NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र में और कड़ी हुईं कर्फ्यू की पाबंदियां, नियमों के उल्लंघन पर होगा भारी जुर्माना
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में और कड़ी हुईं कर्फ्यू की पाबंदियां, नियमों के उल्लंघन पर होगा भारी जुर्माना

    महाराष्ट्र में और कड़ी हुईं कर्फ्यू की पाबंदियां, नियमों के उल्लंघन पर होगा भारी जुर्माना

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 22, 2021
    10:32 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले से लागू पाबंदियों को और कड़ा कर दिया है। राज्य सरकार ने इन पाबंदियों के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है।

    नई पाबंदियां आज शाम यानी गुरुवार को रात 8 बजे से प्रभावी हो जाएंगी और 1 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगी।

    आइये, जानते हैं कि इस आदेश के बाद राज्य में कौन सी नई पाबंदियां लागू होंगी।

    महाराष्ट्र

    आम लोगों के लिए यातायात पर लगी पाबंदियां

    राज्य में आम लोग बिना किसी मेडिकल कारण के लोकल ट्रेनों, मेट्रो, बसों और यातायात के दूसरे वाहनों में सफर नहीं कर सकेंगे। हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और वैक्सीनेशन के लिए जाने वालों को इससे छूट दी गई है। बिना वजह बाहर निकलने पर 10,000 रुपये का जुर्माना होगा।

    सभी सरकारी और निजी कार्यालयों के केवल 15 फीसदी स्टाफ के साथ संचालित होंगे। हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़े कार्यालयों को इस पाबंदी से छूट रहेगी।

    महाराष्ट्र

    शादी समारोह में अधिकतम 25 मेहमान हो सकेंगे शामिल

    सरकार ने राज्य में होने वाले शादी समारोहों में मेहमानों की संख्या घटाकर 25 कर दी है। इसके अलावा कोई भी ऐसा समारोह दो घंटे से अधिक समय तक नहीं चल सकेगा।

    आदेश में कहा गया है कि जो परिवार इस नियम का उल्लंघन करेंगे, उन पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और जहां समारोह हो रहा है, उस जगह को महामारी जारी रहने तक बंद कर दिया जाएगा।

    महाराष्ट्र

    13 अप्रैल को हुई थी कर्फ्यू की घोषणा

    कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 13 अप्रैल को राज्य के नाम संबोधन के दौरान महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए धारा 144 लागू करते हुए सख्त कर्फ्यू का ऐलान किया था। इसके साथ ही 'ब्रेक द चेन' अभियान शुरू किया था।

    इसके तहत सरकार ने पहले से ही गैर-जरूरी गतिविधियों और सेवाओं पर रोक लगा दी थी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र कोरोना से देश का सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र में क्या है संक्रमण की स्थिति?

    महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना के 67,468 नए मामले सामने आए और 568 मरीजों की मौतें हुईं। महामारी की शुरुआत के बाद राज्य में एक दिन में हुई ये सबसे ज्यादा मौतें हैं।

    इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 40,27,827 हो गई है, जिनमें से 61,911 लोगों की मौत हो चुकी है।

    संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात बेहद खराब हो चुके हैं और स्वास्थ्य इंतजाम कम पड़ने लगे हैं।

    कोरोना वायरस

    भारत में बीते दिन मिले रिकॉर्ड मरीज

    अगर पूरे देश की बात करें तो बीते दिन भारत में कोरोना के 3,14,835 नए मामले सामने आए और 2,104 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,59,30,965 हो गई है। इनमें से 22,91,428 सक्रिय मामले हैं और 1,84,657 लोगों की मौत हुई है।

    अमेरिका के बाद भारत महामारी से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 1.61 लाख मामले, 879 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    भारत को मिली एक और कोरोना वैक्सीन, DCGI ने दी स्पूतनिक-V के इस्तेमाल की मंजूरी वैक्सीन समाचार
    लॉन्च के महज छह महीनों के भीतर बुक हुईं 50,000 से अधिक नई महिंद्रा थार ऑटोमोबाइल
    मध्य प्रदेश: सरकारी अस्पताल में लोग खुद कर रहे कोरोना टेस्ट, माली इकट्ठे कर रहा सैंपल मध्य प्रदेश

    मुंबई

    IPL: मुंबई में नाइट कर्फ्यू के बावजूद टीमों को रात में ट्रेनिंग करने की छूट मिली इंडियन प्रीमियर लीग
    महाराष्ट्र: नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन का मनोरंजन जगत पर पड़ेगा व्यापक असर महाराष्ट्र
    कोरोना प्रकोप के कारण FWICE ने कलाकारों को पर्सनल स्टाफ में कटौती करने का अनुरोध किया महाराष्ट्र
    सोनू सूद के नाम पर ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार, अभिनेता ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते सामने आए लगभग 1.32 लाख मामले, अब तक के सर्वाधिक भारत की खबरें
    अमेरिका: घर में मिला भारतीय दंपति का शव, बालकनी में रो रही थी बेटी भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक 11 लाख हो सकते हैं कोरोना के सक्रिय मामले- स्वास्थ्य विभाग मुंबई
    खुराकों की कमी के चलते मुंबई के 71 वैक्सीनेशन केंद्र बंद, लोगों ने किया प्रदर्शन मुंबई

    कोरोना वायरस

    कोरोना वैक्सीन: सरकार ने SII और भारत बायोटेक को जुलाई तक का अग्रिम भुगतान किया- रिपोर्ट केंद्र सरकार
    कोरोना: विदेशों से आ रही वैक्सीनों पर आयात शुल्क नहीं लगाएगा भारत- रिपोर्ट वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: अक्टूबर में ही सामने आ गया था डबल म्यूटेंट वेरिएंट, अब बना 'ट्रिपल म्यूटेंट' कोरोना का नया स्ट्रेन
    उत्तर प्रदेश: पांच जिलों में नहीं लगेगा लॉकडाउन, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का आदेश रोका उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025