NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: छह वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, आंखें फोड़कर जान से मारने का प्रयास
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: छह वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, आंखें फोड़कर जान से मारने का प्रयास

    मध्य प्रदेश: छह वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, आंखें फोड़कर जान से मारने का प्रयास

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 23, 2020
    07:13 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक ओर तो लॉकडाउन लागू हैं, वहीं दूसरी ओर महिला और बच्चों के खिलाफ अपराध जारी हैं।

    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने और आंख फोड़कर जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

    मासूम को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

    वारदात

    आरोपी ने घर के बाहर खेल रही मासूम का किया अपहरण

    पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे मासूम बालिका अपने घर के बाद दोस्तों के साथ खेल रही थी, उसी दौरान आरोपी उसका अपहरण कर ले गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।

    गुरुवार दोपहर बालिका घर के पास ही स्थित एक किसान के बाड़े में घायल अवस्था में पड़ी मिली।

    पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया।

    कार्रवाई

    संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    पुलिस अधीक्षक चौहान ने बताया कि आरोपी ने मासूम से दुष्कर्म करने के बाद उसकी आंखें फोड़कर जान से मारने का प्रयास भी किया है।

    बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल सका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

    इसके अलावा अन्य जिला पुलिस को भी अलर्ट पर रखा है। उन्होंने बताया कि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी

    मुख्यमंत्री ने दिए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश

    मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के आदेश दिए हैं। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन भी दिया है।

    पहले भी हुई वारदात

    गत सप्ताह किशोरी का अपहरण कर तीन घंटे तक किया दुष्कर्म

    हैरान करने वाली बात यह है कि देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में एक सप्ताह में दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है।

    इससे पहले गत 18 अप्रैल को भी कुछ आरोपी अस्पताल जा रही एक 17 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसे भोपाल के गोविंदपुरा स्थित भेल टाउनशिप में ले गए थे।

    जहां आरोपियों ने तीन घंटे तक उसका दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने छात्रा को मयूर पार्क के पास छोड़ दिया था।

    जानकारी

    पुलिस चौकियों के आगे से निकलने पर भी नहीं रोका

    आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय शफीक खान और उसके दोस्त आबिद के रूप में हुई। घटना ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े किए थे। आरोपी उसे पुलिस चौकी के आगे होकर ले गए थे, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं रोका था।

    बैंक मैनेजर

    दृष्टिहीन महिला बैंक मैनेजर से घर में घुसकर किया दुष्कर्म

    इन घटनाओं से पहले गत 17 अप्रैल की रात को भी अज्ञात युवक ने एक 53 वर्षीय दृष्टिहीन महिला बैंक मैनेजर के घर में घुसकर उसका दुष्कर्म किया था।

    आरोपी खुली हुई बालकनी के रास्ते घर में दाखिल हुआ था और वारदात के बाद घर के दरवाजों को बाहर से बंद कर फरार हो गया था।

    वारदात के दौरान पीड़िता का पति और परिवार अपने पैतृक निवासी स्थान राजस्थान के सिरोह में गए हुए थे और लॉकडाउन में फंस गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    रेप
    क्राइम समाचार
    शिवराज सिंह चौहान

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने नकली विमानों के जरिए पाकिस्तान को कैसे दिया चकमा? पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन से राज कर रही 'रेड 2', तीसरे शुक्रवार भी बजा डंका अजय देवगन

    मध्य प्रदेश

    बिहार विधानसभा में NRC के खिलाफ प्रस्ताव पास, नया NPR भी नहीं होगा लागू बिहार
    खतरे में कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार? भाजपा पर विधायकों को बंधक बनाने का आरोप दिग्विजय सिंह
    बीते एक साल में देश में प्राकृतिक आपदाओं से हुई लगभग ढाई हजार लोगों की मौत गृह मंत्रालय
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार की बढ़ी मुश्किलें, एक विधायक ने दिया इस्तीफा दिग्विजय सिंह

    रेप

    उन्नाव गैंगरेप केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, धरने पर बैठे अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ
    बिहार: पुलिस को मिली दो महिलाओं की अधजली लाश, तीन दिन बाद भी नहीं हुई पहचान बिहार
    निर्भया कांड के एक दोषी की राष्ट्रपति से मांग, अपनी दया याचिका रद्द करने को कहा दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: केस वापस लेने से मना करने पर रेप पीड़िता पर एसिड अटैक उत्तर प्रदेश

    क्राइम समाचार

    बिहार: हवस की भूख में पागल दरिंदों ने HIV पॉजीटिव महिला से किया गैंगरेप बिहार
    सत्ता सुख के लिए लोगों को गोली मारने को तैयार भाजपा नेता, अब आया ये बयान दिल्ली
    कोलकाता: संबंध बनाकर ली 182 युवतियों की अश्लील तस्वीरें, ब्लैकमेल कर हड़पे लाखों रुपये कोलकाता
    रेप के दोषी ने तिहाड़ जेल में लगाई फांसी, दो दिन बाद मौत दिल्ली पुलिस

    शिवराज सिंह चौहान

    बीजेपी ने मध्यप्रदेश के लिए जारी किया 'दृष्टिपत्र', मुफ्त स्कूटी और 10 लाख रोजगार का वादा भाजपा समाचार
    पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी नतीजे, कौन कहां कितने वोट से जीता वसुंधरा राजे
    मध्यप्रदेशः सचिवालय में वंदे मातरम गाने पर अस्थायी रोक, विपक्ष ने बोला सरकार पर हमला भारत की खबरें
    विवादों के बीच मध्यप्रदेश सरकार का नया फैसला- पुलिस बैंड के साथ गाया जाएगा वंदे मातरम मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025