NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में पहली बार सामने आए तीन लाख से अधिक मामले, 2,100 से ज्यादा मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में पहली बार सामने आए तीन लाख से अधिक मामले, 2,100 से ज्यादा मौतें

    कोरोना: देश में पहली बार सामने आए तीन लाख से अधिक मामले, 2,100 से ज्यादा मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 22, 2021
    09:39 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,14,835 नए मामले सामने आए और 2,104 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,59,30,965 हो गई है। इनमें से 1,84,657 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार करके 22,91,428 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 1.78 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,78,841 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,34,54,880 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 85.01 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,51,711 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 27.26 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 40,27,827 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 61,911 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 12,95,059 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 5,000 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 12,22,202 मामलों और 13,762 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,86,703 मामलों और 7,510 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 67,468 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 568 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात बेहद बिगड़ चुके हैं।

    इसी तरह केरल में 22,414 लोगों को संक्रमित पाया गया और 22 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 23,558 मामले सामने आए और 116 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 9,716 नए मामले सामने आए और 38 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 13,23,30,644 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 22,11,334 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 14.35 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 14.35 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 30.55 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.18 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.69 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.41 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.81 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    भारत की खबरें

    मार्च में खूब बिके पैसेंजर वाहन, अन्य सेगमेंट्स की भी बिक्री बढ़ी ऑटोमोबाइल
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 1.61 लाख मामले, 879 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    भारत को मिली एक और कोरोना वैक्सीन, DCGI ने दी स्पूतनिक-V के इस्तेमाल की मंजूरी वैक्सीन समाचार
    लॉन्च के महज छह महीनों के भीतर बुक हुईं 50,000 से अधिक नई महिंद्रा थार ऑटोमोबाइल

    महाराष्ट्र

    कोरोना वैक्सीन की कमी के दावों के बीच महाराष्ट्र को 17 लाख खुराकें भेजेगी केंद्र सरकार केंद्र सरकार
    कोरोना: देश में बीते सामने आए लगभग 1.32 लाख मामले, अब तक के सर्वाधिक भारत की खबरें
    अमेरिका: घर में मिला भारतीय दंपति का शव, बालकनी में रो रही थी बेटी भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक 11 लाख हो सकते हैं कोरोना के सक्रिय मामले- स्वास्थ्य विभाग मुंबई

    कोरोना वायरस

    आदित्य चोपड़ा उठाएंगे फिल्म सिटी के 15,000 श्रमिकों के कोरोना वैक्सीनेशन का पूरा खर्च मुंबई
    कोरोना वैक्सीन: सरकार ने SII और भारत बायोटेक को जुलाई तक का अग्रिम भुगतान किया- रिपोर्ट केंद्र सरकार
    कोरोना: विदेशों से आ रही वैक्सीनों पर आयात शुल्क नहीं लगाएगा भारत- रिपोर्ट वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: अक्टूबर में ही सामने आ गया था डबल म्यूटेंट वेरिएंट, अब बना 'ट्रिपल म्यूटेंट' कोरोना का नया स्ट्रेन

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना के डर के कारण तब्बू ने 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग से किया इनकार- रिपोर्ट मुंबई
    महाराष्ट्र: मामूली लक्षण होने पर भी कोविड बेडों को घेर रहे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर- मंत्री मुंबई
    'पठान' के क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने के बाद शाहरुख ने खुद को किया क्वारंटाइन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 1.84 लाख मामले, 1,000 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025