में भी मंगलवार से तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

    यहां आवश्यक सेवाओं के अलावा बाजार, कार्यालय आदि सब बंद रहेंगे। इसी तरह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम द्वारा गत रविवार से लागू किए गए लॉकडाउन को 19 जुलाई बढ़ा दिया गया है।

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन

    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन यानी हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का फैसला किया है।

    इसके लिए सभी जिलाधिकारियों ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य में अब शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक बाजार बंद रहेंगे।

    इसी तरह मध्य प्रदेश सरकार ने प्रत्येक रविवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है।

    जानकारी

    नागालैंड में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

    नगालैंड सरकार ने राज्य में जारी लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय किया है। पहले यह लॉकडाउन 16 जुलाई तक लागू था, लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने इसे 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया है।

    कारण

    राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस का संक्रमण

    देश में स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लागू किए जाने का सबसे बड़ा कारण है कि इन राज्यों में अब तेजी से संक्रमण फैल रहा है।

    बिहार में वर्तमान में संक्रमितों की संख्या 17,959 और 160 मौत, महाराष्ट्र में 2,60,924 और 10,482, कर्नाटक में 41,581 और 757, असम में 16,806 और 36, उत्तर प्रदेश में 38,130 और 955, पश्चिम बंगाल में 31,448 और 956, उत्तराखंड में 3,608 और 49, मध्य प्रदेश में 18,207 और 663 लोगों की मौत हो चुकी है।

    लापरवाही

    लापरवाही बरतने जाने के कारण भी बढ़ रहा संक्रमण

    देश में संक्रमण के तेजी से बढ़ने का एक प्रमुख कारण यह भी सामने आया है कि अनलॉक में छूट दिए जाने के बाद से पुलिस औश्र प्रशासन ने भी सख्ती बरतना कम कर दिया है।

    इसके कारण लोग मास्क पहनने और सोशल डिस्टैंसिंग जैसे आवश्यक उपायों का पालन करने में लापरवाही बरतने लगे हैं।

    हाल ही में बिहार, राजस्थान, केरल और उत्तराखंड में शादी समारोह में भीड़ जुड़ने से दर्जनों लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    अर्थव्यवस्था

    लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है बुरा असर

    केंद्र सरकार की ओर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अनलॉक लागू कर दिया गया है, लेकिन लापरवाही के कारण बढ़ते संक्रमण से राज्य सरकारें अपने स्तर पर लॉकडाउन लागू करती जा रही है।

    इससे देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसका कारण है कि किसी भी शहर या राज्य की बिगड़ी अर्थव्यवस्था सीधे तौर पर देश की अर्थव्यवस्था पर असर डालती है। ऐसे में बढ़ते लॉकडाउन खतरे का भी संकेत हैं।

    जानकारी

    भारत में यह है कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटों में 28,498 नए मामले सामने आए और 553 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 9,06,752 हो गई है, वहीं 23,727 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,11,565 हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    मध्य प्रदेश
    बिहार
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस से जुड़ी अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए 'कोरोना वॉरियर्स' भर्ती कर रहा कर्नाटक भारत की खबरें
    कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर से शख्स ने की आत्महत्या दिल्ली
    कोरोना वायरस: राजस्थान में हुई पहली मौत, 73 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम गुजरात
    यहां 10वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, 42 हजार रुपये तक मिल सकता है वेतन शिक्षा

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: छह वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, आंखें फोड़कर जान से मारने का प्रयास रेप
    कोरोना वायरस: अहमदाबाद में मुंबई से भी अधिक है मरीजों की मृत्यु दर गुजरात
    मध्य प्रदेश: लॉकडाउन के बीच सात लोगों द्वारा युवती से गैंगरेप, भाई को कुएं में फेंका क्राइम समाचार
    ग्वालियर: जेल में बंद हत्या के आरोपी ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया ग्वालियर

    बिहार

    अगले महीने की शुरुआत से 200 नॉन-एसी ट्रेनें चलाएगा रेलवे, ऑनलाइन बुक होंगी टिकट गृह मंत्रालय
    अलग-अलग राज्यों में हुए सड़क हादसों में 22 प्रवासी मजदूरों की मौत ओडिशा
    बिहार के 20 लाख प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए चलाई जाएंगी 800 स्पेशल ट्रेनें महाराष्ट्र
    बिहार में शर्मसार हुई मानवता, कोरोना वायरस संक्रमित के शव को कुत्तों ने खाया आत्महत्या

    उत्तर प्रदेश

    कानपुर: सरकारी बालिका गृह की 57 लड़कियां कोरोना वायरस संक्रमित, दो नाबालिग समेत सात गर्भवती योगी आदित्यनाथ
    नेपाल ने भारतीय सीमा में दफनाया कोरोना संक्रमित का शव, शिकायत के बाद मानी गलती भारत की खबरें
    टिक-टॉक "स्टार" ने एकतरफा प्यार में की युवती की हत्या, पुलिस ने दबोचा हत्या
    चाय में कम चीनी डालने से गुस्साए पति ने काट दिया गर्भवती पत्नी का गला, मौत हत्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025