NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: अहमदाबाद में मुंबई से भी अधिक है मरीजों की मृत्यु दर
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: अहमदाबाद में मुंबई से भी अधिक है मरीजों की मृत्यु दर

    कोरोना वायरस: अहमदाबाद में मुंबई से भी अधिक है मरीजों की मृत्यु दर

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 28, 2020
    05:24 pm

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है और नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और महाराष्ट्र में मुंबई सबसे अधिक प्रभावित है।

    मुंबई की उच्च मृत्यु दर ने सबको चिंता में डाला हुआ है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मुंबई से ज्यादा मृत्यु दर गुजरात के अहमदाबाद में है।

    आइए आपको आंकड़ों के जरिए पूरी स्थिति समझाते हैं।

    मृत्यु दर

    अहमदाबाद में 4.71% की दर से हो रही है संक्रमितों की मौत

    भारत में मंगलवार तक कोरोना से 934 मौतें हुई हैं और राष्ट्रीय मृत्यु दर 3.17% है। इसी तरह अहमदाबाद में सोमवार तक 2,167 संक्रमितों मे से 4.71% की दर से 102 लोगों की मौत हुई है।

    मुंबई में 5,589 संक्रमितों से 3.91% की दर से 219 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में मुंबई की मृत्यु दर अहमदाबाद से 0.80% कम है।

    इसी तरह दिल्ली में 3,108 संक्रमितों में से 1.73% की दर से 54 की मौत हुई है।

    सबसे ज्यादा

    देश में मध्य प्रदेश की है सबसे अधिक मत्यु दर

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सबसे अधिक मृत्यु दर मध्य प्रदेश की है। वहां मंगलवार तक 2,168 संक्रमितों में से 5.07% की दर से 110 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे नंबर आता है गुजरात का, जहां अब तक 4.56% की दर से 3,548 संक्रमितों में से 162 की मौत हुई है।

    इसी तरह महाराष्ट्र में 4.29% की दर से 8,590 संक्रमितों में से 369 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में मध्य प्रदेश की हालत सबसे गंभीर है।

    राजस्थान

    राजस्थान में 2.03% की दर से हो रही है मौत

    स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार राजस्थान में मंगलवार सुबह तक 2.03% की दर से 2,262 संक्रमितों में से 46 लोगों की मौत हुई है।

    इसी प्रकार आंध्र प्रदेश में अब तक 2.62% की दर से 1,183 संक्रमितों में से 31 की मौत हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में 1.58% की दर से 1,955 संक्रमितों से 31 लोगों की मौत हुई है।

    इसके अलावा तमिलनाडु में 1.23% की दर से 1,937 संक्रमितों से 24 लोगों की मौत हुई है।

    जोन

    गुजरात के तीन जिले हैं रेड जोन में शामिल

    कोरोना से निपटने के लिए गुजरात सरकार ने तीन जिलों को रेड जोन में शामिल किया है। वहीं 13 जिलो को ऑरेंज जोन और 17 जिलों को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है।

    जिन जिलों में 100 से अधिक संक्रमण के मामले हैं उन्हें रेड जोन, जिन जिलों में 10 से 99 तक संक्रमण के मामले हैं उन्हें ऑरेंज जोन और 10 से कम संक्रमण वाले जिलों को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है।

    अपील

    नगर निगम आयुक्त ने की वृद्धों की देखभाल की अपील

    अहमदाबाद में बढ़ती मृत्यु देर को देखते हुए नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने लोगों से 60 साल से अधिक उम्र के वृद्धों की देखभाल करने की अपील की है।

    उन्होंने कहा, "कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा वृद्धों को ही है। वृद्धों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और वह अन्य बीमारियों से भी ग्रसित होते हैं। ऐसे में यदि उनकी उचित देखभाल नहीं की गई तो वह जल्दी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं।"

    वर्तमान स्थिति

    देश और गुजरात में यह है कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति

    भारत में मंगलवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस के 29,435 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 934 लोगों की मौत हुई है।

    वर्तमान में 21,632 सक्रिय मामले हैं और 6,869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

    पिछले 24 घंटे में 1,534 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 62 लोगों की मौत हो गई। कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद पहली बार इतनी संख्या में एक ही दिन में लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    गुजरात
    अहमदाबाद
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    मध्य प्रदेश

    खतरे में कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार? भाजपा पर विधायकों को बंधक बनाने का आरोप दिग्विजय सिंह
    बीते एक साल में देश में प्राकृतिक आपदाओं से हुई लगभग ढाई हजार लोगों की मौत गृह मंत्रालय
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार की बढ़ी मुश्किलें, एक विधायक ने दिया इस्तीफा दिग्विजय सिंह
    केरल: महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर थानों की जिम्मेदारी संभालेंगी महिलाएं केरल

    गुजरात

    अहमदाबाद: ट्रंप को झुग्गियां न दिखे इसलिए 600 मीटर लंबी दीवार बना रहा नगर निगम भारत की खबरें
    गुजरात: मासिक धर्म आए या नहीं, जांच के लिए जबरदस्ती उतरवाए गए छात्राओं के कपड़े देश
    पत्नी की याद में पति ने बनवाया मंदिर, रोजाना करते हैं पूजा-अर्चना अजब-गजब खबरें
    गुजरात: मिसाइल लॉन्चिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान पाकिस्तान ले जा रहे जहाज को रोका गया चीन समाचार

    अहमदाबाद

    प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया 'वन नेशन वन कार्ड', जानिये इससे जुड़ी खास बातें देश
    इंदौर लगातार तीसरे साल देश का सबसे स्वच्छ शहर, भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी छत्तीसगढ़
    मुंबई-अहमदाबाद के बाद देश में 10 नए रूटों पर चलेगी बुलेट ट्रेन, आज होगी अहम बैठक भारत की खबरें
    सावधान! इन शहरों में PUBG खेला तो हो सकती है जेल गुजरात

    कोरोना वायरस

    लॉकडाउन के बावजूद अपने घर से "गायब" हैं कनिका कपूर? बॉलीवुड समाचार
    भारत में घर पर मास्क बनाने की मुहिम चलाने के पीछे इस महिला वैज्ञानिक का हाथ भारत की खबरें
    जैसलमेर में फंसे छात्र से पश्चिम बंगाल जाने के लिए मांगा 60,000 रुपये टैक्सी किराया पश्चिम बंगाल
    भारत में कोरोना वायरस की वृद्धि दर 15 मार्च के बाद सबसे कम भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025